19 अक्टूबर का इतिहास (19 October Ka Itihas) – आज ही के दिन मदर टेरेसा ने की थी मिशनरी ऑफ़ चैरिटीज की स्थापना

1 minute read
19 अक्टूबर का इतिहास (19 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 19 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1950 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की थी। यहां हम 19 अक्टूबर का इतिहास (19 October Ka Itihas) जानेंगे।

19 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2000 में आज के दिन ही भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की थी। 2004 में 19 अक्टूबर के दिन ही चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

19 अक्टूबर का इतिहास (19 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी में दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की कोशिश की थी।
  • 2008 में 19 अक्टूबर के दिन ही आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया था।
  • 2005 में आज ही के दिन ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के खिलाफ बगदाद में सुनवाई शुरू हुई थी।
  • 2004 में 19 अक्टूबर के दिन ही सू विन म्यांमार के नए प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2004 में आज ही के दिन चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा था।
  • 1950 में 19 अक्टूबर को ही मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की थी।
  • 1944 में आज ही के दिन फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1933 में 19 अक्टूबर के दिन ही जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया था।
  • 1932 में आज ही के दिन फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया था।
  • 1932 में 19 अक्टूबर को ही ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर साइन किए थे। 
  • 1915 में आज ही के दिन रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1889 में 19 अक्टूबर के दिन ही फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई थी।
  • 1872 में आज ही के दिन न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया था।
  • 1853 में 19 अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गई थी।
  • 1813 में आज ही के दिन लैपजिंग का युद्ध खत्म हुआ था।
  • 1739 में 19 अक्टूबर के दिन ही इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की थी।

19 अक्टूबर का इतिहास (19 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1961 में 19 अक्टूबर के दिन ही हिंदी फिल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1929 में आज ही के दिन गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 19 अक्टूबर के दिन ही भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1910 में आज ही के दिन खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ था।

19 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1971 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन हुआ था।
  • 1745 में 19 अक्टूबर के दिन ही मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 19 अक्टूबर का इतिहास (19 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*