27 अक्टूबर का इतिहास (27 October Ka Itihas) – आज ही के दिन हुआ था भारत के राष्ट्रपति केआर नारायणन का जन्म

1 minute read
27 अक्टूबर का इतिहास (27 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 27 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1920 में आज ही के दिन भारत के राष्ट्रपति केआर नारायण का जन्म हुआ था। यहां हम 27 अक्टूबर का इतिहास (27 October Ka Itihas) जानेंगे।

27 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1952 में 27 अक्टूबर के दिन ही फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली अनुराधा पौडवाल का जन्‍म हुआ था। 1966 में आज ही के दिन भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

27 अक्टूबर का इतिहास (27 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2004 में आज ही के दिन चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया था।
  • 1997 में 27 अक्टूबर के दिन ही एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन पूरा हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की थी।
  • 1968 में 27 अक्टूबर को ही मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 1947 में आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया था।
  • 1924 में 27 अक्टूबर को ही उज़्बेक एसएसआर सोवियत संघ में मिला था।
  • 1920 में आज ही के दिन लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया था।
  • 1910 में 27 अक्टूबर को ही रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली थी।
  • 1905 में आज ही के दिन नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया था।
  • 1810 में 27 अक्टूबर को ही अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया था।
  • 1806 में आज ही के दिन फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी थी।

27 अक्टूबर का इतिहास (27 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1966 में आज ही के दिन भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म हुआ था।
  • 1952 में 27 अक्टूबर को ही अनुराधा पौडवाल का जन्‍म हुआ था।
  • 1920 में आज ही के दिन भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म हुआ था।
  • 1811 में 27 अक्टूबर के दिन ही सिलाई मशीन का आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म हुआ था।

27 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1605 में आज ही के दिन मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में निधन हुआ था।
  • 1907 में 27 अक्टूबर को ही भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का निधन हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन गांधी जी के निजी सचिव प्यारे लाल का निधन हुआ था।
  • 1987 में 27 अक्टूबर को ही मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन हुआ था।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas) – 1934 में महात्मा गांधी के संरक्षण में हुई थी अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 27 अक्टूबर का इतिहास (27 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*