Christmas Poems in Hindi : पढ़िए क्रिसमस पर आधारित कविताएं, जो आपको त्योहार की एहमियत के बारे में बताएंगी

1 minute read
Christmas Poems in Hindi

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जो अपने साथ-साथ साल भर के दुखों को अपने साथ ले जाता है, साथ ही यह पर्व नए साल का भी शुभारंभ करता है। त्योहार चाहे कोई भी क्यों न हो, उनका उद्देश्य मानव के जीवन में खुशियों को लाना होता है। त्योहार चाहे विश्व के किसी भी कोने में क्यों न हो, उनसे मानव को ज्ञान, सुख और समृद्धि का ही अनुभव होता है। कविताओं के माध्यम से समाज को सशक्त करने का काम करती हैं, कविताओं के माध्यम से ही त्योहारों की कहानियों को आम जन मानस तक पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में क्रिसमस के त्योहार पर आधारित Christmas Poems in Hindi को पढ़ने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?

Christmas Poems in Hindi के बारे में जानने से पहले आपको क्रिसमस के बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। हर साल क्रिसमस डे को पूरे विश्व द्वारा बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जो कि हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस के पीछे की पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन ईसाई धर्म के अनुयाई चर्चो को लाइट और झालरों से सजाते हैं, साथ ही मोमबत्ती जलाकर विशेष प्रार्थना करते हैं।

क्रिसमस की धूम

Christmas Poems in Hindi आपको क्रिसमस पर आधारित कविता पढ़ने को मिल जाएगी। क्रिसमस पर आधारित कविताओं में से एक कविता “क्रिसमस की धूम” भी है, यह कविता कुछ इस प्रकार है:

गलियों और बाज़ारों में
सुख की सत्ता के गलियारों में
क्रिसमस की धूम मची है
खुशियों के आँगन में मानवता झूम उठी है

दुनिया के हर हिस्से में
शरद ऋतु के हर किस्से में
जीवन का विस्तार हो रहा है
सुख की घड़ी के नज़दीक होने से
विश्व के हर कोने में
आशाओं का अब प्रचार हो रहा है
कैसी हो दूरी फिर खुद से
किसकी हो मजबूरी फिर खुद से
देखों हर दिशा में क्रिसमस की धूम मची है
प्रेम से पूर्ण खुशियां मानव की दहलीज़ चूम चुकी हैं…”

-मयंक विश्नोई

Christmas Poems in Hindi

जीवन में त्योहार

Christmas Poems in Hindi आपको क्रिसमस पर आधारित कविता पढ़ने को मिल जाएगी। क्रिसमस पर आधारित कविताओं में से एक कविता “जीवन में त्योहार” भी है, यह कविता कुछ इस प्रकार है:

खुशियों की चाबी होते हैं त्योहार
जिनसे समृद्ध बनता है संसार
ऐसे ही होते हैं जीवन में त्योहार
जिनका साल भर हम सब करते हैं इंतज़ार

मानव को मानवता का पाठ पढ़ाते हैं
निराशाओं के तमस से,
आशाओं की किरणों को लड़ाते हैं
संरक्षण करते हैं सही सपनों का
नाश करते हैं गलत विचारों का
मानव का करते हैं उद्धार
ऐसे होते हैं जीवन में त्योहार

संपन्नता का सुख देते हैं
मानव के सब दुख हर लेते हैं
देते हैं अवसर खुश होने का
मिटा देते हैं डर कुछ खोने का
मानव पर मिठास की करती हैं बौछार
ऐसे होते हैं जीवन में त्योहार…”

-मयंक विश्नोई

Christmas Poems in Hindi

टिमटिमाते तारे

Christmas Poems in Hindi आपको क्रिसमस पर आधारित कविता पढ़ने को मिल जाएगी। क्रिसमस पर आधारित कविताओं में से एक कविता “टिमटिमाते तारे” भी है, यह कविता कुछ इस प्रकार है:

“टिमटिमाते तारे हैं
बदलते वक़्त के इशारे हैं
जिन्हें देखते हैं बच्चे एक टुक यहाँ
वो नन्हीं आँखों के किनारे हैं
ख्वाब हैं खुशियों के
आशाओं का अवसर हैं
रौनक है क्रिसमस की
ये उत्साह का सफर है

प्रतीक्षा है उपहार की
और एक सुखी संसार की
कामना कल्याण की
प्रेम के विस्तार की
हैं बच्चे सब इंतज़ार में
कि कब सेंटा क्लॉस आएंगे
फूल से नन्हें बचपन के लिए
कैसा वो तोहफा लाएंगे

टिमटिमाते तारे हैं
सब सुकून के सहारे हैं
मौसम के बदलने से
ये सारे एक किनारे हैं
रोशन जग का हर कोना है
खुशियों को अब नहीं सोना है
जागकर फिर रात भर
ग़मों का बोझ नहीं ढोना है…”

-मयंक विश्नोई

Christmas Poems in Hindi
Source : Pinterest

क्रिसमस का संगीत

Christmas Poems in Hindi आपको क्रिसमस पर आधारित कविता पढ़ने को मिल जाएगी। क्रिसमस पर आधारित कविताओं में से एक कविता “क्रिसमस का संगीत” भी है, यह कविता कुछ इस प्रकार है:

“क्रिसमस का संगीत
जीवन के सुरों को साधता है
हर सुर स्वयं में अद्भुत
जो सुखों को स्वयं में बांधता है
परमात्मा का वरदान है
हर चेहरे पर मुस्कान है
क्रिसमस का संगीत है ऐसा
जैसा जीवन का होता जयगान है
संगीत ही अज्ञानता का नाश करता है
संगीत ही मानव के जीवन में प्रकाश करता है
संगीत की उत्पत्ति होती विश्व कल्याण को
संगीत ही सत्य की जय का आगाज़ करता है

त्योहार का उत्साह है ऐसा
कि इंसान फूले नहीं समाता है
त्योहार के नज़दीक आने पर
इंसान मिठास से सबको गले लगाता है
क्रिसमस का संगीत ही
मन को प्रफुल्लित करता है
संगीत ही मानव के जीवन में
खुशियों के नए रंग भरता है…”

-मयंक विश्नोई

जलती हुई मोमबत्ती

Christmas Poems in Hindi आपको क्रिसमस पर आधारित कविता पढ़ने को मिल जाएगी। क्रिसमस पर आधारित कविताओं में से एक कविता “जलती हुई मोमबत्ती” भी है, यह कविता कुछ इस प्रकार है:

“कभी तुम से
कभी खुद से
तो कभी सबसे सवाल करती है
जलती हुई मोमबत्ती

सवाल ऐसे कि आपको चुप कर जाएं
सवाल ऐसे कि आपको गुप्त कर जाएं
सवाल ऐसा कि कब तक सही है
बस उसका हमारे लिए जलना
सवाल ऐसा कि कब तक सही है
उसका पीड़ाओं में पलना

कब उसका प्रकाश
हर एक घर को बनाएगा खास
कब उससे जन्मा प्रकाश
करता है मानव में कोई भेदभाव

कभी तुम को
कभी खुद को
तो कभी सब को राह दिखती है
जलती हुई मोमबत्ती

जलती हुई मोमबत्ती का
लक्ष्य होता है जग को प्रकाशित करने का
तमस का तिरिस्कार करके
खुशियों को परिभाषित करने का
त्योहार को हर्षोल्लास से मनाती है
खुद को जग के लिए जलाती है
जलती हुई मोमबत्ती
जीवन भर प्रकाश फैलाती है…”

-मयंक विश्नोई

आशा है कि Christmas Poems in Hindi के माध्यम से आप क्रिसमस के त्योहार पर आधारित कविताएं पढ़ पाएं होंगे। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा, इसी प्रकार की अन्य कविताएं पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*