विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है? जानिए वर्ष 2024 की थीम और इतिहास 

1 minute read
विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है

पूरे विश्व में पेड़ पौधों को संरक्षित करने के लिए विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी लोगों को वनों और पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया जाता है। तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्हें पेड़ों को काटने से रोकने और नए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।  यहाँ विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है और इस दिवस से जुड़ी खास बातों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है?

21 मार्च के दिन को वैश्विक स्तर पर विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पेड़ पौधों के बचाव के लिए प्रेरित किया जाता है और नए पौधे लगाने एवं वनों के कटाव को रोकने के लिए भी उत्साहित किया जाता है।  

विश्व वानिकी दिवस का इतिहास 

आपने यह जान लिया कि विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है? लेकिन क्या आपको विश्व वानिकी दिवस का इतिहास पता है? बता दें कि वर्ष 1971 में आयोजित यूरोपीय संघ की 23वीं कृषि बैठक में पेड़ों और वनों की बढ़ती कटाई और घटती संख्या के प्रति चिंता व्यक्त की गई। यूरोपीय संघ के देशों द्वारा लोगों में वन संरक्षण एवं वनों के कटाव को रोकने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।  

यह भी पढ़ें : International Day of Forests 2024: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का महत्व, इतिहास और थीम

विश्व वानिकी दिवस का महत्व 

विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है में अब जानिए विश्व वानिकी दिवस का महत्व : 

  • इससे लोगों में वनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा होती है।  
  • लोग वनों की रक्षा करने के बारे में सोचते हैं।  
  • लोग वनों की अंधाधुंध कटाई रोकने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।  
  • लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। 
  • विश्व वानिकी दिवस के कारण लोगों को बताया जाता है कि जंगलों की कटाई के कारण दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस कारण से लोग जंगलों को बचाने का प्रयास करते हैं। 

विश्व वानिकी दिवस 2024 की थीम 

विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है में अब जानिए विश्व वानिकी दिवस 2024 की थीम : 

प्रतिवर्ष विश्व वानिकी दिवस एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। पिछले वर्ष साल 2023 में “वन और स्वास्थ्य” था। इस साल विश्व वानिकी दिवस की थीम फॉरेस्ट एंड इनोवेशन (Forest and Innovation) रखी गई है। इसका हिंदी अर्थ है “वन एवं नवीनीकरण।”  

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*