मनोचिकित्सक कैसे बनें: योग्यता, प्रोसेस, स्किल्स, जरूरी कोर्स

2 minute read
मनोचिकित्सक कैसे बनें

आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। देखा जाए तो बदलते वक़्त के साथ-साथ कई बार हम पढ़ाई के दबाव, प्रतियोगी परीक्षाएँ, करियर की चिंता या निजी जीवन की किसी चुनौती को खुद पर हावी होने देते हैं। इन सबका सीधा असर इंसान के मन पर पड़ता है। ऐसे में मनोचिकित्सक वह विशेषज्ञ होते हैं जो मानसिक बीमारियों को समझते, उनका इलाज करते और मरीज को जीवन में संतुलन पाने में उसकी मदद करते हैं। यदि आप मनोचिकित्सक के रूप में करियर बनाने की सोच रहे है और इस फील्ड के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

मनोचिकित्सक कौन होता है?

मनोचिकित्सक एक ऐसा डॉक्टर होता है जो मानसिक स्वास्थ्य और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का इलाज करता है। वह केवल काउंसलिंग ही नहीं देता, बल्कि जरूरत पड़ने पर दवाइयों और थैरेपी की मदद से भी मरीज की स्थिति सुधारता है। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व दिया जा रहा है, इसलिए मनोचिकित्सक का रोल समाज में बहुत अहम माना जाता है।

मनोचिकित्सक का प्रमुख कार्य अपने मरीजों के लिए डिप्रेशन, तनाव, नींद की समस्या, नशे की लत या किसी मानसिक विकार को पहचानकर उसका उपचार करना और उन्हें थेरेपी देना है। यह पेशा न केवल इलाज से जुड़ा है बल्कि लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की राह भी दिखाता है।

मनोचिकित्सक बनने के लिए प्रमुख कोर्स

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में मनोचिकित्सक बनने हेतु निम्नलिखित कोर्स किए जा सकते हैं:

  • डिप्लोमा इन सायकियाट्रिक मेडिसिन (DPM)
  • सुपर-स्पेशलिटी कोर्सेस (DM)
  • DNB सायकियाट्री (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड)
  • बीएस डिग्री इन बायोलॉजी: प्री-मेड एम्फेसिस
  • बैचलर डिग्री इन काउंसलिंग: सब्सटेंस यूज़ डिसऑर्डर एम्फेसिस
  • बैचलर ऑफ साइंस (BS) इन साइकॉलजी
  • MD इन सायकियाट्री (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन)
  • बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS)
  • PhD इन सायकियाट्री
  • MPhil इन मेडिकल साइंस (सायकियाट्री)
  • मेंटल हेल्थ: कल्चरल साइकॉलजी एंड सायकियाट्री PGDip
  • मास्टर्स डिग्री इन मेंटल हेल्थ नर्सिंग एंड सायकियाट्री
  • सायकियाट्रिक-मेंटल हेल्थ नर्स प्रैक्टिशनर (M.S.)

    कुछ प्रमुख स्पेशलाइजेशन

    • चाइल्ड एंड एडोलेसेंट सायकियाट्री
    • जेरियाट्रिक सायकियाट्री
    • फॉरेंसिक सायकियाट्री
    • एडिक्शन सायकियाट्री
    • एडोलेसेंट सायकियाट्री
    • पीडियाट्रिक सायकियाट्री
    • बायपोलर डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट
    • ईटिंग डिसऑर्डर्स
    • सब्सटेंस अब्यूज़ एंड एडिक्शन सायकियाट्री

      मनोचिकित्सक बनने के लिए आवश्यक योग्यता

      मनोचिकित्सक बनने के लिए आप में निम्नलिखित आवश्यक योग्यता जरूर होनी चाहिए:

      • सबसे पहले आपको विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) विषयों के साथ 12वीं पास करना जरूरी है।
      • इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए NEET-UG परीक्षा अनिवार्य है।
      • फिर आपको MBBS और अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।
      • MBBS के बाद मनोचिकित्सा में स्पेशलाइजेशन के लिए MD या DNB करना आवश्यक है।
      • इसके साथ ही क्लिनिकल प्रैक्टिस और इंटर्नशिप के दौरान मानसिक रोगियों के इलाज का अनुभव हासिल करना जरूरी है।

      मनोचिकित्सक बनने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर

      भारत में मनोचिकित्सक बनने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर निम्नलिखित तालिका में दिया गया है। तिथियों की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें:

      परीक्षा का नामस्तरकोर्स जिसके लिए आयोजित होती हैआवेदन की समयावधि (अनुमानित)परीक्षा की तिथि (अनुमानित)परिणाम की घोषणा (अनुमानित)
      NEET UG (National Eligibility cum Entrance Test)स्नातक (अंडर ग्रेजुएट)MBBS (मनोचिकित्सक बनने का पहला कदम)फ़रवरी – मार्चमई का पहला रविवारजून
      NEET PG (National Eligibility cum Entrance Test – PG)स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट)MD/MS/PG Diploma (MD Psychiatry में प्रवेश हेतु)जनवरी – फ़रवरीमार्च (या जुलाई, नए कैलेंडर के अनुसार)अप्रैल (या अगस्त)
      INI CET (Institute of National Importance Combined Entrance Test)स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट)AIIMS, JIPMER, PGIMER जैसे संस्थानों में MD Psychiatry हेतुमार्च – अप्रैल (जुलाई सत्र के लिए) / सितंबर (जनवरी सत्र के लिए)मई (जुलाई सत्र) / नवंबर (जनवरी सत्र)मई / नवंबर

      मनोचिकित्सक बनने के लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग प्रक्रिया

      मनोचिकित्सक बनने के लिए MD या DNB के बाद आपको ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग’ (NMC) या संबंधित ‘स्टेट मेडिकल काउंसिल’ (SMC) में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। तभी आप वैध रूप से प्रैक्टिस कर सकते हैं। यदि आप विदेश में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो इसके लिए उस देश का लाइसेंस (जैसे USMLE/PLAB आदि) प्राप्त करना आवश्यक होगा।

      मनोचिकित्सक बनने के लिए कॉलेज

      मनोचिकित्सक बनने के लिए निम्नलिखित भारतीय और विदेशी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई करके करियर की शुरुआत की जा सकती है:

      भारतीय कॉलेज और यूनिवर्सिटी 

      भारत में मनोचिकित्सक बनने के लिए प्रमुख कॉलेज और संस्थानों की सूची इस प्रकार है:

      क्रम संख्याकॉलेज/संस्थान का नामस्थानकोर्स उपलब्ध
      1राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS)बेंगलुरु, कर्नाटकMD Psychiatry, DM (Super Speciality)
      2अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)नई दिल्लीMBBS, MD Psychiatry
      3संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS)लखनऊ, उत्तर प्रदेशMD Psychiatry
      4स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (PGIMER)चंडीगढ़MBBS, MD Psychiatry
      5जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)पुदुचेरीMBBS, MD Psychiatry
      6मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC)नई दिल्लीMBBS, MD Psychiatry
      7वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पतालनई दिल्लीMBBS, MD Psychiatry
      8क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC)वेल्लोर, तमिलनाडुMBBS, MD Psychiatry
      9आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC)पुणे, महाराष्ट्रMBBS, MD Psychiatry
      10किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)लखनऊ, उत्तर प्रदेशMBBS, MD Psychiatry

      विदेशी कॉलेज और यूनिवर्सिटी

      विदेश में मनोचिकित्सक बनने के लिए प्रमुख कॉलेज और संस्थानों की सूची निम्नलिखित है:

      क्रम संख्याकॉलेज/संस्थान का नामस्थानदेशकार्यक्रम का प्रकार (प्राथमिक मेडिकल डिग्री और विशेषज्ञता हेतु)
      1हार्वर्ड मेडिकल स्कूलबोस्टन, MAयूएसएMD डिग्री और रेजीडेंसी प्रोग्राम
      2जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिनबाल्टीमोर, MDयूएसएMD डिग्री और रेजीडेंसी प्रोग्राम
      3स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिनस्टैनफोर्ड, CAयूएसएMD डिग्री और रेजीडेंसी प्रोग्राम
      4यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफ़ोर्डऑक्सफोर्डयूकेBM BCh (MBBS समकक्ष) और विशेषज्ञ प्रशिक्षण
      5यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिजकैम्ब्रिजयूकेMB BChir (MBBS समकक्ष) और विशेषज्ञ प्रशिक्षण
      6किंग्स कॉलेज लंदन (KCL)लंदनयूकेMBBS और मनोरोग विज्ञान में विशेषज्ञता
      7यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटोटोरंटोकनाडाMD डिग्री और रेजीडेंसी प्रोग्राम
      8मैकगिल यूनिवर्सिटीमॉन्ट्रियलकनाडाMDCM डिग्री और रेजीडेंसी प्रोग्राम
      9यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्नमेलबर्नऑस्ट्रेलियाMD (स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री) और रेजीडेंसी
      10यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनीसिडनीऑस्ट्रेलियाMD (स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री) और रेजीडेंसी

      मनोचिकित्सक बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

      मनोचिकित्सक बनने के लिए कुछ आवश्यक स्किल्स होना आवश्यक है:

      • एनालिटिकल एबिलिटीज
      • प्रॉब्लम सॉल्विंग
      • स्ट्रांग कम्युनिकेशन
      • एम्पथी
      • पेशेंस
      • क्रिटिकल थिंकिंग
      • एडप्टबिलिटी
      • फ्लेक्सिबिलिटी
      • टीम स्प्रिट

      मनोचिकित्सक बनने के लिए करियर स्कोप

      मनोचिकित्सक से संबंधित कोर्स भारतीय या अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों, स्कूलों तथा कॉर्पोरेट सेक्टर में निम्नलिखित पदों पर कार्य करके अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं:

      • रिहैबिलिटेशन साइकाइट्री
      • फोरेंसिक साइकाइट्री
      • इमरजेंसी साइकाइट्री
      • एडिक्शन साइकाइट्री
      • एडोलसेंट एंड चाइल्ड साइकाइट्री
      • गेरिएट्रिक साइकाइट्री
      • साइकियाट्रिक रिसर्च 

      मनोचिकित्सक को मिलने वाला वेतन

      मनोचिकित्सक के रूप में आपकी सैलरी एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर, सरकारी और प्राइवेट अस्पताल तथा शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox 2026 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नीचे दी गई है:

      जॉब प्रोफाइलऔसतन सालाना सैलरी (INR)
      चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकेट्रिस्ट7 लाख – 16 लाख
      साइकेट्रिस्ट4 लाख – 24 लाख
      न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट4 लाख – 12 लाख
      क्लीनिकल साइकेट्रिस्ट3 लाख – 10 लाख
      फोरेंसिक साइकेट्रिस्ट3 लाख – 10 लाख

      FAQs

      मनोचिकित्सक बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

      मनोचिकित्सक बनने के लिए बारहवीं में साइंस स्ट्रीम और PCB विषय लेना, MBBS करना और फिर मनोचिकित्सा में MD द्वारा विशेषज्ञता हासिल करना अनिवार्य है।

      मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक में क्या अंतर है?

      मनोचिकित्सक एक मेडिकल डॉक्टर होता है जो दवाइयों से मानसिक रोगों का इलाज करता है, जबकि मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और थेरेपी के माध्यम से रोगी की मदद करता है।

      भारत में मनोचिकित्सक बनने में कितने साल लगते हैं?

      भारत में मनोचिकित्सक बनने में लगभग 10-12 साल का समय लगता है।

      एमबीबीएस के बाद मनोचिकित्सक बनने के लिए कौन सी डिग्री करनी होती है?

      MBBS पूरी करने के बाद मनोचिकित्सक बनने के लिए एमडी इन साइकिएट्री करना जरूरी है। यही डिग्री आपको इस क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाती है।

      साइकेट्रिस्ट बनने के लिए नीट जरूरी है क्या?

      भारत में मनोचिकित्सक बनने के लिए NEET जरूरी है। क्योंकि आपको MBBS में एडमिशन लेने के लिए पहले NEET UG क्वालिफाई करना होता है, उसके बाद ही MBBS प्रोग्राम में एडमिशन मिल सकता है।

      करियर से संबंधित अन्य ब्लॉग

      योगा टीचर कैसे बनें?12वीं के बाद फोटोग्राफर कैसे बनें?
      ग्राम विकास अधिकारी कैसे बनें?स्टेनोग्राफर कैसे बनें?
      डर्मेटोलॉजिस्ट कैसे बनें?आंखों का डॉक्टर कैसे बनें?
      जर्नलिस्ट कैसे बनें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइडअसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर कैसे बनें?


      आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको मनोचिकित्सक बनने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

      Leave a Reply

      Required fields are marked *

      *

      *