5 अक्टूबर का इतिहास (5 October Ka Itihas) | भारत में जारी किया गया था दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट पीसी ‘आकाश’ 

1 minute read
5 अक्टूबर का इतिहास

देश और दुनिया में 5 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2011 में आज ही के दिन भारत में दुनिया का सबसे सस्ता INR 2,250 का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ जारी किया गया। यहां हम 5 अक्टूबर का इतिहास (5 October Ka Itihas) जानेंगे।

5 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2011 में आज ही के दिन एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से SMS व EMail करने में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया था। 1944 में 5 अक्टूबर के दिन फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला था। 1946 में आज ही के दिन पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

5 अक्टूबर का इतिहास (5 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2011 में आज ही के दिन एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से SMS व EMail करने में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया था।
  • 2011 में 5 अक्टूबर के दिन ही भारत में दुनिया का सबसे सस्ता INR 2,250 का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ जारी किया गया। 
  • 2008 में आज ही के दिन सेंट्रल गवर्मेंट ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का टेस्ट शुरू किया था।
  • 2005 में 5 अक्टूबर को ही खुशमिजाजी में भारत चौथे नंबर पर रखा गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया था।
  • 2001 में 5 अक्टूबर के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया था।
  • 2000 में आज ही के दिन यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के विरुद्ध विद्रोह छिड़ा था।
  • 1999 में 5 अक्टूबर के दिन ही भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया था।
  • 1989 में आज ही के दिन मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनीं थीं।
  • 1988 में 5 अक्टूबर को ही ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी थी।
  • 1962 में आज ही के दिन जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई थी।
  • 1946 में 5 अक्टूबर के दिन ही पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला था।
  • 1915 में 5 अक्टूबर के दिन ही बुल्गारिया ने पहले वर्ल्ड वाॅर में हिस्सा लिया था।
  • 1910 में आज ही के दिन पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई थी।
  • 1880 में 5 अक्टूबर के दिन ही अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया था।
  • 1796 में आज ही के दिन स्पेन ने इंग्लैंड के विरुद्ध युद्ध की खिलाफ घोषणा की थी।

5 अक्टूबर का इतिहास (5 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1864 में आज ही के दिन सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्म हुआ था।
  • 1890 में 5 अक्टूबर के दिन ही समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म हुआ था।
  • 1902 में आज ही के दिन मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म हुआ था।
  • 1902 में 5 अक्टूबर के दिन ही ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ था।

5 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1937 में 5 अक्टूबर के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन हुआ था।
  • 1981 में आज ही के दिन हिंदी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन हुआ था।
  • 2003 में 5 अक्टूबर के दिन ही भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का निधन हुआ था।
  • 2011 में आज ही के दिन ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 5 अक्टूबर का इतिहास (5 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*