World Day of Social Justice in Hindi : जानें क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस और उसके इतिहास के बारे में 

1 minute read
World Day of Social Justice in Hindi

विश्व सामाजिक न्याय दिवस जो कि हर साल विश्वभर में 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य न्याय को बढ़ावा देना है, जिसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों से निपटने और जागरूकता फैलाने के प्रयास शामिल हैं। ऐसे ही कई मुद्दों के बारे में स्कूल और कॉलेजेस में भी पढ़ाया जाता है क्योंकि विश्व सामाजिक न्याय दिवस के बारे में जानकारी रखना स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम World Day of Social Justice in Hindi के बारे में जानेंगे। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के बारे में

हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस दुनिया भर में सामाजिक न्याय के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। जो दुनिया भर के विभिन्न समुदायों को एक साथ लाने के उद्देश्य से हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। दुनिया में बढ़ते भेदभाव के कारण यह दिन गरीबी, लिंग, शारीरिक भेदभाव और धार्मिक भेदभाव को खत्म करने का प्रयास करता है। 

यह भी पढ़ें – Justice Quotes in Hindi : महान लोगों के द्वारा कहे गए न्याय पर अनमोल विचार

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास क्या है?

सामाजिक विकास के लिए विश्व शिखर सम्मेलन 1995 में कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित किया गया था। जिसमें 100 से अधिक राजनीतिक नेताओं ने गरीबी और पूर्ण रोजगार के खिलाफ लड़ने और सुरक्षित समाज के लिए भी काम करने का संकल्प लिया था। 

जिसके 10 साल बाद, संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने फरवरी 2005 में न्यूयॉर्क में कोपेनहेगन की घोषणा और सामाजिक विकास के लिए कार्रवाई के कार्यक्रम की समीक्षा की। सामाजिक विकास को कैसे आगे बढ़ाया जाए यह भी चर्चा का एक प्रमुख बिंदु था। 26 नवंबर 2007 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 फरवरी को वार्षिक विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया, जिसके बाद 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस  पहली बार मनाया गया था। 

यह भी पढ़ें – World Day for International Justice in Hindi : 17 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पहली बार कब मनाया गया?

26 नवंबर 2007 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 फरवरी को वार्षिक विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया, जिसके बाद 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पहली बार मनाया गया था। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाते हैं?

यह दिन सामाजिक असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को गरीबी, शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा, धार्मिक भेदभाव आदि को दूर करने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है साथ ही यह दिन दूसरों को सामाजिक न्याय के महत्व के बारे में भी सिखाता है। 

सभी लोगों को सामाजिक असमानता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए और लिंग, उम्र, रंग, क्षेत्र, धर्म, परंपरा या विकलांगताओं के आधार पर बाधाओं को तोड़ना चाहिए। जब हम विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाते हैं, तो यह गरीबी का समाधान खोजने और आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।World Day of Social Justice in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ बताए गए है : 

सामाजिक न्याय कोई नया शब्द नहीं है, लेकिन इसमें लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, “सामाजिक न्याय” शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का महत्व क्या है?

World Day of Social Justice in Hindi के महत्व के बारे में यहाँ बताया गया है-

  • यह दिन व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों के लिए सामाजिक न्याय प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति पर विचार करने के साथ-साथ उन क्षेत्रों की पहचान कराता है, जहां अधिक काम करने की जरूरत है।
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस का महत्व जागरूकता बढ़ाने और अधिक न्यायपूर्ण फैसले लेने की दिशा में कार्रवाई को बढ़ावा देने का काम करता है। यह दिन गरीबी, असमानता और भेदभाव जैसे मुद्दों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के महत्व की याद दिलाता है। 
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस व्यक्तियों और संगठनों के लिए कार्रवाई का आह्वान है कि वे सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और एक ऐसे विश्व का निर्माण करने के लिए अपनी आवाज़ और संसाधनों का उपयोग करें जो सभी के लिए न्यायपूर्ण हो।

यह भी पढ़ें – World Social Work Day 2023: इतिहास, महत्व और थीम

विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2024 थीम

विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2024 की थीम अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, हालाँकि 2023 की थीम ‘सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना’ (Overcoming Barriers and Unleashing Opportunities for Social Justice) रखीं गई थी और इससे पहले 2022 में इसकी थीम थी ‘औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना’ (Achieving Social Justice through Formal Employment)। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के दिन अलग अलग लिंग, धर्म, जाति इत्यादि के आधार पर बांटे लोगों को एकजुट किया जाता है। वहीं लोगों के बीच बढ़ रही सामाजिक दूरी को मिटाने के लिए उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की जाती है साथ ही यह दिन सामाजिक अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के उद्देश्य से भी मनाया जाता है, जो सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और लिंग, शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा, गरीबी, धार्मिक भेदभाव आदि को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न समुदायों को एक साथ लाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस सदस्य देशों, युवाओं और संयुक्त राष्ट्र संगठनों को बढ़ती असमानताओं से बचाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें – World Cancer Day in Hindi : जानिए क्या है विश्व कैंसर दिवस और उस से जुड़ा इतिहास

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर 10 लाइन्स

World Day of Social Justice in Hindi पर 10 लाइन्स यहाँ दी गई है-

  1. विश्व सामाजिक न्याय दिवस को सामाजिक न्याय समानता दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
  2. विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है।
  3. 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पहली बार मनाया गया था। 
  4. विश्व सामाजिक न्याय दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी कार्यरत कंपनियों और व्यक्तियों को सामाजिक न्याय प्रदान करना है।
  5. 26 नवंबर 2007 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 फरवरी को वार्षिक विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया। 
  6. संयुक्त राष्ट्र महासभा विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का निर्णय लेती है।
  7. विश्व सामाजिक न्याय दिवस मुख्य रूप से कुछ विषयों को शामिल करता है जैसे की गरीबी, मनुष्यों के अधिकार और सभी क्षेत्रों की आवश्यकताओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास।
  8. अपने राष्ट्र को बेहतर माहौल की दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए छात्रों को इस उम्र से ही सामाजिक न्याय के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है।
  9. सामाजिक न्याय को एक राष्ट्र में रहने वाले सभी लोगों को समानता प्रदान करने का विकल्प माना जाता है।
  10. विश्व सामाजिक न्याय दिवस का नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि न्याय हर एक जीवित प्राणी का अधिकार है। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के बारे में रोचक तथ्य

World Day of Social Justice in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ बताए गए हैं-

  • सामाजिक न्याय कोई नया शब्द नहीं है, लेकिन इसमें लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, “सामाजिक न्याय” शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
  • ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई कम्पनीज सामाजिक न्याय के विषयों का प्रयोग करती है। 
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस यह सुनिश्चित करता है कि हर किसी को अच्छे जीवन के लिए आवश्यक चीजें मिलें। 
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस विकलांग लोगों, धर्म आधारित भेदभाव, लैंगिकता आधारित भेदभाव, जातिवाद से लोगों की सुरक्षा करता है। 
  • यह दिन आर्थिक समानता को बढ़ावा देने में मदद करता है। 

FAQs

विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

सामाजिक अन्याय के खिलाफ ठोस कदम उठाना और गरीबी, लिंग, शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा, धार्मिक भेदभाव को खत्म करने के लिए विभिन्न समुदायों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाना। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुरुआत किसने की?

संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की घोषणा कब हुई थी?

26 नवंबर 2007 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Day of Social Justice in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*