6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas) – 1999 में आज ही के दिन स्थापित हुआ था देश का पहला पेस मेकर बैंक

1 minute read
6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 6 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas) जानेंगे।

6 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1999 में आज ही के दिन देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ था। 1918 में 6 फरवरी के दिन ही 30 वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2002 में 6 फरवरी के दिन ही भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया था।
  • 2008 में आज ही के दिन देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न दिया गया था।
  • 1999 में आज ही के दिन देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया था।
  • 1918 में 6 फरवरी के दिन ही 30 वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला था।
  • 1911 में आज ही के दिन अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया था।
  • 1899 में 6 फरवरी के दिन ही अमेरिका-स्पेन के बीच लड़ाई खत्म हुआ था।
  • 1819 में आज ही के दिन सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने की थी।
  • 1788 में 6 फरवरी के दिन ही मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1983 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का जन्म हुआ था।
  • 1915 में 6 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध कवि और गीतकार प्रदीप का जन्म हुआ था।
  • 1891 में आज ही के दिन उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फोकर का जन्म हुआ था।
  • 1890 में 6 फरवरी के दिन ही भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म हुआ था।

6 फरवरी को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन आजाद हिंद फौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन हुआ था।
  • 2001 में 6 फरवरी के दिन वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन हुआ था।
  • 1993 में आज ही के दिन टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन हुआ था।
  • 1983 में 6 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का निधन हुआ था।
  • 1965 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का निधन हुआ था।
  • 1948 में 6 फरवरी के दिन ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का निधन हुआ था।
  • 1931 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत देश के पहले पंतप्रधान जवाहरलाल नेहरू के पिताजी और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ था।
  • 1793 में 6 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 5 फरवरी का इतिहास (5 February Ka Itihas) – 2007 में आज ही के दिन भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी थीं

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*