14 अक्टूबर का इतिहास (14 October Ka Itihas) | 1965 में आज ही के दिन हुई थी धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना

1 minute read
14 अक्टूबर का इतिहास (14 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 14 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1956 में आज ही के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों (Followers) के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार कर अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी थी। यहां हम 14 अक्टूबर का इतिहास (14 October Ka Itihas) जानेंगे।

14 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त INR 200 अरब जारी करने की घोषणा की थी। 2010 में 14 अक्टूबर को ही राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

14 अक्टूबर का इतिहास (14 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2010 में आज ही के दिन राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेल समाप्त हुए थे।
  • 2008 में 14 अक्टूबर को ही भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त INR 200 अरब जारी करने की घोषणा की थी।
  • 2004 में आज ही के दिन पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाए रखने वाला विधेयक पारित किया था। 
  • 2002 में 14 अक्टूबर को ही कतर में मिलने के वादे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन हुआ था।
  • 2000 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 22 देशों में अपने दूतावास बंद कर दिए थे।
  • 1981 में आज ही के दिन होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने थे।
  • 1979 में 14 अक्टूबर को ही जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ 1 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया था।
  • 1956 में आज ही के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया था।
  • 1953 में 14 अक्टूबर को ही भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया था।
  • 1948 में आज ही के दिन इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हुई थी। 
  • 1946 में 14 अक्टूबर को ही हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर साइन किए गए थे। 
  • 1943 में आज ही के दिन जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1933 में 14 अक्टूबर को ही जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की थी।
  • 1882 में आज ही के दिन शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

14 अक्टूबर का इतिहास (14 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1981 में आज ही के दिन भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म हुआ था।
  • 1979 में 14 अक्टूबर को ही भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म हुआ था।
  • 1931 में आज ही के दिन भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1930 में 14 अक्टूबर को ही जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म हुआ था।

14 अक्टूबर को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन हुआ था।
  • 1947 में 14 अक्टूबर को ही लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 14 अक्टूबर का इतिहास (14 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*