7 अक्टूबर का इतिहास (7 October Ka Itihas) | आज ही के दिन मदर टेरेसा ने की थी मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना

1 minute read
7 अक्टूबर का इतिहास (7 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 7 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1950 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। यहां हम 7 अक्टूबर का इतिहास (7 October Ka Itihas) जानेंगे।

7 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1952 में आज ही के दिन चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी थी। 1959 में 7 अक्टूबर को ही सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की पिक्चर ली गई थी। 1977 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

7 अक्टूबर का इतिहास (7 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2004 में आज ही के दिन जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
  • 2003 में 7 अक्टूबर के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की थी।
  • 2000 में आज ही के दिन जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित किया था।
  • 2000 में 7 अक्टूबर के दिन ही WWF- इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया था।
  • 1992 में आज ही के दिन रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई थी।
  • 1977 में 7 अक्टूबर के दिन ही सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया था।
  • 1959 में आज ही के दिन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की पिक्चर ली गई थी।
  • 1952 में 7 अक्टूबर के दिन ही चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी थी।
  • 1950 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी।
  • 1949 में 7 अक्टूबर के दिन ही पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना था।
  • 1942 में आज ही के दिन अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की था।
  • 1919 में 7 अक्टूबर के दिन ही गांधी जी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित की थी।

7 अक्टूबर का इतिहास (7 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1978 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ था।
  • 1952 में 7 अक्टूबर को ही रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 7 अक्टूबर के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म हुआ था।
  • 1914 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गायिका बेगम अख़्तर का जन्म हुआ था।

7 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1971 में आज ही के दिन केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन हुआ था।
  • 1961 में 7 अक्टूबर के दिन प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 7 अक्टूबर का इतिहास (7 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*