Today History in Hindi | 25 July – भारत में पहली बार आयोजित हुई थी नौका दौड़ प्रतियोगिता, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 25 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1813 में आज ही के दिन भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित हुई थी। 1994 में 25 जुलाई को ही जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध खत्म हुआ था।

25 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2007 में आज ही के दिन प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 1963 में 25 जुलाई को ही अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर साइन किए थे। Today History in Hindi| 25 July में हम 25 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 25 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2017 में 25 जुलाई कोही गुजरात में बाढ़ आने से 70 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित 8 लोग मारे गए थे।
  • 2007 में 25 जुलाई को ही प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 1997 में 25 जुलाई को ही के आर नारायणन भारत के 10वें राष्ट्रपति बने थे। 
  • 1994 में आज ही के दिन जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध खत्म हुआ था।
  • 1992 में आज ही के दिन एस डी शर्मा भारत के नाैंवे राष्ट्रपति बने थे।
  • 1987 में 25 जुलाई को ही रंगास्वामी वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने थे।
  • 1963 में आज ही के दिन अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1948 में 25 जुलाई को ही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • 1943 में आज ही के दिन बेनिटो मुसोलिनी गिरफतार इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त हुए थे।
  • 1929 में 25 जुलाई को ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1919 में 25 जुलाई को ही भारतीय संगीतकार सुधीर फड़के का जन्म हुआ था।
  • 1905 में आज ही के दिन हिंदी अभिनेत्री और सिंगर राकेश्वरी का जन्म हुआ था। 
  • 1837 में 25 जुलाई को ही इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया था।
  • 1814 में आज ही के दिन नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया था।
  • 1813 में 25 जुलाई को ही कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ था।
  • 1689 में आज ही के दिन फ्रांस ने इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 25 July में आपको 25 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*