Global Day of Parents 2025: माँ अगर ज्ञान का स्रोत हैं तो पिता जीवन के मार्गदर्शक। माँ अगर जीवनदायिनी हैं तो पिता उस जीवन को संवारने वाले कर्ता। कुल मिलकर कहे तो माँ और पिता दोनों ही हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। वे हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं जो हमारा पालन-पोषण करते हैं, हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं और हमें सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाते हैं। माता पिता के इन्हीं महत्व को ध्यान में रखते हुए और उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए हर साल 1 जून को ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स (Global Day of Parents) मनाया जाता है। यह दिन माता पिता यानी पेरेंट्स को समर्पित है।
इस लेख में ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स यानी माता-पिता का वैश्विक दिवस (Global Day of Parents in Hindi) की विस्तृत जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स के बारे में
हर साल 1 जून को दुनियाभर में ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स यानी वैश्विक माता पिता दिवस मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस हमें अपने माता-पिता के योगदानों और बलिदानों का सम्मान करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नि:स्वार्थ प्रेम और त्याग के लिए उन्हें शुक्रिया कहने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें उन्हें स्पेशल फील कराने का मौका देता है जिन्होंने हमें यह जीवन दिया है हमारा पालन-पोषण किया और हमें वो बनाया जो हम आज हैं।
यह दिवस दुनिया भर के लोगों को यह याद दिलाने का एक तरीका है कि माता-पिता हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं इस महत्वपूर्ण दिन को और खास बनाने के लिए दुनियाभर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : मेरे परिवार पर निबंध
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स का इतिहास
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स (Global Day of Parents in Hindi) के अगर इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी। इससे पहले 1980 के दशक के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया। ऐसे में महासभा ने कई प्रस्तावों को अपनाया और 1994 को अंतर्राष्ट्रीय परिवार वर्ष के रूप में घोषित किया। माता-पिता, बच्चों के देखभाल करने और उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 जून, 2012 को वैश्विक माता पिता दिवस के दिन को आधिकारिक तौर पर मनाए जाने की घोषणा की। तब से लेकर हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : फैमिली कोट्स इन हिंदी
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स का महत्व?
माता पिता अपने बच्चों के लिए हमेशा से त्याग करते आए हैं और कभी भी अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देते हैं। ऐसे में जरुरी है कि बच्चे भी अपने माता पिता की उसी तरह से देख रेख करें जिस तरह से वह करते हैं, अपने पैरेंट्स का सम्मान करें और उनके जीवन को आसान बनाने में उनकी मदद करें। इस तरह माता पिता को समर्पित यह दिवस दुनियाभर के लोगों को अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, उनके प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है, और बच्चों और माता-पिता के बीच संबंधों को भी मजबूत करता है।
कैसे मनाया जाता है ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स (Global Day of Parents in Hindi) वह दिन है जब बच्चों के जीवन में माता-पिता के महत्व का जश्न मनाया जाता है। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए आप विभिन्न तरीके अपना सकते हैं:-
- इस दिन दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें भाषण, संगीत कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आदि शामिल हैं।
- इस दिन आप अपने माता पिता के साथ समय बिताकर उनको स्पेशल फील करवा सकते हैं।
- इस दिन आप उनके लिए कोई कार्ड या पत्र लिखकर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप इस दिन घर के कामों में उनकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है पेरेंट्स डे? क्या है इसका महत्व और इतिहास
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स की थीम 2025 – Global Day of Parents 2025 Theme
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। बताना चाहेंगे वर्ष 2025 में ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स की आधिकारिक थीम घोषित नहीं की गई है।
‘ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स’ की शुभकामनाएँ
‘ग्लोबल पेरेंट्स डे’ पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश:
भगवान का दिया आशीर्वाद हैं मां-बाप
दुनिया का अनमोल तोहफा हैं मां-बाप
हे प्रभु! एक ही प्रार्थना है मेरी आपसे
हर जन्म में मुझे चाहिए यही माँ-बाप
वैश्विक माता पिता दिवस की शुभकामनाएं
मेरे सिर पर जब भी बलाएं आईं
ढाल बन कर सामने मां-बाप की दुआएं आईं.
हैप्पी ग्लोबल पेरेंट्स डे 2025
मेरे जीवन में यह जो शौहरत है
मेरे माता पिता की ही बदौलत हैं
मेरे सिर पर बना रहे सदा उनका साया
हैप्पी ग्लोबल पेरेंट्स डे 2025
माँ की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।
वैश्विक माता पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
वैश्विक माता पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
FAQs
माता-पिता का वैश्विक दिवस (Global Day of Parents) हर साल 1 जून को मनाया जाता है ताकि उन्हें अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से किए गए काम और समर्पण के लिए सम्मानित किया जा सके।
ग्लोबल पेरेंट्स डे को हिंदी में माता पिता का वैश्विक दिवस कहते हैं।
ग्लोबल पैरेंट्स डे 2025 की आधिकारिक थीम घोषित नहीं की गई है।
ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स (Global Day of Parents) हर साल 1 जून को मनाया जाता है।
माता-पिता के बलिदान, योगदान और मार्गदर्शन को सम्मान देने और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना।
अधिकतर देशों में यह औपचारिक अवकाश नहीं है, लेकिन इसे सामाजिक या पारिवारिक स्तर पर मनाया जाता है।
संबंधित आर्टिकल्स
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स यानी माता-पिता का वैश्विक दिवस (Global Day of Parents in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग आर्टिकल्स और सामान्य ध्यान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।