World Arthritis Day in Hindi – कब और क्यों हुई थी ‘वर्ल्ड अर्थराइटिस डे’ मनाने की शुरुआत

1 minute read
World Arthritis Day in Hindi

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे (WAD) हर साल 12 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन गठिया और अन्य मस्कुलोस्केलेटल रोगों के बारे में जागरूकता के लिए है, क्योंकि गठिया (अर्थराइटिस) कई प्रकार की जोड़ों से संबंधित स्थितियों है और यह मानव शरीर के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है। इस ब्लाॅग World Arthritis Day in Hindi में हम ‘वर्ल्ड अर्थराइटिस डे’ मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई थी के बारे में जानेंगे।

आयोजनWorld Arthritis Day in Hindi
आयोजन दिवस12 अक्टूबर, 2023
पहली बार आयोजन1996 में
2023 की थीमLiving with an RMD at all stages of life
आयोजन का उद्देश्यगठिया बीमारी के लिए जागरूकता।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे क्या है?

हर 12 अक्टूबर को दुनिया विश्व गठिया दिवस (वर्ल्ड अर्थराइटिस डे) मनाने के लिए एक साथ आती है। वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुनिया भर में गतिविधियों के माध्यम से गठिया से जुड़े लक्षणों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों तक उपचार की पहुंच होना जरूरी है और इसके लिए वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर लोगों को जानकारी दी जाती है।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे का इतिहास क्या है?

किसी न किसी दिन को मनाने के पीछे उसका इतिहास जानना जरूरी है, इसलिए यहां हम World Arthritis Day in Hindi का इतिहास जानेंगेः

  • गठिया और गठिया इंटरनेशनल (ARI) ने विश्व गठिया दिवस (वर्ल्ड अर्थराइटिस डे) (WAD) की स्थापना की थी। 
  • पहला वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 12 अक्टूबर 1996 को मनाया गया था।
  • आर्थराइटिस फाउंडेशन जैसे कई ग्लोबल कम्युनिटीज लोगों की सहायता के लिए जागरूकता अभियान में शामिल हो गई हैं। 
  • हर साल वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर गठिया फाउंडेशन गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों के बारे में जागरूक करते हैं।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे का महत्व क्या है?

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे का महत्व दुनिया ने समझा है, क्योंकि 100 से अधिक प्रकारों के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया हैं और इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। ऐसा देखा गया है कि गठिया में सभी के लिए उपचार की समस्या है और अगर कोई भी व्यक्ति गठिया के लक्षणों को जल्दी पहचानता है तो जागरूकता के आधार पर इसका इलाज संभव है, इसलिए वर्ल्ड अर्थराइटिस डे का काफी महत्व है।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे क्यों मनाते हैं?

विश्व में कई दिवस के आयोजन होते हैं और हर दिवस के मनाने के पीछे कई कारण भी होते हैं यहां हम World Arthritis Day in Hindi क्यों मनाते हैं के बारे में जानेंगेः

  • बीमारी से बचाने के लिए
  • लोगों को जागरूक करने के लिए
  • मस्कुलोस्केलेटल रोगों के प्रभाव को रोकने के लिए
  • विश्व गठिया दिवस मनाने का मुख्य महत्व गठिया की समझ को बढ़ावा देना
  • विश्व स्तर पर व्यक्तियों, चिकित्सा समुदाय और सरकारों को जागरूकता अभियानों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना।
  • बीमारी को लेकर परेशानियों को दूर करना और समस्या के सही जानकारी देना है।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2023 थीम

World Arthritis Day in Hindi के आयोजन के लिए हर वर्ष थीम निर्धारित की जाती है और थीम निर्धारित करने का मतलब है कि हम अपने आयोजन से कनेक्ट रहें। वर्ल्ड अर्थराइटिस डे यानी विश्व गठिया दिवस 2023 की थीम ‘जीवन के सभी चरणों में आरएमडी के साथ रहना’ (Living with an RMD at all stages of life) है।

यह भी पढ़ें- World Rabies Day in Hindi – जानें कब और क्यों मनाया जाता वर्ल्ड रेबीज डे?

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे से जुड़े रोचक तथ्य

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • ऐसा कहा जाता है कि पहला मानव गठिया 4,500 ईसा पूर्व से शुरू हुआ था।
  • कई देशों में अर्थराइटिस को वृद्धों की बीमारी मानी जाती है।
  • यह भी माना गया है कि अर्थराइटिस का इलाज नहीं है, हालांकि दवाई और अन्य उपचार से इसके लक्षण को कम किया जा सकता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, गठिया के 10 वर्षों में विकसित देशों में लोग काम करने में परेशान हो जाते हैं। 
  • एक आंकड़े के अनुसार भारत में लगभग 15 प्रतिशत लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं।
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस 10 सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारियों में एक है।
  • गठिया से रीढ़ की हड्डी संबंधित दिक्कतें आती हैं। 
  • गठिया के 80 से 85 प्रतिशत मामलों में पीठ दर्द और पीठ से संबंधित अन्य समस्याओं का कोई विशेष कारण नहीं होता है
  • गठिया के लगभग 100 और अधिक रूप हैं।

अर्थराइटिस से बचने के उपाय

World Arthritis Day in Hindi को मनाने का उद्देश्य अर्थराइटिस से बचने के उपायों के बारे में बताना और लोगों को जागरूक करना है। यहां हम अर्थराइटिस से बचने के उपाय जानेंगेः

  • ऐसा देखा गया है कि अर्थराइटिस का कोई इलाज नहीं है, हालांकि व्यायाम और अपनी दिनचर्या का बदलाव करके इससे काफी हद तक आराम पाया जा सकता है।
  • अर्थराइटिस से बचने के लिए स्मोकिंग आदि को भी छोड़ना होगा।
  • अर्थराइटिस की समस्या होने पर स्ट्रैसफ्री रहना चाहिए और स्ट्रैस से छुटकारा पाने के लिए उपाय देखें।
  • अर्थराइटिस से बचने के लिए डाॅक्टरों की सलाह लेना जरूरी है।
  • अर्थराइटिस से बचने के लिए सही खानपान और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।
  • फिट रहने के लिए एक्टिव रहना होगा और हड्डियां मजबूत करने के लिए पैदल चलना और टहलना जरूरी है।
  • शरीर का वजन बढ़ने से रोकना भी जरूरी है, क्योंकि अतिरिक्त वजन उठाने से ज्वाइंट्स में दिक्कत होगी और इससे परेशानी बढ़ सकती है।
  • व्यायामों के बाद नियमित शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास करें।

FAQs

विश्व गठिया दिवस की शुरुआत किसने की?

विश्व गठिया दिवस की शुरुआत आर्थराइटिस एंड रूमेटिज्म इंटरनेशनल ने की थी।

2023 के लिए विश्व गठिया दिवस कब है?

2023 के लिए विश्व गठिया दिवस 12 अक्टूबर को है और हर वर्ष 12 अक्टूबर को ही मनाया जाता है।

गठिया रोग कितने प्रकार के होते हैं?

गठिया रोग लगभग 100 प्रकार के होते हैं।

गठिया किस उम्र में शुरू होता है?

गठिया बीमारी पहले 40 वर्षों के ऊपर के लोगों में होती थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में देखा गया है कि यह बच्चों में भी पाई जा रही है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Arthritis Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*