1 अक्टूबर का इतिहास (1 October Ka Itihas) – 1967 में आज ही के दिन हुई थी भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना 

1 minute read
1 अक्टूबर का इतिहास (1 October Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 1 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 1 अक्टूबर का इतिहास (1 October Ka Itihas) दिया गया है। 

1 अक्टूबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1967 में आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई थी। 1960 में 1 अक्टूबर के दिन ही नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ था। 1953 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना था। 1949 में 1 अक्टूबर के दिन ही चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

1 अक्टूबर का इतिहास (1 October Ka Itihas) इस प्रकार है-

  • 2006 में आज ही के दिन इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया था।
  • 2004 में 1 अक्टूबर के दिन ही इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी थी।
  • 2002 में आज ही के दिन एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला था।
  • 2000 में 1 अक्टूबर के दिन ही सिडनी में 27वें ओलंपिक खेल संपन्न हुए थे।
  • 1996 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था।
  • 1978 में 1 अक्टूबर के दिन ही लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों का 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया था।
  • 1967 में आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई थी।
  • 1960 में 1 अक्टूबर के दिन ही नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ था।
  • 1953 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना था।
  • 1949 में 1 अक्टूबर के दिन ही चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई थी।
  • 1854 में आज ही के दिन भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

1 अक्टूबर का इतिहास (1 October Ka Itihas) – जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1966 में आज ही के दिन राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत त्रिलोक सिंह ठकुरेला का जन्म हुआ था।
  • 1945 में 1 अक्टूबर के दिन ही भारत के राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविन्द का जन्म हुआ था।
  • 1938 में आज ही के दिन भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी माइकल फ़रेरा का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 1 अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था।
  • 1904 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का जन्म हुआ था।
  • 1901 में 1 अक्टूबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह कैरों का जन्म हुआ था।
  • 1847 में आज ही के दिन प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ था।
  • 1842 में 1 अक्टूबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म हुआ था।

1 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1979 में आज ही के दिन भारत के क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का निधन हुआ था।

1 अक्टूबर को प्रमुख उत्सव

  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

संबंधित ब्लाॅग्स

3 अक्टूबर का इतिहास4 अक्टूबर का इतिहास
5 अक्टूबर का इतिहास6 अक्टूबर का इतिहास
7 अक्टूबर का इतिहास9 अक्टूबर का इतिहास
10 अक्टूबर का इतिहास11 अक्टूबर का इतिहास
12 अक्टूबर का इतिहास13 अक्टूबर का इतिहास
14 अक्टूबर का इतिहास16 अक्टूबर का इतिहास
17 अक्टूबर का इतिहास18 अक्टूबर का इतिहास
19 अक्टूबर का इतिहास20 अक्टूबर का इतिहास
21 अक्टूबर का इतिहास23 अक्टूबर का इतिहास
25 अक्टूबर का इतिहास26 अक्टूबर का इतिहास
27 अक्टूबर का इतिहास28 अक्टूबर का इतिहास
30 अक्टूबर का इतिहास31 अक्टूबर का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 1 अक्टूबर का इतिहास (1 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*