सामान्य ज्ञान और विज्ञान में क्या अंतर है?

1 minute read
82 views
samany gyan aur vigyan mein kya antar hai

सामान्य ज्ञान : सामान्य ज्ञान का अर्थ GK ( General Knowledge ) होता है इसमें आपको बहुत सारे सब्जेक्ट देखने को मिलते है जैसे हिस्ट्री, जियोग्राफी, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, एन्वारमेंट साइंस आदि ये सभी सब्जेक्ट एक साथ मिलकर GK कहलाते हैं। सामान्य ज्ञान के लिए हमें किसी विषय को गहराई से जानने की आवश्यकता नहीं होती है।  

सामान्य विज्ञान : “सामान्य विज्ञान” शब्द का अर्थ विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के मूल सिद्धांत और उनके व्यावहारिक पहलुओं से है। इसके अंतर्गत विज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।आदि) सामान्यत: इस विषय के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की अवधारणाओं से संबंधित प्रश्न होते है।

निष्कर्ष : अंत में हम यह कह सकते हैं कि सामान्य ज्ञान वह महासागर है जिसके अंतर्गत सामान्य विज्ञान के विषय भी समाहित हो जाते हैं किन्तु सामान्य विज्ञान में केवल विज्ञान से सम्बंधित विषय ही आते हैं।  

सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न 

नीचे उदाहरण के रूप में सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न दिए जा रहे हैं : 

  1. खट्टे फलों में कौन सा एसिड होता है?
    उत्तर: साइट्रिक एसिड
  2. भारत में प्रधानमंत्री के औहदे  को क्या  माना जाता है?
    उत्तर: कार्यकारी प्रमुख
  3. ताजमहल, बीबी का मकबरा,  एतमाद उद दौला किस चीज़ के स्मारक है?
    उत्तर:  मृत व्यक्ति के
  4. सम्राट अशोक किसका  उत्तराधिकारी  था?
    उत्तर: बिंदुसार 
  5. भारतीय संविधान को पहली बार कब संशोधित किया गया?
    उत्तर: 1950
  6. रौलेट एक्ट को किस वर्ष लागू किया गया था? 
    उत्तर: 1919
  7. महाराणा प्रताप ‘बुलबुल’ किसे कहते थे? 
    उत्तर: अपने घोड़े को 
  8. बॉक्सर इवांडर होलीफील्ड को किस नाम से जाना जाता है?
    उत्तर:द रियल डील
  9. सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह कहाँ पर था?
    उत्तर: लोथल
  10. जैन धर्म में महावीर को क्या माना जाता है?
    उत्तर: वास्तविक संस्थापक

सामान्य विज्ञान के 10 पश्न 

नीचे उदाहरण के रूप में सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न दिए जा रहे हैं : 

  1. दूर की वस्तुओं जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी के द्वारा मापा जाता है?

उत्तर- पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा

  1.  किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?

 उत्तर- बैगनी

  1. पद्रव्यों को मिलाने से गलनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  उत्तर- घटता है

  1. वाटर टैंकों में शैवाल को नष्ट करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?

   उत्तर- काॅपर सल्फेट

  1. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

  उत्तर- सात रंग

  1. ब्लैक बाॅडी किसकी विकिरण को अवशोषित कर सकती है?

    उत्तर- केवल उच्च तरंगदैध्र्य

  1. प्लेग की बीमारी किस जीवाणु द्वारा फैलती है?

 उत्तर- पाश्चुरेला पेस्टिस

  1. पेड़ों की पत्तियों में पाया जाने वाला हरा पदार्थ क्या कहलाता है?

  उत्तर- क्लोरोफिल

  1. चोलाई और घास किस प्रकार के पौधे होते है?

उत्तर- खरपतवार पौधे

  1. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?

उत्तर- इंजन को ठण्डा रखना

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert