Today’s Current Affairs in Hindi | 22 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

22 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘गगनयान’ के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
  2. हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ के पहले संस्करण का उद्घाटन किया गया है।
  3. हाल ही में भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक ‘भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर’ स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
  4. हाल ही में ICMR ने ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य के दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से दवाएं पहुँचाई हैं।
  5. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद (FIH) ने महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी ‘भारत’ को प्रदान की है। 
  6. हाल ही में 21 अक्टूबर ‘राष्ट्रीय पुलिस स्मृति’ दिवस मनाया गया है।
  7. हाल ही में HP ने ‘इप्सिता दासगुप्ता’ को भारत का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  8. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य के गोंडा में पहला ‘मिशन शक्ति कैफे’ स्थापित किया गया है।
  9. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ को ‘APAAR ID’ का नाम दिया गया है।
  10. हाल ही में ‘हैदराबाद’ में वर्ष 2024 में ई प्रिक्स के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
  11. हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने ‘दुर्गा भारत सम्मान पुरस्कार’ प्रदान किए हैं।
  12. हाल ही में मिज़ोरम राज्य में दो दिवसीय ‘एंथुरियम महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ है।
  13. हाल ही में विशाखपट्नम में भारतीय नौसेना द्वारा ‘MILAN -24 अभ्यास’ का आयोजन किया जाएगा।
  14. हाल ही में नई दिल्ली में ‘औधौगिक प्रदूषण विरोधी अभियान’ शुरू किया गया है।
  15. हाल ही में हिमाचल प्रदेश में सहकारी बैंक की ‘जमा लिंक्ड ऋण योजना’ शुरू की गई है।
  16. हाल ही में विश्व पर्यटन संगठन ने 54 उत्कृष्ट पर्यटन गांवों 2023 की सूची में गुजरात के कच्छ जिले के ‘धोरडो गांव’ को शामिल किया है।  
  17. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में ‘कैंब्रियन पेट्रोलिंग प्रतियोगिता 2023’ में ‘भारतीय सेना’ ने स्वर्ण पदक जीता है।
  18. हाल ही में 22 वर्षीय कुर्द-ईरानी महिला ‘जीना महसा अमिनी’ को यूरोपीय संघ के ‘सखारोव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  19. हाल ही में ‘REC लिमिटेड’ को आपदा प्रबंधन में ‘गोल्डन पीकॉक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  20. हाल ही में केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ‘हार्टलैंड त्रिपुरा परियोजना’ का उद्घाटन किया है।

22 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में ‘418 फीट’ ऊँचा तिरंगा झंडा फहराया गया है?

(A) हरियाणा 
(B) पंजाब 
(C) राजस्थान
(D) उतर प्रदेश
उतर- (B) पंजाब 

2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच ‘झूलाघाट सस्पेंशन ब्रिज’ पूरी तरह से चालू हो गया है?

(A) म्यांमार 
(B) श्रीलंका
(C) नेपाल 
(D) कंबोडिया
उतर- (C) नेपाल 

3. हाल ही में किस राज्य में लोक कलाओं को समर्पित ‘11 दिवसीय लोकरंग महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा?

(A) राजस्थान 
(B) मध्य प्रदेश
(C) ओडिशा 
(D) सिक्किम 
उतर- (A) राजस्थान 

4. हाल ही में भारत सरकार ने कहाँ ‘खेलों इंडिया स्टेट एक्सीलेंस सेंटर’ की स्थापना को मंजूरी दी है?

(A) जम्मू कश्मीर 
(B) नई दिल्ली 
(C) लद्दाख 
(D) अंडमान निकोबार
उतर- (C) लद्दाख 

5. हाल ही में आयी पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार कौनसा देश तेजी से अपने ‘परमाणु हथियारों’ का विस्तार कर रहा है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) जापान
(D) अमेरिका 
उतर- (B) चीन 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*