10 अक्टूबर का इतिहास (10 October Ka Itihas) | आज ही के दिन भारत ने जीती थी विश्व कैरम प्रतियोगिता

1 minute read
10 अक्टूबर का इतिहास (10 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 10 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1991 में आज ही के दिन भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता था। यहां हम 10 अक्टूबर का इतिहास (10 October Ka Itihas) जानेंगे।

10 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2014 में आज ही के दिन भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी। 1992 में 10 अक्टूबर के दिन ही दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

10 अक्टूबर का इतिहास (10 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराए जाने की घोषणा की गई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ICICI बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी।
  • 2005 में 10 अक्टूबर के दिन ही एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं थीं।
  • 2004 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत हुई थी।
  • 2003 में 10 अक्टूबर के दिन ही भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया था।
  • 1991 में 10 अक्टूबर के दिन ही भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता था।
  • 1978 में आज ही के दिन रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी थीं। 
  • 1970 में 10 अक्टूबर को ही फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1964 में आज ही के दिन टोकियो में हुए समर ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया था।
  • 1942 में 10 अक्टूबर को ही सोवियत संघ ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की थी।
  • 1924 में आज ही के दिन शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना हुई थी।
  • 1910 में 10 अक्टूबर के दिन ही वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
  • 1868 में आज ही के दिन क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया था।

10 अक्टूबर का इतिहास (10 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1969 में आज ही के दिन अमरीकी फुटबॉल में ग्रीन बे पैकर्स के मशहूर क्वार्टरबैक ब्रैट फार्व का जन्म हुआ था।
  • 1954 में आज ही के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ था।
  • 1913 में 10 अक्टूबर को ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक क्लाद सिमोन का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 10 अक्टूबर को ही भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1912 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1906 में 10 अक्टूबर को ही भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म हुआ था।

10 अक्टूबर को हुए निधन

  • 2015 में आज ही के दिन दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) का निधन हुआ था।
  • 2000 में 10 अक्टूबर को ही श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 9 अक्टूबर का इतिहास (9 October Ka Itihas) | 2006 में गूगल ने की थी यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 10 अक्टूबर का इतिहास (10 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*