30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas) – 1945 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था भारत

1 minute read
30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 30 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1945 में आज ही के दिन भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था। 1960 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। यहां हम 30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas) जानेंगे।

30 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1956 में आज ही के दिन भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खोला गया था। 2003 में 30 अक्टूबर के दिन ही ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा शुरू हुआ था। 1975 में आज ही के दिन स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की ब्याज दरों में 1 प्रतिशत की कमी की गई थी।
  • 2004 में 30 अक्टूबर को ही उक्रेन ने फ्रांस को 3-1 से हराकर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता था।
  • 2003 में आज ही के दिन अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा था।
  • 2003 में 30 अक्टूबर को ही ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा शुरू हुआ था।
  • 1994 में आज ही के दिन बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत हुई था।
  • 1975 में 30 अक्टूबर के दिन ही स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली थी।
  • 1973 में आज ही के दिन तुर्की में इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ था।
  • 1960 में 30 अक्टूबर के दिन ही ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।
  • 1956 में आज ही के दिन भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला था।
  • 1945 में 30 अक्टूबर के दिन ही भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन ही तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर साइन किए थे।
  • 1925 में 30 अक्टूबर के दिन ही पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई थी।

30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1932 में 30 अक्टूबर के दिन ही प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का जन्म हुआ था।
  • 1949 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का जन्म हुआ था।
  • 1751 में 30 अक्टूबर के दिन ही रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन का जन्म हुआ था।
  • 1821 में आज ही के दिन प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की का जन्म हुआ था।
  • 1887 में 30 अक्टूबर के दिन ही बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म हुआ था।

30 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1984 में आज ही के दिन प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का निधन हुआ था।
  • 1990 में 30 अक्टूबर के दिन ही भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन हो गया था।
  • 1990 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का मृत्यु हुई थी।

यह भी पढ़ें- 28 अक्टूबर का इतिहास (28 October Ka Itihas) – आज ही के दिन बंगाल में हुई थी ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना 

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 30 अक्टूबर का इतिहास (30 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*