इंपीरियल कॉलेज लंदन में एडमिशन क्यों लें?

2 minute read
463 views
Leverage-Edu-Default-Blog

इंपीरियल कॉलेज लंदन क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2022 के अनुसार 7वें स्थान पर है। इंपीरियल कॉलेज लंदन यूके में एक एकमात्र ऐसा संस्थान है, जो पूरी तरह से साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और बिज़नेस पर फोकस करता है। इंपीरियल कॉलेज लंदन ऐसी शिक्षा ऑफर करता है जो रिसर्च पर आधारित है, जो आपको वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से अवगत कराती है साथ ही बहुसांस्कृतिक, बहु-राष्ट्रीय टीमों में काम करने के अवसर प्रदान करती है। आइए इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं इंपीरियल कॉलेज लंदन के बारे में।

यूनिवर्सिटी Imperial College London
स्थापना 1907, लंदन, यूके
ग्लोबल क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 #06
अंतरराष्ट्रीय छात्र दर 56%
एंडोमेंट्स वैल्यू  GBP 157.1 मिलियन
स्वीकृति दर 43.3%
अंतरराष्ट्रीय छात्र लगभग 6,138
स्कॉलरशिप -Fort Foundation Scholarship
-Imperial College, Imperial Excellence Scholarship
-Entrepreneurship Scholarship
-Women’s Finance Scholarship
वेबसाइट https://www.imperial.ac.uk/

इंपीरियल कॉलेज लंदन

इम्पीरियल कॉलेज लंदन की स्थापना 1907 में हुई थी। इंपीरियल कॉलेज, लंदन के साउथ केंसिंग्टन में स्थित है, जिसे  ‘Albertopolis’ के नाम से जाना जाता है। इंपीरियल कॉलेज के खास होने की एक वजह इसका एजुकेशन सिस्टम है। यहाँ छात्र विश्व स्तरीय रिसर्चर के समुदाय का हिस्सा बन सकते हैं। इंपीरियल कॉलेज की रिसर्च का अत्याधुनिक और विश्व स्तर पर प्रभाव सबसे बेहतर माना जाता है।

रॉयल कॉलेज ऑफ साइंस, रॉयल स्कूल ऑफ माइन्स, बिजनेस स्कूल और क़्वीनस टॉवर, म्यूजियम, रॉयल कॉलेज ऑफ म्यूजिक, नेशनल आर्ट लाइब्रेरी, इंपीरियल कॉलेज लंदन के कैंपस का हिस्सा हैं। इनके अलावा कॉलेज में एक से ज्यादा रेस्टोरेंट और कैफ़े भी हैं।  

इंपीरियल कॉलेज दुनिया की सबसे बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में से एक है, जिसमें 2019-20 में 59% नॉन-यूके सिटीजन्स है। वर्तमान समय में यूनिवर्सिटी परिसर लगभग 140 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करता है। छात्र, कर्मचारी और रिसर्चर के रूप में 14 नोबेल पुरस्कार विजेता, 3 फील्ड मेडलिस्ट, 2 ब्रेकथ्रू पुरस्कार विजेता, 1 ट्यूरिंग पुरस्कार विजेता, रॉयल सोसाइटी के 74 फेलो, रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के 87 फेलो और एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के 85 फेलो शामिल है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन को क्यों चुनें?

Source: Imperial College London

इम्पीरियल कॉलेज लंदन के चुने जाने के पीछे के कुछ कारण नीचे दिए गए हैं, जो आपके लिए यह तय करने में मदद करेंगे कि इंपीरियल कॉलेज लंदन से पढ़ाई क्यों करें-

  • यूनिवर्सिटी परिसर में औद्योगिक मानकों के लिए चार मंजिलों का कार्बन कैप्चर पायलट प्लांट बनाया गया है।
  • वेव्स और उनके प्रभाव को मापने के लिए हाइड्रोडायनामिक्स लेबोरेटरी बनाई गयी है।
  • KPMG डेटा ऑब्जर्वेटरी (DO) बनाया गया है, यह यूरोप में अपनी तरह का सबसे बड़ा सिस्टम है, जिसमें 32 कंप्यूटरों द्वारा संचालित 64 मॉनिटरस की एक गोलाकार दीवार है, जो चारों ओर 313 डिग्री के विज़न की सुविधा देता है।
  • यहाँ लैब में हाइब्रिड मानव रहित एरियल रोबोट्स के लिए टेस्ट फ्लाइट सुविधाएं हैं, जिनको 16 उच्च गति वाले 3डी कैमरे से ट्रैक किया जाता है। अंडरवाटर मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए आठ और सुविधाएं हैं।
  • यहाँ के विंड टनल्स, फ्यू मीटर्स पर सेकंड से लेकर Mach 9 तक की स्पीड को कवर करते हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का भी इंपीरियल कॉलेज में विशेष ध्यान रखा जाता है। छात्रों के लिए कई प्रकार के स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाए जाते हैं। ताकि वे इंपीरियल कॉलेज लंदन में पढ़ने के अपने सपने को पूरा कर सकें।
  • द (टाइम्स हायर एजुकेशन) 2022 के अनुसार इंपीरियल कॉलेज लंदन 11वें स्थान पर आती है। वहीं यूनिवर्सिटी रैंकिंग (यूके)- द कम्प्लीट यूनिवर्सिटी गाइड 2022 के अनुसार यह यूके की टॉप 5वीं रैंक पर है।
  • इंपीरियल कॉलेज लंदन में छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम जॉब भी कर सकते हैं। ब्रिटेन का छात्र वीजा आपको सप्ताह में 20 घंटे काम करने की अनुमति देता है। इतना ही नहीं यूके आपको अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 2 साल तक के लिए वर्किंग वीज़ा भी प्रदान करता है।

प्रिंस अल्बर्ट और सर हेनरी कोल ने 19वीं शताब्दी में इस जगह पर विज्ञान और कला की पढ़ाई एक साथ कराने का सपना देखा था।

इंपीरियल कॉलेज रैंकिंग 

अलग-अलग श्रेणी के अनुसार रैंकिंग नीचे दी गई है-

स्रोत रैंकिंग
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 #06
टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 #12
यूनिवर्सिटी रैंकिंग (यूके)- द कम्पलीट यूनिवर्सिटी गाइड 2022 #05
ग्लोबल यूनिवर्सिटी- यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट 2022 #20
यूनिवर्सिटी रैंकिंग- द गार्जियन 2022 #07
यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2022 #25

इंपीरियल कॉलेज लंदन डेडलाइन

इम्पीरियल कॉलेज लंदन में एडमिशन लेने के लिए आपको उसकी डेडलाइन पता होनी चाहिए। नीचे टेबल की मदद से डेडलाइन बताई गई है:

प्रोग्राम आवेदन डेडलाइन
MBA -2023 आवेदन डेडलाइन: 30 जून 2022
-स्प्रिंग सेमेस्टर: 24 मार्च 2023
-समर सेमेस्टर: 30 जून 2023
-विंटर सेमेस्टर: 15 दिसंबर 2023
MS Advanced Computing -2023 आवेदन डेडलाइन: 30 जून 2022
-स्प्रिंग सेमेस्टर: 24 मार्च 2023
-समर सेमेस्टर: 30 जून 2023
-विंटर सेमेस्टर: 15 दिसंबर 2023
MS Management -कोर्स स्टार्ट डेट: 1 सितंबर 2022
-स्प्रिंग सेमेस्टर: 24 मार्च 2023
-समर सेमेस्टर: 30 जून 2023
-विंटर सेमेस्टर: 15 दिसंबर 2023
MS Health Data Analytics and Machine Learning -2023 आवेदन डेडलाइन: 30 जून 2022
-स्प्रिंग सेमेस्टर: 24 मार्च 2023
-समर सेमेस्टर: 30 जून 2023
-विंटर सेमेस्टर: 15 दिसंबर 2023
MS Finance -2023 आवेदन डेडलाइन: 30 जून 2022
-स्प्रिंग सेमेस्टर: 24 मार्च 2023
-समर सेमेस्टर: 30 जून 2023
-विंटर सेमेस्टर: 15 दिसंबर 2023
MS Business Analytics -राउंड 4 डेडलाइन: 27 मई 2022
-स्प्रिंग सेमेस्टर: 24 मार्च 2023
-विंटर सेमेस्टर: 15 दिसंबर 2023
-राउंड 4 डिसिशन डेडलाइन: 11 जुलाई 2022

इंपीरियल कॉलेज लंदन का फीस स्ट्रक्चर 

इम्पीरियल कॉलेज लंदन में कोर्सेज के अनुसार फीस स्ट्रक्चर भी अलग-अलग है। नीचे सभी कोर्सेज के अनुसार उनकी फीस की जानकारी दी गई है:

कोर्सेज समयावधि सालाना फीस (GBP)
MBA 12 महीने 57,905 (₹ 57.9 लाख)
MBBS 6 साल 42,203 (₹ 47.2 लाख)
MIM 1 – 2 साल 16,801-37,903 (₹16.8-37.9 लाख)
BE/BTech 3 – 5 साल 32,102-35,503 (₹ 32.1-35.5 लाख)
MS 12 – 24 महीने 22,001-39,203 (₹ 22-39.2 लाख)
BSc 3 – 4 साल 32,402-34,903 (₹ 32.4-34.9 लाख)
अन्य कोर्सेज 1 – 3 साल 15,101-37,103 (₹15.1-37.1 लाख)
M Sc 1-2 साल 36,200 (₹36.2 लाख)
M Eng 1-2 साल 35,200 (₹35.2 लाख)
M Res 1-2 साल 35,400 (₹35.4 लाख)

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।

रहने का खर्च

यूके में छात्रों के लिए रहने की लागत उनकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे आम रहने की लागत दी गई है-

खर्च के प्रकार कॉस्ट (GBP)
वीजा आवेदन के लिए शुल्क 348 (INR 34,480)
आवास 500 (INR 50,000) महीना
परिवहन 150-200 (INR 15,000-20,000) महीना
भोजन  150-200 (INR 15,000-20,000) महीना
कपड़े और छुट्टियां 50 (INR 5,000) महीना

दुनिया भर के विभिन्न शहरों में खर्चों के अधिक विस्तृत विवरण के लिए Leverage Edu का Cost of Living Calculator देखें।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के लिए योग्यता

इम्पीरियल कॉलेज लंदन में कोर्सेज के अनुसार योग्यता नीचे दी गई है: 

  • बैचलर डिग्री प्रोग्राम के लिए छात्रों को 12th में कम से कम 50%-60% मार्क्स प्राप्त होने चाहिए।
  • अगर आप मास्टर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको चार वर्ष की बैचलर डिग्री को पास करना ज़रूरी है।
  • अगर आप पीएचडी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कोर्सेज में मास्टर डिग्री को पास करना ज़रूरी है।
  • एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर अंग्रेज़ी भाषा में कुशलता के रुप में होना आवश्यक है। 
  • इंपीरियल कॉलेज में मास्टर डिग्री में एडमिशन लेने के लिए आपके पास एक अच्छा GMAT/GRE स्कोर होना चाहिए।
कोर्सेज एग्जाम
MBA GMAT: 600 & Above
GRE: 314 & Above
IELTS: 7 & Above
MBBS IELTS: 6.5 & Above
PTE: 62 & Above
MIM IELTS: 6.5-7
PTE: 69 & Above
BE/BTech IELTS: 6.5-7
PTE: 62 & Above
MS IELTS: 6.5-7
PTE: 69 & Above
BSc IELTS: 6.5-7
PTE: 62 & Above
Other Courses IELTS: 6.5-7

क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षाओं  की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंपीरियल कॉलेज लंदन के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है:

बैचलर्स कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंपीरियल कॉलेज लंदन में बैचलर्स कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • इसके लिए आप UCAS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे। 
  • यूजर आईडी से साइन इन करें और यूनिवर्सिटी का चयन कर कोर्स चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं। 
  • अगली स्टेप में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।  
  • शैक्षणिक योग्यता के साथ IELTS, TOEFL, प्रवेश परीक्षा स्कोर, SOP, LOR की जानकारी भरें। 
  • पिछले सालों की नौकरी की जानकरी भरें। 
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करें।

मास्टर कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंपीरियल कॉलेज में मास्टर कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे। 
  • यूजर आईडी से साइन इन करें और कोर्स चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं। 
  • अगली स्टेप में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।  
  • शैक्षणिक योग्यता के साथ IELTS, TOEFL, प्रवेश परीक्षा स्कोर, SOP, LOR की जानकारी भरें। 
  • पिछले सालों की नौकरी की जानकरी भरें। 
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करें।

Leverage Edu छात्रों की यूनिवर्सिटीज में आवेदन प्रक्रिया में मदद करता है। आज ही विजिट करें।

आवश्यक दस्तावेज 

इंपीरियल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज होने आवश्यक हैं-

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

इंपीरियल कॉलेज लंदन में फैकल्टीज और डिपार्टमेंट्स

इंपीरियल कॉलेज लंदन, फैकल्टीज और डिपार्टमेंट्स के एक नेटवर्क के माध्यम से आर्गनाइज्ड किया जाता है। सभी फैकल्टीज और डिपार्टमेंट्स के बारे में नीचे बताया गया है-

फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग

फैकल्टी ऑफ़ नेचुरल साइंस

फैकल्टी ऑफ़ मेडिसिन

  • मस्तिष्क विज्ञान
  • इम्यूनोलॉजी और सूजन (Inflammation)
  • इन्फेक्शन डिजीज
  • मेटाबोलिज्म,डाइजेशन और रिप्रोडक्शन
  • सर्जरी और कैंसर
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्लीनिकल साइंस
  • राष्ट्रीय हृदय और फेफड़े संस्थान
  • पब्लिक हेल्थ स्कूल

इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूल

ग्लोबल इंस्टिट्यूट

  • एनर्जी फ्यूचर्स लेबोरेटरी
  • गांधी सेंटर फॉर इंक्लूसिव इनोवेशन
  • ग्रांथम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट चेंज
  • इंस्टिट्यूट फॉर सिक्योरिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • सेंटर फॉर हेल्थ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी इनोवेशन
  • ब्रेवन हावर्ड सेंटर फॉर फाइनेंसियल एनालिसिस एंड टेक्नोलॉजी
  • ग्लोबल एंट्रेप्रेन्योरशीप एंड डेवलपमेंट इंडेक्स
  • डेटा साइंस इंस्टिट्यूट
  • इंस्टिट्यूट फॉर मॉलिक्यूलर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन
  • फ्रांसिस क्रिक इंस्टिट्यूट

इंपीरियल कॉलेज लंदन में छात्रवृत्तियां

इंपीरियल कॉलेज लंदन में पढ़ाई करने का सपना कई छात्रों का है, लेकिन कई बार आर्थिक समस्या के कारण छात्रों का सपना अधूरा रह जाता है। इसलिए छात्रों के लिए विश्वविद्यालय, सरकार, निजी संगठनों द्वारा छात्रवृत्ति उपलब्ध की जाती है। नीचे कुछ छात्रवृत्तियों की लिस्ट दी गई है, जिनके लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं-

छात्रवृत्ति प्रोग्राम राशि (GBP)
Narottam Sekhsaria Scholarship बिज़नेस, विज्ञान, मानविकी 20,001 (₹20 लाख)
Hani Jenny Scholarship बिज़नेस 1,000 (₹1लाख) 
Harvey Fellowship बिज़नेस 16,000 (₹16लाख)
Inlax Scholarship विज्ञान, मानविकी 100,000 (₹1 करोड़) 
Global Study Award बिज़नेस 10,000 (₹10 लाख)
Gyan Dhan Scholarship बिज़नेस 1,000 (₹ 1लाख)
QS Undergraduate Scholarship बिज़नेस 10,000 (₹10 लाख)

प्लेसमेंट्स

इंपीरियल कॉलेज लंदन और इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को एडवांस्ड प्लेसमेंट का अवसर प्रदान करता है। इम्पीरियल कॉलेज द्वारा हर साल विभिन्न करियर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें लंचटाइम वार्ता, नियोक्ता के नेतृत्व वाली कौशल कार्यशालाएं और नियोक्ताओं के साथ मॉक इंटरव्यू शामिल हैं। इसके अलावा, इंपीरियल ग्रेजुएट होने के बाद 3 साल तक के छात्रों को करियर सहायता प्रदान करता है, जो यूके में डिग्री के बाद नौकरी पाने वाले छात्रों के लिए अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन में अपने कार्यकारी मास्टर्स को पूरा करने वाले छात्र प्रति वर्ष GBP 1.08 लाख का औसत वेतन अर्जित करते हैं।

उल्लेखनीय पूर्व छात्र

इंपीरियल कॉलेज लंदन के उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:

उल्लेखनीय पूर्व छात्र प्रोफेशन
ब्रायन मेयू संगीतकार
अलेक्जेंडर फ्लेमिंग नोबेल पुरस्कार विजेता, चिकित्सक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी
राजीव गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
रोजर बैनिस्टर ब्रिटिश एथलीट
पॉल यंग संगीतकार
विलियम हेनरी पर्किन केमिस्ट
साइरस पलोनजी मिस्त्री टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन
विलियम क्रुक्स केमिस्ट
डेविड इरविंग मशहूर लेखक
लैला मोरानी राजनेता

FAQs

इंपीरियल कॉलेज लंदन में एडमिशन पाने के लिए आपको कितनी CGPA की आवश्यकता होती है?

इंपीरियल कॉलेज लंदन में एडमिशन लेने के लिए आपको 4 से 5 के लगभग CGPA की आवश्यकता होती है। 

क्या इंपीरियल कॉलेज लंदन में परिसर में रहने की व्यवस्था उपलब्ध है?

जी, हां इंपीरियल कॉलेज लंदन में यूजी और पीजी छात्रों के लिए परिसर में रहने की व्यवस्था उपलब्ध है। 

वीजा एप्लीकेशन फीस कितनी हैं?

वीजा एप्लीकेशन फीस लगभग 348 पाउंड है जोकि INR 34,648 है। 

अगर आप भी यूके की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक इंपीरियल कॉलेज लंदन का हिस्सा बनना चाहते हैं और अपनी आगे की पढ़ाई वहां से करना चाहते हैं, तो डेडलाइन से पहले हमारे Leverage Edu विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 572 000 पर कॉल कर बुक करें, जो आपको उचित मार्गदर्शन देंगे। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert