Today History in Hindi | 13 July – लिएंडर पेस ने टेनिस चैंपियनशिप में जीता था पहला ATP खिताब, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 13 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1998 में आज ही के दिन भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला ATP खिताब जीता था। 1803 में 13 जुलाई को ही राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने 5 स्टूडेंट्स के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।

13 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2004 में आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत रिलेशंस की इच्छा जताई थी। Today History in Hindi| 13 July में हम 13 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 13 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1772 में आज ही के दिन कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरू की थी।
  • 1803 में 13 जुलाई को राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने 5 छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
  • 1863 में आज ही के दिन न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में 1 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • 1974 में आज ही के दिन हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
  • 1977 में 13 जुलाई को ही आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिए गए थे।
  • 1878 में 13 जुलाई को ही बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बंटवारा किया था।
  • 1879 में आज ही के दिन बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
  • 1882 में 13 जुलाई को ही रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1945 में 13 जुलाई को ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म हुआ था।
  • 1998 में आज ही के दिन भारत के लिएंडर पेस ने हॉल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला ATP खिताब जीता था।
  • 2000 में 13 जुलाई को ही फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा किए गए थे।
  • 2004 में आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत रिलेशंस की इच्छा की थी।
  • 2006 में 13 जुलाई को ही परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले किया गया था।
  • 2011 में आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 13 July में आपको 13 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*