Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनों में निबंध

1 minute read
Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनों में निबंध

भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जो कि हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन देश में हर जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इन आयोजनों में संविधान बनाने वाले महत्वपूर्ण लोगों के योगदान को याद किया जाता है साथ ही निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई जाती है। 1950 में इसी दिन भारत ने अपने खुद के संविधान को लागू किया और खुद को एक गणतंत्र के रूप में स्थापित किया था। जिसके बारे में स्टूडेंट्स को पूरी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि इससे जड़े प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi

Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi यहाँ दिए गए है : 

  1. हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है जो कि भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है 
  2. 26 नवंबर 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत का संविधान बनाया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था।
  3. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में हुई, जो अब संसद भवन का केंद्रीय कक्ष है।
  4. भारत के संविधान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया था। इसी वजह से उन्हें भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। 
  5. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का ड्राफ्ट तैयार करने में संविधान सभा को दो साल, ग्यारह महीने और अठारह दिन लगे।
  6. पहले गणतंत्र दिवस की परेड में 3 हजार भारतीय सैन्यकर्मी और 100 से ज्यादा विमान शामिल हुए थे। 
  7. देश का पहला गणतंत्र दिवस उस समय के इरविन स्टेडियम में मनाया गया था, जिसे अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। 
  8. कर्तव्यपथ पर पहली परेड 1955 में हुई थी, जिसे उस समय राजपथ के नाम से जाना जाता था।
  9. गणतंत्र दिवस की परेड की दूरी 5 किलोमीटर से अधिक होती है। 
  10. गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। 

FAQs

2024 में कौनसा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा ?

75वां गणतंत्र दिवस। 

26 जनवरी को किसके द्वारा झंडा फेहराया जाता है?

26 जनवरी को प्राइम मिनिस्टर की जगह राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। 

भारत गणतंत्र कब बना?

26 जनवरी, 1950 को। 

भारत को आजादी कब मिली थी ?

15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली थी। 

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं?

यह देश में संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है। 

                                                     सम्बंधित ब्लोग्स 

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें यहां 
गणतंत्र दिवस का महत्व क्या है और साथ ही जानिए इस दिन क्या है खास
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
Poem on Republic Day in Hindi : पढ़िए गणतंत्रता दिवस का महिमामंडन करती उन कविताओं को, जो आपको देशप्रेम की भावना में ओत-प्रोत कर देंगीRepublic Day Quiz in Hindi – जानिए गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ प्रश्न 
गणतंत्र दिवस पर वीर रस की कविताRepublic Day Meaning in Hindi : जानिए Republic Day का हिंदी अर्थ क्या है?
Republic Day Speech in Hindi : जानिए कैसे तैयार करें रिपब्लिक डे पर हिंदी में स्पीचRepublic Day Shayari in Hindi : गणतंत्र दिवस पर शायरी पढ़कर भारतीय लोकतंत्र पर करें गर्व की अनुभूति!
10 Facts About Indian Flag in Hindi : जानिए राष्ट्र ध्वज से जुड़े कुछ रोचक तथ्यIndian Flag Hoisting Rules in Hindi : जानिए भारतीय ध्वजारोहण के नियम

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Republic Day Essay in 10 Lines in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*