20 अक्टूबर का इतिहास (20 October Ka Itihas) – आज ही के दिन शुरू हुआ था भारत और पाकिस्तान में पहला युद्ध 

1 minute read
20 अक्टूबर का इतिहास (20 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 20 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1947 में आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध हुआ था। यहां हम 20 अक्टूबर का इतिहास (20 October Ka Itihas) जानेंगे।

20 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1962 में आज ही के दिन भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध शुरू हुआ था। 1962 में 20 अक्टूबर के दिन ही चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

20 अक्टूबर का इतिहास (20 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2015 में आज ही के दिन भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लिया था।
  • 2011 में 20 अक्टूबर के दिन ही लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृह युद्ध में मारा गया था।
  • 2008 में आज ही के दिन आरबीआई ने रेपो दर में 1 प्रशिशत की कटौती की थी।
  • 2003 में 20 अक्टूबर के दिन ही सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा था।
  • 1998 में आज ही के दिन मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम 5वीं बार दोबारा राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए थे।
  • 1995 में 20 अक्टूबर को ही श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया था।
  • 1995 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन शुरू हुआ था।
  • 1989 में 20 अक्टूबर को ही पाकिस्तान ने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह ट्रॉफी जीती थी।
  • 1973 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया था।
  • 1962 में 20 अक्टूबर को ही चीन ने भारत पर हमला किया था।
  • 1947 में आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध हुआ था।
  • 1947 में 20 अक्टूबर के दिन ही अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
  • 1904 में आज ही के दिन चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर साइन किए थे। 
  • 1880 में 20 अक्टूबर को ही एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।
  • 1774 में आज ही के दिन कोलकाता (कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी थी।

20 अक्टूबर का इतिहास (20 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1930 में आज ही के दिन भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म हुआ था।
  • 1978 में 20 अक्टूबर के दिन ही आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म हुआ था।
  • 1920 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म हुआ था।

20 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1964 में आज ही के दिन भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का निधन हुआ था।
  • 1982 में 20 अक्टूबर के दिन ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 20 अक्टूबर का इतिहास (20 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*