World Health Day in Hindi : क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, साथ ही जानें स्वास्थ्य सम्बन्धी बेस्ट बुक्स और टिप्स!

1 minute read

WHO द्वारा हर साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day in Hindi) मनाया जाता है। WHO के अनुसार स्वास्थय का सम्बन्ध सिर्फ स्वस्थ्य खानपान से ही नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है की कैसे हम सभी वैश्विक स्तर पर एक साथ आकर सबको एक लम्बा और स्वस्थ्य जीवन जीने में योगदान दे सकते हैं। मेडिकल फ़ील्ड में नई डिस्कवरी, नई दवाओं और नई वैक्सीन्स को बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित जागरूकता बढ़ाना भी विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है। आईये जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस?

वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन 1948 में जिनेवा में किया गया था। इस दिन पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा आयोजित की गई थी और 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर WHO द्वारा एक विशेष विषय के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कैसे हुई विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत?

दिसंबर 1945 में, ब्राजील और चीन के प्रतिनिधियों ने एक व्यापक और पूरी तरह से स्वतंत्र विश्वव्यापी स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

आधे साल बाद, जुलाई 1946 में, न्यूयॉर्क में विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान को मंजूरी दी गई। 7 अप्रैल, 1948 को, 61 देशों ने संगठन की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और संविधान प्रभावी हो गया।

उन्होंने संगठन की पहली औपचारिक पहलों में से एक के रूप में विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना की। इसे पहली बार 22 जुलाई, 1949 को चिह्नित किया गया था, लेकिन बाद में छात्र भागीदारी बढ़ाने के लिए, तारीख को बदलकर 7 अप्रैल जो कि WHO के निर्माण की वर्षगांठ थी, कर दिया गया।

1950 से, World Health Day का प्रत्येक वर्ष एक अलग विषय होता है, जिसे सदस्य सरकारों और कर्मचारियों के नामांकन के आधार पर वर्तमान WHO महानिदेशक द्वारा चुना जाता है।

World Health Day in Hindi अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं की ओर ध्यान आकर्षित करने का एक वैश्विक अवसर है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, प्रचार अभियान शुरू किए जाते हैं जो 7 अप्रैल के बाद भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े – World Health Day Essay in Hindi : जानें विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैसे लिखें 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध

World Health Day 2024 Theme in Hindi

World Health Day in Hindi 2024 की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” है। विषय हर जगह, हर किसी के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सूचना के साथ-साथ सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ हवा, अच्छा पोषण, गुणवत्तापूर्ण आवास, सभ्य कामकाज और पर्यावरणीय स्थिति और भेदभाव से मुक्ति के मौलिक मानव अधिकार पर जोर देता है।

World Health Day in Hindi के पिछले कुछ वर्षों की थीम यहाँ दी गई हैं :

World Health Day in Hindi 2023 थीम : Health For All
World Health Day in Hindi : Our Planet, Our Health
World Health Day in Hindi : Building a fairer, healthier world for everyone
World Health Day in Hindi : Support nurses and midwives
World Health Day in Hindi : Universal Health: Everyone, Everywhere

यह भी पढ़ें – Health Quotes in Hindi : पढ़िए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाले प्रेरक विचार, जो आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको प्रेरित करेंगे

विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व

World Health Day मनाने का एक अनोखा कारण है। यह दिवस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों को उजागर करने, स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए कार्रवाई करने और स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देने और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम करता है।

स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ बेस्ट बुक्स

यहाँ स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ बेस्ट बुक्स की लिस्ट दी जा रही है :

अगर आपको बायोग्राफी और फिक्शन बुक्स पढ़ना पसंद है, तो इस विश्व स्वास्थ्य दिवस आप यह सभी बुक्स भी पढ़ सकते हैं। यह सभी बुक्स कुछ रेयर बीमारीओं और उनसे जूझने वाले व्यक्तियों के संघर्ष भरे जीवन पर आधारित हैं –

World Health Day in Hindi 2024 कोट्स 

इस विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम लेकर आए हैं स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ कोट्स जिनसे आप बेहतर स्वास्थ्य रखने के लिए मोटीवेट हो जाएँगे। 

विश्व स्वास्थ्य दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस

World Health Day in Hindi पर कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल?

विश्व स्वास्थ्य दिवस

आईये विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जान लेते हैं की अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकते हैं –

  • एक्टिव लाइफस्टाइल 
  • समय से खाना 
  • समय से सोना
  • पूरी नींद लेना  
  • एक्सरसाइज़  
  • स्वस्थ्य भोजन 
  • ज़्यादा पानी पीना 
  • स्क्रीन टाइम काम करना 

यह भी पढ़ें : मानसिक स्वास्थ्य क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 10 लाइन्स

World Health Day in Hindi पर 10 लाइन्स यहाँ दी गई हैं :

  1. World Health Day हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
  2. यह WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की स्थापना का स्मरण कराता है।
  3. यह अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देता है।
  4. यह एक थीम आधारित कार्यक्रम है।
  5. चिकित्सा क्षेत्र में अनेक आयोजन किये जाते हैं।
  6. पहली विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा किया गया था।
  7. भारत में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), जो ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित है, 2005 में शुरू किया गया था।
  8. दुनिया भर में कई कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान अपने छात्रों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने का ध्यान रखते हैं।
  9. विश्व स्वास्थ्य दिवस के सम्मान में कई सेमिनार, सुबह-सुबह जुलूस, विज्ञापन और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी कराया जाता है।
  10. कुछ लोग स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करते हैं जहाँ लोग निःशुल्क शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।

  सम्बंधित आर्टिकल्स

National Voters Day in HindiNational Bird Day in Hindi
National Maritime Day in HindiOdisha Foundation Day
World Introvert Day in Hindi World Radio Day
Antarrashtriya Shiksha DiwasNational Startup Day in Hindi
Pongal in HindiNational Youth Day in Hindi 
African National Congress Foundation Day in HindiWorld Braille Day in Hindi 

FAQs

वर्ल्ड हेल्थ डे 2024 की थीम क्या है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” है। 

वर्ल्ड हेल्थ डे कब मनाया जाता है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। 

वर्ल्ड हेल्थ डे क्या है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस एक वार्षिक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है जो स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

7 अप्रैल को कौन सा डे मनाया जाता है?

7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Health Day in Hindi (विश्व स्वास्थ्य दिवस) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*