25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas) – आज ही के दिन भारत में हुई थी आम चुनाव की शुरुआत 

1 minute read
25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 25 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1951 में आज ही के दिन भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई थी। 1962 में 23 अक्टूबर के दिन ही अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यहां हम 25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas) जानेंगे। 

25 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1964 में आज ही के दिन अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया था। 1971 में 23 अक्टूबर को ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को 6 माह की सजा दी गई थी।
  • 2005 में 25 अक्टूबर को ही ईराक में नए संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली थी।
  • 2000 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (USA) 13 दिन के अभियान के बाद वापस आया था।
  • 1995 में 25 अक्टूबर के दिन ही तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया था।
  • 1971 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ था।
  • 1964 में 25 अक्टूबर को ही अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया था।
  • 1962 में आज ही के दिन अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1951 में 25 अक्टूबर के दिन ही भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई थी।
  • 1945 में आज ही के दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने ताइवान पर कब्जा किया था।
  • 1924 में 25 अक्टूबर के दिन ही भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया था।
  • 1917 में आज ही के दिन बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता कब्जा ली थी।

25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1881 में 25 अक्टूबर के दिन ही स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म हुआ था।
  • 1896 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।
  • 1912 में 25 अक्टूबर के दिन ही कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म हुआ था।
  • 1938 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म हुआ था।

25 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1296 में आज ही के दिन संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ था।
  • 1980 में 25 अक्टूबर के दिन ही भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का निधन हुआ था।
  • 1990 में आज ही के दिन मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन हुआ था।
  • 2003 में 25 अक्टूबर के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन हुआ था।
  • 2005 में आज ही के दिन साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*