जर्नलिस्ट कैसे बनें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

2 minute read
जर्नलिस्ट कैसे बनें

अगर आप जर्नलिस्ट बनना चाहते हैं, तो यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि समाज को सही जानकारी देने और सच्चाई सामने लाने का माध्यम भी है। हालांकि यह एक जिम्मेदारी भरा और चुनौतीपूर्ण करियर विकल्प है। इसके लिए आपको लिखने, बोलने, रिसर्च और लोगों से जुड़ने की क्षमता के साथ सही कोर्स, इंटर्नशिप और अनुभव की भी जरूरत होती है। आज पत्रकारिता केवल अखबार और टीवी तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल मीडिया, ऑनलाइन न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसकी बड़ी डिमांड है। इस लेख में आप जर्नलिस्ट बनने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

जर्नलिस्ट की मुख्य जिम्मेदारियां

जर्नलिस्ट के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं:

  • खबरें इकट्ठा करना और सही जानकारी लेना।
  • लोगों का इंटरव्यू करना और रिपोर्ट बनाना।
  • आर्टिकल, फीचर और ब्लॉग लिखना।
  • खबर को अखबार, टीवी, रेडियो या डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार करना।
  • जानकारी को सही और भरोसेमंद रखना।
  • टीवी या रेडियो के लिए वीडियो और ऑडियो रिपोर्ट बनाना।
  • सोशल मीडिया और वेबसाइट के लिए पोस्ट और न्यूज़ वीडियो बनाना।

जर्नलिस्ट बनने की प्रक्रिया

जर्नलिस्ट बनने के लिए पढ़ाई, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आवश्यक स्किल्स जरूरी हैं। इसके मुख्य स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

स्टेप 1: जर्नलिस्ट बनने के लिए फील्ड चुनें

सबसे पहले यह तय करें कि आप पत्रकारिता के किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। जर्नलिस्ट के अलग-अलग काम होते हैं, जिनमें आप अपनी रुचि और स्किल्स के हिसाब से चुन सकते हैं:

  • प्रिंट जर्नलिज़्म: अखबार और मैगज़ीन में खबरें और आर्टिकल लिखना।
  • ब्रॉडकास्ट जर्नलिज़्म: टीवी या रेडियो पर न्यूज पढ़ना और दिखाना।
  • डिजिटल जर्नलिज़्म: वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया पर न्यूज बनाना।
  • फोटो और वीडियो जर्नलिज़्म: तस्वीर और वीडियो के जरिए खबर दिखाना।
  • इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म: गहराई से जांच करके सच और महत्वपूर्ण तथ्य सामने लाना।

स्टेप 2: योग्यता और जरूरी स्किल्स पूरी करें

जर्नलिस्ट बनने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है, चाहे आप आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस किसी भी स्ट्रीम से हों। हालांकि, अगर आपका बैकग्राउंड आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज में है तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इसमें भाषा और समाज से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं।

जरूरी स्किल्स:

  • साफ और सरल भाषा में लिखने और बोलने की क्षमता।
  • न्यूज़ और करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़।
  • रिसर्च करना और तथ्यों को सही तरीके से पेश करना।
  • कैमरा और एडिटिंग की बेसिक जानकारी।
  • क्रिएटिव थिंकिंग और सही-गलत को समझने की क्षमता।

स्टेप 3: ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करें

12वीं के बाद जर्नलिस्ट बनने के लिए स्नातक स्तर पर ये प्रमुख कोर्स किए जा सकते हैं:

कौन से कोर्स करें?

  • BJMC: बैचलर ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • BA: जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • BMM: बैचलर इन मास मीडिया

कोर्स की अवधि: इन सभी कोर्स की अवधि लगभग 3 साल होती है। ध्यान दें कि संबंधित अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (जैसे CUET, IIMC प्रवेश परीक्षा, JMI प्रवेश परीक्षा, XIC OET, ACJ प्रवेश परीक्षा, IPU CET व SET) को पास करना अनिवार्य होता है।

इनमें क्या सिखाया जाएगा?

  • रिपोर्टिंग और न्यूज़ कवरेज
  • न्यूज़ लिखने और एडिट करने की तकनीक
  • इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया
  • मीडिया लॉ और एथिक्स (पत्रकारिता के नियम)
  • टीवी और रेडियो न्यूज़ प्रोडक्शन
  • डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया पर काम

स्टेप 4: पोस्ट ग्रेजुएशन से स्पेशलाइजेशन करें

अगर आप जर्नलिज़्म में हायर स्टडी करना चाहते हैं, तो ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स करना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप ‘मास्टर ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC), मास्टर्स इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म या डिजिटल जर्नलिज्म कर सकते हैं। पोस्ट-ग्रेजुएशन करने से आपको अपने चुने हुए क्षेत्र में डीप नॉलेज और विशेषज्ञता मिलती है, जैसे स्पोर्ट्स जर्नलिज़्म, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, फिल्म और संस्कृति या इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग। साथ ही मास्टर्स करने से आपके लिए बेहतर जॉब ऑप्शन, हाई सैलरी और करियर ग्रोथ के मौके भी बढ़ जाते हैं।

स्टेप 5: इंटर्नशिप से अनुभव पाएं

आजकल पत्रकारिता की डिग्री में इंटर्नशिप करना भी जरूरी माना जाता है, ताकि छात्र अनुभव प्राप्त कर सकें। पढ़ाई के दौरान या उसके बाद इंटर्नशिप करने से छात्रों को न्यूज़ रूम में काम करने, लाइव रिपोर्टिंग का अनुभव लेने, आर्टिकल और रिपोर्ट लिखने और टीवी, रेडियो या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम सीखने का मौका मिलता है। 

स्टेप 6: पोर्टफोलियो तैयार करें

जर्नलिस्ट बनने के लिए पोर्टफोलियो बहुत जरूरी है। इसके जरिए आप अपने द्वारा की गई न्यूज़ रिपोर्टिंग, वीडियो, लिखे हुए आर्टिकल्स और ब्लॉग या वेबसाइट का कंटेंट दिखा सकते हैं। यह आपके काम करने की क्षमता और काम का अनुभव दिखाता है।

स्टेप 7: नौकरी शुरू करें

पढ़ाई और इंटर्नशिप पूरी करने के बाद आप अपने करियर की शुरुआत जर्नलिस्ट के रूप में कर सकते हैं। इस प्रोफाइल में आप खबरें इकट्ठा करना, रिपोर्ट तैयार करना, इंटरव्यू लेना और आर्टिकल या फीचर लिखना जैसे काम करेंगे। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने के साथ आप डिजिटल मीडिया, टीवी, रेडियो या प्रिंट मीडिया में अपनी विशेषज्ञता के अनुसार आगे बढ़ सकते हैं।

प्रमुख जॉब प्रोफाइल और सैलरी

जर्नलिज़्म में सैलरी आपके अनुभव, जॉब प्रोफाइल, मीडिया हाउस, सरकारी या सार्वजनिक प्रसारण संस्थान तथा शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox 2026 पर उपलब्ध डेटा के आधार पर दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
रिपोर्टर4.8 लाख – 5.9 लाख 
संवाददाता5.1 लाख – 6.1 लाख
संपादक5.9 लाख – 6.5 लाख
ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट5.7 लाख – 6.3 लाख
फीचर राइटर4.1 लाख – 4.5 लाख
कॉलमिस्ट3.8 लाख – 4.3 लाख
डिजिटल जर्नलिस्ट5 लाख – 5.5 लाख
एसोसिएट एडिटर8.1 लाख – 9.5 लाख

FAQs

जर्नलिस्ट बनने के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी है?

जर्नलिस्ट बनने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है। इसके बाद आप BJMC, BA Journalism & Mass Communication या BMM जैसे ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते हैं।

जर्नलिस्ट बनने में कितने साल लगते हैं?

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने में 3 साल लगते हैं। अगर आप मास्टर्स भी करते हैं तो इसमें 2 साल और जुड़ जाते हैं। यानी जर्नलिस्ट बनने की पूरी पढ़ाई करने में लगभग 5 साल लग सकते हैं।

क्या बिना जर्नलिज़्म पढ़े भी पत्रकार बन सकते हैं?

अगर आपके पास अच्छी लेखन क्षमता, न्यूज़ की समझ और अनुभव है तो बिना डिग्री के भी आप पत्रकारिता में आ सकते हैं। हालांकि, BJMC या MJMC जैसी डिग्री होने से नौकरी और करियर के बेहतर अवसर मिलते हैं।

जर्नलिस्ट बनने के लिए कौन-कौन सी स्किल्स जरूरी हैं?

अच्छी लेखन और बोलने की क्षमता, करेंट अफेयर्स की जानकारी, रिसर्च करने का हुनर, क्रिएटिव थिंकिंग और कैमरा/एडिटिंग की बेसिक जानकारी- ये सभी स्किल्स एक अच्छे जर्नलिस्ट के लिए जरूरी हैं।

सरकारी पत्रकार कैसे बनें?

सरकारी पत्रकार बनने के लिए आप केंद्र या राज्य सरकार द्वारा आयोजित पत्रकारिता एवं संपादकीय भर्ती परीक्षा पास करें और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करें।

बिना डिग्री के पत्रकार कैसे बनें?

आप बिना डिग्री के पत्रकार बनने के लिए इंटर्नशिप, फ्रीलांस लेखन और समाचार पत्रों व वेबसाइट्स में अनुभव के माध्यम से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत कर सकते हैं। क्योंकि कुछ मीडिया हाउसेस अनुभव को प्राथमिकता देते हैं।

हमें आशा है कि इस लेख में आपको जर्नलिस्ट बनने की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*