31 अक्टूबर का इतिहास (31 October Ka Itihas) – 1984 में आज ही के दिन हुआ था प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निधन

1 minute read
31 अक्टूबर का इतिहास (31 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 31 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 31 अक्टूबर का इतिहास (31 October Ka Itihas) जानेंगे।

31 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1914 में आज ही के दिन ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1984 में आज ही के दिन भारत की चौथी प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का निधन हुआ था। 1908 में 31 अक्टूबर के दिन ही चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ था। 1966 में आज ही के दिन भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

31 अक्टूबर का इतिहास (31 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था।
  • 2005 में 31 अक्टूबर को ही चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत हुए थे।
  • 2004 में आज ही के दिन फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया था।
  • 2003 में 31 अक्टूबर को ही मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ था।
  • 2003 में आज ही के दिन हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर गोल्ड जीता था।
  • 1982 में 31 अक्टूबर को ही पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने थे।
  • 1978 में आज ही के दिन ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हुई थी।
  • 1966 में 31 अक्टूबर को ही भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया था।
  • 1960 में आज ही के दिन बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से तकरीबन 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1956 में 31 अक्टूबर को ही स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की थी।
  • 1953 में आज ही के दिन बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ था।
  • 1920 में 31 अक्टूबर को ही मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया था।
  • 1914 में आज ही के दिन ब्रिटेन और फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1908 में 31 अक्टूबर को ही चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ था।
  • 1864 में आज ही के दिन नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना था।

31 अक्टूबर का इतिहास (31 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1943 में आज ही के दिन भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 31 अक्टूबर को ही अमेरिकी अभिनेत्री बारबरा बेल जेड्स का जन्म हुआ था।
  • 1895 में आज ही के दिन भारत के प्रथम क्रिकेट कप्तान सी. एन. नायडू का जन्म हुआ था।
  • 1875 में 31 अक्टूबर को ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म हुआ था।

31 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1975 में आज ही के दिन बंगला और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ था।
  • 1984 में 31 अक्टूबर के दिन ही भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निधन हुआ था।
  • 2005 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध पंजाबी और हिंदी हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas) – 1945 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था भारत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 31 अक्टूबर का इतिहास (31 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*