16 अक्टूबर का इतिहास (16 October Ka Itihas) | आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने की थी टेस्ट करियर की शुरुआत 

1 minute read

देश और दुनिया में 16 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1978 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। यहां हम 16 अक्टूबर का इतिहास (16 October Ka Itihas) जानेंगे।

16 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1958 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था। 1959 में 16 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना की थी। 1964 में आज ही के दिन चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

16 अक्टूबर का इतिहास (16 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2014 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने गए थे।
  • 2012 में 16 अक्टूबर के दिन ही सौर मंडल के बाहर एक नए ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला था।
  • 2005 में आज ही के दिन जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार के लिए एकमत हुए थे।
  • 2002 में 16 अक्टूबर के दिन ही 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया था।
  • 1999 में आज ही के दिन अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 1982 में 16 अक्टूबर के दिन ही सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1978 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
  • 1968 में 16 अक्टूबर के दिन ही हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1964 में आज ही के दिन चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया था।
  • 1959 में 16 अक्टूबर के दिन ही राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना की थी।
  • 1958 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1942 में 16 अक्टूबर के दिन ही बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से 40 हजार लोगों की मौत हुई थी।
  • 1939 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया था।
  • 1923 में 16 अक्टूबर के दिन ही रॉय और वॉल्ट डिज्नी ने वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना की थी।
  • 1915 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1905 में 16 अक्टूबर के दिन ही लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ था।

16 अक्टूबर का इतिहास (16 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1995 में आज ही के दिन भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ था।
  • 1948 में 16 अक्टूबर को ही ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ था।
  • 1896 में 16 अक्टूबर को ही सेनानी, सांसद और हिंदी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ था।

16 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1994 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन हुआ था।
  • 1938 में 16 अक्टूबर को ही गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 16 अक्टूबर का इतिहास (16 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*