12 अक्टूबर का इतिहास (12 October Ka Itihas) | आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने पारित किया था ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक 

1 minute read
12 अक्टूबर का इतिहास (12 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 12 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1998 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया था। यहां हम 12 अक्टूबर का इतिहास (12 October Ka Itihas) जानेंगे।

12 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1964 में 12 अक्टूबर के दिन ही विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था। 1989 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

12 अक्टूबर का इतिहास (12 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन फैलिन (चक्रवात) ने ओडिशा तट पर दस्तक दी थी।
  • 2007 में 12 अक्टूबर को ही अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
  • 2005 में आज ही के दिन चीन ने अपना दूसरा अंतरिक्ष यान शेन्जू-6 2 अंतरिक्षयात्रियों के साथ पृथ्वी की कक्षा में भेजा था।
  • 2004 में 12 अक्टूबर के दिन ही पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया था।
  • 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
  • 2000 में 12 अक्टूबर के दिन ही अंतरिक्ष यान डिस्कवरी फ्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।
  • 1998 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया था।
  • 1992 में 12 अक्टूबर के दिन ही मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से लगभग 510 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1989 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।
  • 1968 में 12 अक्टूबर को ही ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली थी और इसी दिन को देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था।

12 अक्टूबर का इतिहास (12 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1980 में आज ही के दिन समाजशास्त्र किरण मिश्रा का जन्म हुआ था।
  • 1938 में 12 अक्टूबर को ही प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फाजली का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन भाजपा की लोकप्रिय नेता और ‘ग्वालियर की राजमाता’ विजियाराज सिंधिया जी का जन्म हुआ था।
  • 1911 में 12 अक्टूबर के दिन ही भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का जन्म हुआ था।
  • 1908 में आज ही के दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म हुआ था।

12 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1967 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डा. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 11 अक्टूबर का इतिहास (11 October Ka Itihas) | भारत की शांति सेना ने की थी श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 12 अक्टूबर का इतिहास (12 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*