क्या आप जानते हैं बर्मिंघम में इन बेस्ट MBA कॉलेजों के बारे में

1 minute read
Birmingham me MBA Colleges

बर्मिंघम, UK का एक आधुनिक और रोमांचक शहर है। विदेश में पढ़ाई और हायर एजुकेशन के लिए हज़ारों स्टूडेंट्स के लिए बर्मिंघम एक अच्छा स्टडी डेस्टिनेशन है। बर्मिंघम की यूनिवर्सिटीज़ में स्टूडेंट्स को नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपोज़र भी दिया जाता है, इसलिए बर्मिंघम शहर UK में क्वालिटी एजुकेशन का केंद्र बन रहा है। Birmingham me MBA Colleges के बारे में विस्तार से जान्ने के लिए इस ब्लॉग को आखिर तक पढ़ें । 

लोकेशन बर्मिंघम
MBA कराने वाली यूनिवर्सिटीज एस्टन यूनिवर्सिटी, बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी, न्यूमैन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्मिंघम
आवश्यक टेस्ट्स TOEFL , IELTS या PTE, GMAT
रिक्रूटर्स KPMG , EY, Consortia , Fram Search , National Grid, Stonegate Group, Ferring Pharmaceuticals INC., RWE Renewables UK Management LTD., IPS Integrated Project Services, EATON

बर्मिंघम UK में क्यों पढ़े? 

बर्मिंघम UK में सबसे अच्छे शहर के रूप में जाना जाता है। यह एक बड़ी छात्र आबादी वाला शहर जो UK की कुल आबादी का लगभग 40% है। बर्मिंघम में पढ़नें का कई फायदे हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित है:

  • बर्मिंघम मुख्यतः रिसर्च और डेवलपमेंट विश्वविद्यालयों की मौजूदगी के कारण प्रचलित है। 
  • आपको शिक्षा के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोज़र भी मिलता है जिसका मकसद मूल रूप से आपको इंडस्ट्री में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराना और समस्यायों से लड़ना सीखाना है।
  • बर्मिंघम में जो  शिक्षक आपको पढ़ाते हैं वे विश्व के टॉप रिसर्चर भी हैं, यह बर्मिंघम में एक छात्र के रूप में आपके लिए एक बहुत बड़ा लाभ है।
  • बर्मिंघम UK में आपकी पढ़ाई आसान करने के लिए छात्रों को ढेरों स्कॉलरशिप्स उपलब्ध कराई जाती है। 
  • अन्य देशों के मुकाबले बर्मिंघम UK से आप कम खर्च में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। 
  • बर्मिंघम UK में आने वाली ज़्यादातर यूनिवर्सिटीज़ में GMAT देने की आवश्यकता नहीं है। 

बर्मिंघम में एमबीए की पढ़ाई के लिए शीर्ष विश्वविद्यालय

कई कारक यूके को उच्च शिक्षा के लिए एक अद्भुत स्थान बनाते हैं। विश्वविद्यालयों का उद्देश्य छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र के सही कौशल और ज्ञान प्रदान करना है। यहाँ बर्मिंघम में MBA का अध्ययन करने वाले शीर्ष विश्वविद्यालय हैं:

  1. बर्मिंघम विश्वविद्यालय
  2. एस्टन विश्वविद्यालय
  3. न्यूमैन विश्वविद्यालय
  4. बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी

बर्मिंघम विश्वविद्यालय

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी 1900 में स्थापित एक पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। यह यूके के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। क्यूएस विश्व रैंकिंग 2023 ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय को 91 वें स्थान पर स्थान दिया। बर्मिंघम विश्वविद्यालय में एमबीए छात्रों के बीच एक लोकप्रिय कोर्स है क्योंकि यह अंबा, इक्विस, एएसीएसबी द्वारा विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। यह विश्वविद्यालय दो स्पेशलाइजेशन MBA in International Business और MBA in Global Banking and Finance प्रदान करता है। 

GMATअनिवार्य नहीं 
IELTS7.0 और ऊपर
ट्युशन शुल्क£30,450 (INR 3,100,890)
अवधि12 महीने, 21 महीने या 24 महीने

एस्टन विश्वविद्यालय

एस्टन यूनिवर्सिटी 1895 में स्थापित एक पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। अग्रणी विश्वविद्यालय दुनिया भर के छात्रों के बीच लोकप्रिय है। इसमें दुनिया भर के लगभग 130 देशों के 13,000 से अधिक छात्र हैं। यह विश्वविद्यालय अपने बिज़नेस और मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए प्रसिद्ध है। क्यूएस विश्व रैंकिंग 2023 द्वारा एस्टन विश्वविद्यालय को 561-570 वें  स्थान पर रखा गया है। 

GMAT600
IELTS7
ट्युशन शुल्क£25,850 (INR 2,632,863)
अवधि12 महीने

न्यूमैन विश्वविद्यालय

न्यूमैन विश्वविद्यालय 1968 में स्थापित किया गया था और यह एक प्राइवेट विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय का परिसर 61 एकड़ में फैला है। यह तीन विशेषज्ञताओं के साथ एमबीए प्रदान करता है: एमबीए बिजनेस एनालिटिक्सएमबीए लीडरशिप कंसंट्रेशन और एमबीए हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन कंसंट्रेशन। 

GMATअनिवार्य नहीं
IELTS7
ट्यूशन शुल्क (प्रति सेमेस्टर)$687 (INR 50,617)
अवधि12-14 महीने

बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी

बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी 1843 में स्थापित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। क्यूएस विश्व रैंकिंग 2023 द्वारा एस्टन विश्वविद्यालय को 1001-1200 वें स्थान पर रखा गया है। एमबीए कोर्स छात्रों को थ्योरेटिकल नॉलेज के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल करने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 

GMATअनिवार्य नहीं
IELTS6.0 
ट्यूशन शुल्क (प्रति वर्ष)£11,000 (INR 1,120,328)
अवधि12-21 महीने

बर्मिंघम में MBA की फ़ीस

अपनी शिक्षा के विषय में कोर्स चुनने के बाद भी सही यूनिवर्सिटी को चुनना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो आने वाल समय में मिलने वाले मौकों का दायरा बढ़ानें में मददगार साबित होती है। तो आइए जानते है Birmingham me MBA Colleges के नाम और उनमें लगने वाली फीस के बारे में:

यूनिवर्सिटी फीस स्ट्रक्चर (सालाना)
एस्टन यूनिवर्सिटी 26400 GBP (INR 26,40,000)
बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी 18000 GBP (INR 18,00,000)
न्यूमैन यूनिवर्सिटी 12100 GBP (INR 12,10,000) 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्मिंघम 16000-17000 GBP (INR 16-17 लाख) 

बर्मिंघम में रहने का खर्च

बर्मिंघम में एक विश्वविद्यालय में भाग लेने की लागत में ट्यूशन, साथ ही भोजन, आवास और अन्य दैनिक व्यय शामिल हैं।बर्मिंघम में एक विश्वविद्यालय में भाग लेने पर होने वाली कुछ लागतें निम्नलिखित हैं:

व्ययराशि
निवास स्थानGBP 3,828 (INR 3,82,000)
इंटरनेट और फोन सेवाGBP 324 (INR 32,300)
परिवहनGBP 924 (INR 92,200)
भोजनGBP 2,004 (INR 2,00,000)
व्यक्तिगत खर्चGBP 1,164 (INR 1,16,000)
विविध व्ययGBP 240 (INR 23,900)
यह भी पढ़ें : दुनिया के बेस्ट MBA कॉलेज 

बर्मिंघम में MBA के लिए योग्यता

UK में पढ़ाई करने का एक बहुत अच्छा फायदा है कि आपकी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स अच्छी और फ़्लूएंट होती है। तो अगर आप बर्मिंघम UK में MBA करने का प्लान कर रहें है तो निम्नलिखित योग्यताओं को ध्यान में रखनें की आवश्यकता हो सकती है।

  • कैंडिडेट की बारहवीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना आवश्यक है। जिसमें कम से कम 50 % मार्क्स होना अनिवार्य माना गया है। 
  • MBA के लिए किसी विशेष स्ट्रीम को प्राथमिकता नहीं दी गई है। आप किसी भी स्ट्रीम से अपनी बारहवीं उत्तीर्ण कर सकते है। 
  • एक मास्टर डिग्री होने के कारण कैंडिडेट की बैचलर डिग्री को ख़ास महत्वता दी जाती है। बैचलर डिग्री में आपके पास कम से कम 50% होना अनिवार्य है। 
  • बर्मिघम UK में पढ़ाई के लिए आपके पास 3 साल का वर्क एक्सपीरिएंस होना आवश्यक है।
  • इंग्लिश स्पीकिंग प्रोफिशियंसी टेस्ट का सर्टिफिकेट TOEFL , IELTS या PTE  का स्कोर कार्ड आपको प्रस्तुत करना होगा। 
  • बर्मिंघम की यूनिवर्सिटी में ज़्यादातर GMAT स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है।
  • विदेश में पढ़ने के इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को SOP और  LOR जमा कराना अनिवार्य है।

नोट : यह योग्यताएं MBA उससे जुड़े प्रोग्राम्स के लिए एक बेसिक मापदंड है। आपकी चुनी गई युनिवर्सिटी अनुसार इसमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पूर्ती के लिए अपनी चुनी गयी युनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट को भी विज़िट करें और विस्तार से जानें। 

आवेदन प्रक्रिया

Birmingham me MBA Colleges के लिए आवेदन पत्र भरना बहुत सरल प्रक्रिया हैं लेकिन विदेश के विश्वविद्यालयों में आवेदन करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपनी आवेदन प्रक्रिया का ख़ास ध्यान रखना होगा, नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें- 

  1. सबसे पहले आपको UK की यूनिवर्सिटी एंड कॉलेजेस एडमिशंस सर्विसेज़ यूसीएएस(UCAS) पोर्टल को विज़िट करना होगा। 
  2. जिस यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जाना चाहते हैं उनकी योग्यताओं और आवश्यकताओं को जांच ले। 
  3. यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकॉउंट बनाकर ऍप्लिकेशन फॉर्म भरें ।
  4. अपने कोर्स का चयन करने के बाद अकैडमिक डिटेल्स और फीस भरकर ऍप्लिकेशन को सबमिट करें । 
  5. अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऍप्लिकेशन फीस भरनी होगी जो नॉन रिफंडेबल होती है। 
  6. ऍप्लिकेशन की स्थिति को अपडेट करने में यूनिवर्सिटी को 2-4 हफ्ते लग सकते हैं। 
  7. ऍप्लिकेशन एक्सेप्ट होने के बाद आपको एक वर्चुअल इंटरव्यू देना होगा। 
  8. सिलेक्शन होने के बाद आपको VISA के लिए आवेदन करना होगा। 
यह भी पढ़ें : MBA करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड 

आवश्यक दस्तावेज़

बर्मिंघम की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते समय आपको जरूरत पड़ने वाले डाक्यूमेंट्स की सूची नीचे इस प्रकार है:

  1. अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट्स
  2. पासपोर्ट स्कैन कॉपी  
  3. पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स  
  4. रेज़्यूम
  5. लेटर ऑफ़ रिकमेन्डेशन
  6. TOEFL/IELTS/PTE इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट स्कोर
  7. पोलिस वेरिफिकेशन स्टेटमेंट

UK में MBA स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप मिलने से शिक्षा पूर्ण करने में फाइनेंशियल सहयोग मिलता है। जो हर किसी छात्र या परिवार की अर्थिक परेशानी को कम करने में एक अहम भूमिका अदा करता हैं। चलिए जानते है कि कौन कौनसी स्कॉलरशिप्स आप पाकर UK में अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकते हैं। 

  • BrokerFish International Student Scholarship
  • Chevening Scholarships
  • Financial Sumo Educational Scholarship Program
  • Commonwealth Masters Scholarships
  • Commonwealth Fellowship Plan
  • GREAT scholarships
  • The Global Study Awards
  • Charles Wallace India Trust Scholarships
  • Inlaks Scholarship
  • Felix Scholarship
  • Goa Education Trust
यह भी पढ़ें : लंदन में MBA कैसे करें

करियर एंड स्कोप

बर्मिंघम UK दुनिया के माने हुए यूनिवर्सिटीज का शहर माना गया है। UK से MBA जोकि एक मास्टर डिग्री होने के साथ साथ आपको इंडस्ट्री एक्सपोज़र भी उपलब्ध कराता है आपके भविष्य में मिलने वाले मौकों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। न सिर्फ डिग्री ये आपको आपके कोर्स से जुड़ी उम्दा प्रैक्टिकल स्किल्स को आपके भीतर जागरूक करता है। जीवन के इस पड़ाव पर आप अपने भीतर हो रहे बदलाव को साफ़ देख पाएंगे। बर्मिंघम UK से MBA करने के पश्चात आप निम्नलिखित पोस्ट्स के लिए अप्लाई कर सकते है –

यह भी पढ़ें : UK की टॉप यूनिवर्सिटीज़

टॉप रिक्रूटर्स

बर्मिंघम UK से MBA किए विद्यार्थी को जॉब उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के नाम नीचे दिए गए है –

  • KPMG
  • EY
  • Consortia
  • Fram Search
  • National Grid
  • Stonegate Group
  • Ferring Pharmaceuticals INC.
  • RWE Renewables UK Management LTD.
  • IPS Integrated Project Services, EATON

पढ़ाई के साथ बर्मिंघम में पार्ट टाइम जॉब

बर्मिंघम एक स्टूडेंट फ्रेंडली शहर है जिसमें आप वहां की सरकार से वर्क परमिट लेकर इंटर्नशिप के रूप में इंडस्ट्री एक्सपीरियंस और एक्सपोज़र के साथ प्रोफेशनल स्किल्स सीखने के लिए आप कैंपस के बाहर प्रति दिन 4-5 घंटे पार्ट टाइम काम कर सकते हैं।

FAQs

क्या बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंटस होते हैं?

जी हाँ आप बर्मिंघम की किसी भी यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंटस के लिए बैठ सकते हैं। आपको उनके मापदंड पूरे करने होंगे जैसे किसी भी सेमेस्टर में बैकलॉग्स नहीं होने चाहिए या 6.5 के ऊपर CGPA स्कोर करना आदि शामिल हैं।

क्या UK का MBA इंडिया में मान्य है?

अगर आपने UK में 1 साल का MBA कोर्स किया है तो भारत में इसको मान्य नहीं माना जाता है। आपको MBA 2 साल में पूरी करना अनिवार्य है।

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप्स कैसे पाएं? 

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको अपने प्रीवियस या कर्रेंट अकैडमिक में डिस्टिंक्शन के साथ पास होना होगा जो कि 75-80 % का मापदंड है। 

ग्रेजुएशन के बाद UK में वर्क परमिट कितने साल का मिलता है? 

UK की सरकार इंटरनैशनल स्टूडेंट्स को उनकी शिक्षा पूरी होने के बाद 2 साल तक वर्क परमिट के आवेदन के लिए अवसर प्रदान करती है। जिससे आप अपनी पढ़ाई के बाद आसानी से वहां रुक कर काम कर सके। 

उम्मीद है आपको Birmingham me MBA Colleges के बारे में इस ब्लॉग में पता चल गया होगा। यदि आप बिर्मिंघम में एमबीए करना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर कॉल कर आज ही 30 मिनट्स का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*