मुग़ल बादशाह ‘औरंगजेब’ को किसने मारा था?

1 minute read
औरंगजेब को किसने मारा था?

भारत पर राज करने वाला छठा मुगल बादशाह औरंगजेब अपनी क्रूरता और कट्टरता के लिए प्रसिद्ध था। इतिहास में उल्लेखित है कि भारतीय इतिहास औरंगजेब के क्रूरता के किस्सों से भरा पड़ा है। उन्होंने सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए क्या क्या नहीं किया। अपने बूढ़े पिता को बंदी बनाया, भाई को मरवाया, बेटे को जहर दिया, गैर मुसलमानों के साथ कई ज़ुल्म किये और सैकड़ो मंदिर तुड़वाए। औरंगजेब जब तक शासन में रहा, तबतक उसके विद्रोह में कई जंग चलते रहे। ऐसे में जानिए कि इस क्रूर शासक को आखिर किसने मारा था?

औरंगजेब को किसने मारा था?

औरंगजेब ने अपने शासनकाल के दौरान लोगों के साथ कई ऐसे ज़ुल्म किये, जिसके विद्रोह में कई युद्ध होते रहे और इस दौरान एक युद्ध के अंत में उनकी मृत्यु बुंदेलखंड साम्राज्य के महाराजा के हाथों हुई। आपको बता दें कि औरंगजेब को मारने वाले व्यक्ति का नाम है बुंदेला राजा वीर छत्रसाल। उन्होंने इस कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम दिया और जैसा जैसा महाप्रभु जी ने कहा ठीक उसी प्रकार औरंगजेब के शरीर पर एक चीरा दिया, जिससे वह 3 महीने तक बिस्तर पर तड़पता रहा और इसी तरह तड़प तड़प कर 1707 ई. में हो उसकी मृत्यु हो गयी।

कौन थे बुन्देला वीर छत्रसाल?

इतिहास में कई ऐसे नाम हैं जिनके बारे में हमें शायद ही सुनने को मिलता है। उन्हीं नामों में से एक है महाराजा छत्रसाल। 4 मई, 1649 ईस्वी में कछार कचनाई यानी वर्तमान मध्य प्रदेश में जन्में महाराजा छत्रसाल, मध्यकालीन भारत के एक महान प्रतापी राजपूत क्षत्रिय योद्धा थे, जिन्होंने बुंदेलखंड साम्राज्य की स्थापना की थी। उनके पिता का नाम चंपत राय और माता का नाम लाल कुंवर था। उनके पिता भी एक बुंदेला सरदार थे।

महाराजा छत्रसाल ने औरंगजेब को क्यों मारा?

कम उम्र में ही महाराजा छत्रसाल को अपने माता-पिता की छत्रछाया से वंछित होना पड़ा और इसका मुख्य कारण औरंगज़ेब को माना गया है। इतिहासकारों के मुताबिक छत्रसाल जब 12 साल के थे, उनके पिता ने औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह किया था। इस विद्रोह में चंपत राय के साथियों ने मुग़ल शहंशाह औरंगज़ेब के साथ मिल कर चंपत राय के साथ विश्वासघात किया। इस विश्वासघात ने चंपत राय को इतना आहत कर दिया कि उन्होंने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली।

इतिहासकारों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि जब महाराजा छत्रसाल बड़े हुए तो उन्होंने औरंगजेब के साथ युद्ध कर अपने माता पिता की मृत्यु का बदला लेना चाहा। ऐसे में उन्होंने औरंगजेब के साथ कई युद्ध किये जिसमें उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा लेकिन अंत में छत्रसाल ने ही विजय पाई। उन्होंने एक युद्ध के दौरान औरंगजेब को एक चीरा मारा था जिससे वह कई महीनो तक बीमार रहे। इस तरह अंत में उनकी मृत्यु हो गयी।

आशा है कि औरंगजेब को किसने मारा था, के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*