यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 6 मई 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे है
- हर वर्ष 6 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे (International No Diet Day 2025) मनाया जाता है। यह विशेष दिन डाइटिंग के खिलाफ नहीं बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम अपने पसंद की चीज खाकर भी स्वस्थ रह सकते हैं।
7 मई को देशभर के 244 जिलों में एक साथ होगी मॉक ड्रिल
- गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सुरक्षा तैयारियों के मूल्यांकन के लिए बुधवार 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। देश के 244 वर्गीकृत जिलों में ग्राम स्तर तक यह सुरक्षा अभ्यास कराने का फैसला किया गया है।
- इस सुरक्षा अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न नागरिक सुरक्षा उपायों की संचालनगत प्रभावकारिता और समन्वय क्षमता का आकलन और परीक्षण करना है।
मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान जताया
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार 6 मई को गुजरात, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
- वहीं अगले 2 से तीन दिन में दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
तीरंदाजी विश्व कप 2025 आज से चीन के शंघाई में होगा शुरू
- तीरंदाजी विश्व कप 2025 मंगलवार 6 मई से चीन के शंघाई में शुरू हो रहा है। ज्योति सुरेखा वेन्नम और दीपिका कुमारी इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेगी।
IPL क्रिक्रेट में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाईटंस से होगा
- IPL क्रिक्रेट में मंगलवार 6 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाईटंस से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
श्रीलंका में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए
- श्रीलंका में मंगलवार 6 मई को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटो की गिनती होगी।
भारतीय नौसेना और DRDO ने स्वदेशी MIGM की सफलतापूर्वक लड़ाकू फायरिंग की
- भारतीय नौसेना तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन-MIGM की सफलतापूर्वक लड़ाकू फायरिंग की है।
- बताना चाहेंगे MIGM प्रणाली एक उन्नत नौसैनिक माइन है और इसे आधुनिक स्टील्थ जहाजों और पनडुब्बियों के विरूद्ध भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे दिन आज हॉकी, टेबल टेनिस, साइकिलिंग और रग्बी के मुकाबले होंगे
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे दिन मंगलवार 6 मई को हॉकी, टेबल टेनिस, साइक्लिंग और रग्बी जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। बताना चाहेंगे जूडो, तैराकी और निशानेबाजी की भी आज प्रतिस्पर्धाएं होंगी।
UAE के स्कूलों में किंडरगार्टन से AI की शिक्षा शुरू होगी
- UAE ने वर्ष 2026 से अपने सरकारी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक विषय के रूप में पढ़ाने का फैसला किया है, जिससे देश को तेजी से प्रौद्योगिकी-संचालित भविष्य की तैयारी में शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में आगे रखा जा सकेगा।
- यह फैसला दुबई के शासक और देश के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि साल 2026 से देश के सभी सरकारी स्कूलों में AI को एक नियमित विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता केवी रबिया का निधन हुआ
- केरल के साक्षरता आंदोलन और महिला सशक्तिकरण अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाली मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता केवी रबिया (K.V. Rabiya) का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने वेल्लिलक्कड़ स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
- समाज के प्रति उनकी असाधारण सेवा के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
ट्रंप प्रशासन स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने वाले ‘अवैध अप्रवासियों’ को देगी 1,000 डॉलर का ‘स्टाइपेंड’
- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि स्वेच्छा से देश छोड़ने वाले अवैध अप्रवासियों को सरकार एक हजार डॉलर देगी और उनके यात्रा व्यय का भी भुगतान करेगी। बता दें कि सामूहिक निर्वासन को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां संस्करण 10 से 31 मई तक तेलंगाना में आयोजित होगा
- आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 72वां संस्करण 10 से 31 मई तक तेलंगाना राज्य में आयोजित होगा। बताना चाहेंगे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुनियाभर से प्रतिभागी हैदराबाद पहुंचने लगे हैं।
- मिस वर्ल्ड प्रतिभागी राज्य भर के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस कार्यक्रम में 120 प्रतिभागी देशों के प्रतियोगी और अतिथि भाग लेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की
- अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के बाहर निर्मित सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया है की उन्होंने वाणिज्य विभाग और देश के व्यापार प्रतिनिधि को विदेशों मेंं निर्मित सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है।
भारत जीनोम-संवर्धित चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बना
- भारत जीनोम-संवर्धित चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित चावल की दो किस्मों को लॉन्च किया है।
दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन की टाइमिंग संशोधित
- दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार 5 मई से अगले कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर/शिव विहार रूट पर अंतिम गाड़ी जो रोज़ 11 बजे मिलती थी, वह अब नौ बजकर तीस मिनट पर मिलेगी। इन ट्रेनों के समय में बदलाव, 10 मई तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें – 6 मई का इतिहास
6 मई 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. हाल ही में नई आबकारी नीति को किस राज्य सरकार ने मंजूरी दी है?
(A) पंजाब
(B) हरियाणा
(C) उत्तर प्रदेश
(D) राजस्थान
उत्तर- हरियाणा
2. ताइपे-ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 कहां शुरू हुआ है?
(A) चीन
(B) वियतनाम
(C) कोलंबिया
(D) ताइवान
उत्तर- चीन
3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की निशानेबाजी प्रतियोगिता कहां शुरू हुई है?
(A) पटना
(B) लखनऊ
(C) नई दिल्ली
(D) अहमदाबाद
उत्तर- नई दिल्ली
4. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) निदेशक की नियुक्ति के लिए समिति की बैठक की अध्यक्षता किसने की है?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) राजनाथ सिंह
(D) पीयूष गोयल
उत्तर- नरेंद्र मोदी
5. भारत का पहला गोल्ड-मेल्टिंग एटीएम गोल्डसिक्का द्वारा कहां लॉन्च किया गया है?
(A) गांधीनगर
(B) हैदराबाद
(C) चेन्नई
(D) बेंगलुरु
उत्तर- हैदराबाद
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 6 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।