23 अक्टूबर का इतिहास (23 October Ka Itihas) – 2001 में आज ही के दिन एप्पल ने बिक्री के लिए उतारा था आईपॉड 

1 minute read
23 अक्टूबर का इतिहास (23 October Ka Itihas)

देश और दुनिया में 23 अक्टूबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2001 में आज ही के दिन एप्पल ने बाजार में आईपॉड बिक्री के लिए उतारा था। यहां हम 23 अक्टूबर का इतिहास (23 October Ka Itihas) जानेंगे।

23 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1946 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई थी। 2001 में 23 अक्टूबर को ही नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

23 अक्टूबर का इतिहास (23 October Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन नया कंपनी विधेयक लोकसभा में पेश हुआ था।
  • 2006 में 23 अक्टूबर के दिन ही सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आखिरी उड़ान भरी थी।
  • 2003 में 23 अक्टूबर के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी थी।
  • 2003 में आज ही के दिन भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर साइन किए थे। 
  • 2001 में 23 अक्टूबर को ही एप्पल ने आईपॉड बाजार में उतारा था।
  • 2001 में आज ही के दिन नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी।
  • 1998 में 23 अक्टूबर को ही जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 1989 में आज ही के दिन हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया था।
  • 1980 में 23 अक्टूबर को ही लीबिया और सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा की गई थी।
  • 1980 में आज ही के दिन सोवियत संघ के प्रधानमंत्री अलेक्सी एन कोसीजिन ने इस्तीफे की घोषणा की थी।
  • 1958 में 23 अक्टूबर को ही रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1946 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई थी।
  • 1943 में 23 अक्टूबर के ही दिन नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की झांसी की रानी ब्रिगेड की सिंगापुर में स्थापना की थी।
  • 1942 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी मिस्र के क्षेत्र अलमैन में ब्रिटिश व जर्मन सेनाओं में युद्ध हुआ था।
  • 1922 में 23 अक्टूबर के दिन ही बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया था।

23 अक्टूबर का इतिहास (23 October Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1898 में आज ही के दिन श्रमिक नेता खंडू भाई देसाई का जन्म हुआ था।
  • 1923 में 23 अक्टूबर के दिन ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्म हुआ था।
  • 1937 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का जन्म हुआ था।

23 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1973 में आज ही के दिन प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का निधन हुआ था।
  • 1962 में 23 अक्टूबर को ही परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का निधन हुआ था।
  • 1872 में आज ही के दिन फ्रांस के विख्यात कवि और लेखक टेनोफेल गोएटे का निधन हुआ था।
  • 1623 में 23 अक्टूबर को ही प्रसिद्ध कवि तुलसीदास का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 23 अक्टूबर का इतिहास (23 October Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*