17 अक्टूबर का इतिहास (17 October Ka Itihas) – 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिए मिला था नोबेल पुरस्कार

1 minute read
17 अक्टूबर का इतिहास (17 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 17 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1979 में आज ही के दिन मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहां हम 17 अक्टूबर का इतिहास (17 October Ka Itihas) जानेंगे।

17 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1917 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किए थे। 1933 में 17 अक्टूबर के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गए थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

17 अक्टूबर का इतिहास (17 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी में दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की कोशिश की थी।
  • 2007 में 17 अक्टूबर के दिन आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार दिया गया था।
  • 2003 में आज ही के दिन चीन को अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता मिली थी।
  • 1979 में 17 अक्टूबर को ही मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1941 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया था।
  • 1933 में 17 अक्टूबर को ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गए थे।
  • 1917 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किए थे।
  • 1888 में 17 अक्टूबर को ही वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया था।
  • 1870 में आज ही के दिन कलकत्ता बंदरगाह को संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया था।

17 अक्टूबर का इतिहास (17 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1970 में आज ही के दिन श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ था।
  • 1970 में 17 अक्टूबर को ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले का जन्म हुआ था।
  • 1936 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1887 में 17 अक्टूबर को ही स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म हुआ था।
  • 1817 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अमेरिकी नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- 16 अक्टूबर का इतिहास (16 October Ka Itihas) | आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने की थी टेस्ट करियर की शुरुआत 

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 17 अक्टूबर का इतिहास (17 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*