26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas) – 1934 में महात्मा गांधी के संरक्षण में हुई थी अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना

1 minute read
26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1934 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की गई थी। 1947 में 26 अक्टूबर के दिन ही राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए थे। यहां हम 26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas) जानेंगे। 

26 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन 1969 में मुंबई आए थे। 1999 में आज ही के दिन उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की थी।
  • 2005 में 26 अक्टूबर के दिन ही वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।
  • 2001 में आज ही के दिन जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की थी।
  • 1999 में 26 अक्टूबर के दिन ही उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की थी।
  • 1980 में आज ही के दिन इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने थे।
  • 1976 में 26 अक्टूबर के दिन ही त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
  • 1969 में आज ही के दिन चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आए थे।
  • 1951 में 26 अक्टूबर को ही विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1947 में आज ही के दिन इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा था।
  • 1947 में 26 अक्टूबर को ही राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए थे।
  • 1934 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की थी।
  • 1905 में 26 अक्टूबर को ही नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1971 में आज ही के दिन भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार प्रीति सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 26 अक्टूबर को ही भारत में नवगीत विधा के कवियों में से एक ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1890 में आज ही के दिन स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था।
  • 1886 में 26 अक्टूबर को ही उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म हुआ था।

26 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1955 में आज ही के दिन प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ था।
  • 1981 में 26 अक्टूबर को ही भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ था।
  • 2000 में आज ही के दिन प्रमुख क्रांतिकारी और लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 25 अक्टूबर का इतिहास (25 October Ka Itihas) – आज ही के दिन भारत में हुई थी आम चुनाव की शुरुआत 

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 अक्टूबर का इतिहास (26 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*