होली की शुभकामनाएं

1 minute read
180 views
होली की शुभकामनाएं

रंगों का त्यौहार होली आज केवल भारत में ही बल्कि विश्व के प्रमुख देशों में भी मनाया जाता हैं। इस दिन सभी लोग अपने प्रियजनों, सगे-सम्बन्धियों, दोस्तों और कलीग्स को संदेश भेजकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली के दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है, रंगों का ये त्यौहार इस बार 8 मार्च को है। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी प्रेम, एकजुटता, सद्भावना का संदेश दिया जाता है। होली सभी को आपस के गिले शिकवे मिटाकर एकता का संदेश देता है, जिससे दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग व गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। 

होली आने से पहले ही घरों में भी गुझिया, मट्टी और कई तरह के पकवान बनाने की तैयारी शुरू हो जाती हैं। भारत में होली के लिए एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक होने के साथ-साथ प्रेम व एकजुटता का संदेश भी हम सभी को देता हैं। भारत के कई राज्यों में वसंत ऋतु के आगमन होते ही होली के त्यौहार की शुरुआत हो जाती हैं। यहां हम आपके लिए होली के त्यौहार के लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं, जिनसे आप रंगों के इस त्यौहार को और भी खुशनुमा बना सकते हैं। 

होली की शुभकामनाएं संदेश

नीचे कुछ होली की शुभकामनाएं दी गई हैं जिन्हें आप अपने प्रियजनों को मैसेज में भेज सकते हैं : 

आपको एक खुशहाल और रंगीन होली की शुभकामनाएं !

आपको और आपके परिवार को प्यार और खुशहाली से भरी होली की शुभकामनाएं !

आपके लिए ये होली खुशियों और जिंदादिली से भरी हो, हैप्पी होली !

ये समय आया है होली के रंगों के साथ जिंदगी के जश्न और उत्साह मनाने का। लॉट्स ऑफ लव हैप्पी होली!

होली के रंगों की बौछार आपके जीवन में खुशियों की तरंग लेकर आए। होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

आशा है कि आपका जीवन प्यार और खुशियों के रंगों की तरह महकता रहें। हैप्पी होली 2023 !

रंगों का यह त्यौहार आपके खुशहाल जीवन को सुखद रंगों से भर दें। होली मुबारक हो !

होली का यह त्यौहार आपके जीवन में प्यार और प्रगति लेकर आए !

होली रंगों की तरह आपका जीवन भी खुशियों के रंगों से भर जाएं ! हैप्पी होली !

होली है यह त्यौहार आपको और आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य, खुशहाली और प्यार लेकर आए ! 

कान्हा और राधा का मीठा प्यार,
आपको होली की शुभकामनायें इन एडवांस। 

रंगों की चमक अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार। 

राधा पर गुलाल और कान्हा पर पिचकारी की फुआर 
आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं होली की हज़ार। 

आप पर रंगों की हो बारिश और आप पर हो भगवान का आशीर्वाद 
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार। 

रंग आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं 
आपको हर बुराई से दूर लें जाएँ 
आप खूब सारी मिठाइयां खा पाएं 
इस बार होली हम जरूर साथ मनाएं।
 

पिचकारी का रंग आपका बहुत दूर तक जाए 
ये होली आपकी जिंदगी में बहुत खुशियां लेकर आए। 

लाल पीले रंग हो या हो ठंडाई का स्वाद 
होली की शुभकामनायें आपको एक हज़ार। 

रात की चांदनी में होलिका हम मनाएं 
इस होली आपके कष्ट आग में जल जाएँ 
होली के रंग आपकी जिंदगीं में और खुशियां भर जाएँ। 

रंगों के त्यौहार में सभी रंगो की है भरमार ,
ढेर सारी खुशियों से भरा आपका संसार ,
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,
होली मुबारक हो मेरे यार!

प्यार के रंगों से भरो पिचकारी, 
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी! 
यह रंग ना जाने ना कोई जात न बोली ,
सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली!

होली के लोकगीतों की कुछ पंक्तियां 

 काहे खातिर राजा रूसे काहे खातिर रानी।
काहे खातिर बकुला रूसे कइलें ढबरी पानी॥ जोगीरा सररर….
राज खातिर राजा रूसे सेज खातिर रानी।
मछरी खातिर बकुला रूसे कइलें ढबरी पानी॥ जोगीरा सररर….

आई-आई रे होली, खेलो फाग बीच बरसाने में।
पीली-पीली गुरनारी
रंग भर पिचकारी
देखो मुख पे है मारी
भीगी अंगिया है सारी
आई-आई रे होली आई 
आज बिरज में होरी रे रसिया
होरी तो होरी बरजोरी रे रसिया
उड़त अबीर गुलाल कुमकुमा
केशर की पिचकारी रे रसिया

होली खेल रहे, होली खेल रहे, हाँ-हाँ होली खेल रहे,
बाँके बिहारी, आज रंग बरस रहा।
और झूम रही, और झूम रही, और झूम रही,
दुनिया सारी, आज रंग बरस रहा

होली खेल रहे नन्दलाल, वृन्दावन की कुंज गलिन में
वृन्दावन की कुंज गलिन में, वृन्दावन की कुंज गलिन में
होली खेल रहे नन्दलाल

आशा है आपको होली की शुभकामनाएं पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert