Eyes Quotes in Hindi: आँखें हमारी आत्मा का ऐसा आईना होती हैं, जो हमारे मन के भाव को जग के सामने बिना हेर-फेर के प्रकट करने में सक्षम हो। जब हमारे पास अपनी बातें कहने के लिए शब्द नहीं रहते, तो हमारी आँखें ही होती हैं जो हमारे अंतर्मन के भाव को समाज के सामने पूरी सच्चाई के साथ प्रस्तुत करती हैं। यह कहना गलत न होगा कि चाहे हमें प्यार हो, नफरत, खुशी या ग़म – इन सभी भावनाओं में आँखों की भाषा सबसे सच्ची और साफ़ होती है। यही कारण है कि समय-समय पर कई साहित्य प्रेमियों ने आँखों के ऊपर अपने विचार, कविताएं और शानदार शायरी लिखी हैं। इसलिए इस लेख में आपके लिए आंखों की गहराई को बयां करते 60+ चुनिंदा हिंदी उद्धरण (Eyes Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको आँखों की भाषा का महत्व बताएंगे। Quotes on Eyes in Hindi पढ़ने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
This Blog Includes:
Eyes Quotes in Hindi
नीचे आंखों की गहराई को बयां करते हिंदी उद्धरण (Eyes Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:-
- आँखें सब कुछ कह देती हैं, जो बातें अक्सर जुबां छुपा जाती है।
- जहाँ शब्द कम पड़ जाएँ, वहाँ आँखें पूरी कहानी सुना देती हैं।
- जो आंखों को समझ ले, वही दिल की गहराईयों में उतर सकता है।
- सच्चे जज़्बात कभी आवाज़ नहीं करते, बस आँखों से बयां हो जाते हैं।
- कुछ लोग बातें नहीं करते, उनकी आँखें ही संवाद बन जाती हैं।
- आँखों में छुपे आंसू वही देख सकता है, जो सही मायनों में अपना हो।
- हर मुस्कान के पीछे आँखों की नमी हो ये ज़रूरी नहीं, पर याद रखें हर आँसू के पीछे एक गहरी दास्तां जरूर होती है।
- कभी-कभी आँखें धोखा नहीं देतीं, बस हम इन्हें अक्सर देखने में देर कर देते हैं।
- जो बात हम दिल से नहीं कह पाए, वो आँखों ने पलभर में बयां कर दी।
- खामोश आँखें बहुत कुछ कहती हैं, बशर्ते इन्हें कोई समझने वाला हो।
यह भी पढ़ें – सफलता पर अनमोल विचार
Quotes on Eyes in Hindi
यहाँ आँखों पर आधारित अनमोल उद्धरण (Quotes on Eyes in Hindi) दिए गए हैं, जिनके माध्यम से आप अपने दिल की भावनाओं को आसानी से बयां कर पाएंगे। Quotes on Eyes in Hindi इस प्रकार हैं;-
- जब दर्द गहरा होता है, तब आंसुओं से केवल आँखें नहीं, बल्कि आत्मा भी रोती है।
- कुछ रिश्तों की पहचान सिर्फ आँखों में पलभर में झाँक लेने से हो जाती है।
- आँखें वो आईना होती हैं, जिसमें इंसान के भीतर का सच साफ झलकता है।
- हर बार रोना आँखों से नहीं होता, कई बार कोई दर्द हमें अंदर ही अंदर खाए जाता है।
- जो प्यार आँखों में हो, उसे शब्दों की ज़रूरत नहीं होती।
- आँखें वो किताब हैं, जो बिना पढ़े भी बहुत कुछ सिखा देती हैं।
- जिसके दिल में सच्चाई हो, उसकी आँखों में चमक अलग होती है।
- झूठे लोग जुबां से खेलते हैं, लेकिन सच्चे लोगों की पहचान उनकी आँखों से की जा सकती है।
- जब आँखें थक जाती हैं खूबसूरती निहारने से, तब इंसान हर पल को बस महसूस करना शुरू करता है।
- आँखों से बिछड़ना आसान होता है, पर यादें हमेशा साथ रहती हैं।
यह भी पढ़ें – विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते शानदार हिंदी कोट्स
Eyes Speak Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए आँखों की चुप्पी तोड़ते सर्वश्रेष्ठ उद्धरण (Eyes Speak Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:-
- जिसने जीवन में सच्चा दुःख देखा हो, उसकी आँखों में गहराई होती है।
- कभी आँखों से बहती नमी को हल्के में मत लेना, ये दिल की सच्चाई बयान करती है।
- इंसान झूठ बोल सकता है, पर उसकी आँखें नहीं।
- आँखें कभी-कभी वो सवाल पूछती हैं, जिनका जवाब खुद हमें भी नहीं होता।
- दिल की हर दास्तां को जुबां नहीं कह पाती, कुछ बातें आपको सिर्फ आँखें ही समझा सकती हैं।
- आँखें वो खामोश भाषा हैं, जो दिल की हर बात को बिन कहे कह और समझ पाती हैं।
- कमाल तो देखिए जिन बातों को शब्द नहीं कह पाए, उन्हें आँखों ने चुपचाप बयां कर दिया।
- आँखों में छुपी पीड़ाओं का सच, कभी जुबान से नहीं बोला जाता।
- जब आँखें भीग जाती हैं, अक्सर तब ही दिल की गहराई ज़माने के सामने आती है।
- कुछ आँखें पढ़ ली जाएँ, तो पूरी कहानी खुद-ब-खुद समझ आ जाती है।
यह भी पढ़ें – प्रेम को परिभाषित करते 60+ प्रसिद्ध उद्धरण
Eyes Quotes in Hindi One Line
यहाँ आपके लिए एक पंक्ति में आँखों पर आधारित शानदार उद्धरण (Eyes Quotes in Hindi One Line) दिए गए हैं;-
- आँखें सवाल नहीं करतीं, लेकिन जवाब सब जानती हैं।
- जहाँ जुबान चुप हो जाती है, वहाँ आँखें बोल उठती हैं।
- सच्चा प्यार आँखों से झलकता है, ना कि लफ़्ज़ों से।
- हर मुस्कान सच्ची नहीं होती, लेकिन आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं।
- आँखें वो आईना हैं, जिसमें अंतरात्मा की सच्ची झलक दिखती है।
- जब किसी की आँखें उदास हों, तो उसका हाल समझने में देर मत करना।
- आँखों में अगर सच्चाई हो, तो चेहरा खुद बोलने लगता है।
- इंसान चाहे जितना छुपा ले, आँखें उसका राज खोल ही देती हैं।
- चुप रहने वाली आँखें, अक्सर सबसे ज्यादा ज्यादा कहानियां कहती हैं।
- दर्द की पहचान करना चाहते हो तो मुस्कुराते चेहरे नहीं, नम आँखों को देखो।
यह भी पढ़ें – सकारात्मक सोच और सफलता के लिए प्रेरक उद्धरण
Eyes Quotes in Hindi For Boy
यहां लड़कों के लिए आँखों का महत्व बताने वाले बेस्ट कोट्स (Eyes Quotes in Hindi For Boy) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –
- आँखें इजाजत नहीं लेतीं, वो बस दिल में उतर जाती हैं।
- नज़रों से शुरू हुई कहानी, अक्सर दिल तक पहुँच जाती है।
- सच्ची भावनाओं का पहला दस्तावेज़ आँखें होती हैं।
- आँखों से जब आंसू गिरते हैं, तब शब्द भी मौन हो जाते हैं।
- कुछ लोग आँखों से ज़ख्म देते हैं, और कुछ मरहम बन जाते हैं।
- आँखों की खामोशी सबसे ज़्यादा असरदार होती है।
Eyes Quotes in Hindi For Girl
यहाँ लड़कियों के लिए आँखों की खूबसूरती को बयां करने वाली शानदार कोट्स (Eyes Quotes in Hindi For Girl) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –
- जब मेरी आँखें मिलती हैं तुमसे, तब अक्सर मेरे दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं।
- आँखें ही काफी हैं यहाँ, किसी शख्स को पहचानने के लिए।
- भावनाओं की सबसे ईमानदार गवाह अगर कोई है, तो वो आँखें हैं।
- आँखें कभी नफरत नहीं करतीं किसी से, वो तो बस सबको सच्चाई दिखाती हैं।
- ज़माने से दर्द छुपाना आसान है, लेकिन आँखों से छुपाना नामुमकिन है।
- नज़रें पढ़ने वाला हो, तो चुप रहकर भी बहुत कुछ कहा जा सकता है।
- आँखों में देखा गया सपना ही सही मायनों में सच्चा होता है।
- जब आँखों में चमक हो, तब सपनों को उड़ान मिलती है।
Eyes Quotes in Hindi For Instagram
यहाँ दिए गए आँखों पर आधारित अनमोल उद्धरण को आप अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर पाएंगे। Eyes Quotes in Hindi For Instagram इस प्रकार हैं;-
- आँखें वो दरवाज़ा हैं, जहाँ से दिल की दुनिया शुरू होती है।
- जिस दिन आँखों ने तुमसे सवाल किया, समझ लेना उस दिन दिल ने भरोसा खो दिया।
- आँखें तब रोती हैं अक्सर, जब दिल की आवाज़ कहीं सुनी नहीं जाती।
- नज़रें अक्सर वहीँ टिकती हैं, जहाँ दिल अपना घर ढूंढता है।
- जो बातें जुबान पर नहीं आतीं, वो आँखों से झलकती हैं।
- मोहब्बत का पहला एहसास, अक्सर आँखों से शुरू होता है।
- आँखें भले ही छोटी हों, पर इनमें अनगिनत जज़्बात छुपे होते हैं।
- कुछ रिश्ते सिर्फ नज़र मिलाने से जुड़ जाते हैं।
- आँखों ने जो देखा, वो कभी भूल नहीं सकता दिल।
- नज़रों की जुबां समझ आ जाए, तो रिश्ते बेमिसाल बन जाते हैं।
संबंधित आर्टिकल
- International Tea Day Quotes in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस पर चाय प्रेमियों के लिए अनमोल विचार
- Buddha Purnima Wishes in Hindi: शांति, करुणा और सत्य का संदेश देती बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
- Nurses Day Quotes in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को समर्पित दिल छू लेने वाले अनमोल विचार
- Buddha Purnima Quotes in Hindi: बुद्ध पूर्णिमा पर सकारात्मकता का संदेश देते अनमोल विचार
- Farmer Quotes in Hindi: भारत के अन्नदाताओं को समर्पित सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
- Village Quotes in Hindi: गांव की सादगी और सुंदरता पर 50+ प्रेरणादायक हिंदी कोट्स
- Knowledge Quotes in Hindi: जीवन को सफल बनाने वाले ज्ञान पर आधारित सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
- Dream Quotes in Hindi: सपनों को साकार करने की प्रेरणा देने वाले सर्वश्रेष्ठ हिंदी उद्धरण
- Mothers Day Quotes in Hindi: मदर्स डे पर माँ के लिए दिल छू जाने वाले बेहतरीन कोट्स
- Flower Quotes in Hindi: प्राकृतिक सौंदर्य से प्रेरित फूलों पर अनमोल हिंदी उद्धरण
- Dhoka Quotes in Hindi: विश्वासघात की टीस को बयां करते बेहतरीन विचार
- Eyes Quotes in Hindi: आंखों की गहराई को बयां करते 60+ चुनिंदा हिंदी उद्धरण
- Student Education Quotes in Hindi: विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते शानदार हिंदी कोट्स
- Broken Heart Quotes in Hindi: दिल की चुप्पी को तोड़ते ये दर्द भरे हिंदी कोट्स
आशा है कि आपको इस लेख में दिए आंखों पर आधारित अनमोल उद्धरण (Eyes Quotes in Hindi) पसंद आए होंगे। ऐसे ही अन्य विषयों पर अनमोल विचार पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।