World Introvert Day : जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका उद्देश्य

1 minute read
World Introvert Day

दुनियाभर में लोगों को जागरूक करने, किसी खास विषय का समर्थन करने, या किसी खास व्यक्ति या घटना का सम्मान करने के लिए कई दिवस मनाये जाते हैं। कुछ दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाते हैं, तो कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर। प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, भारतीय स्वतंत्रता दिवस, क्रिसमस आदि शामिल है। इन दिवसों को मनाने का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना, महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना, और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में मदद करना है। ऐसे में बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको World Introvert Day के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेख के माध्यम से आपको World Introvert Day in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।

इंट्रोवर्ट / अंतर्मुखी कौन होते हैं?

आपको बता दें कि जो व्यक्ति शांत और कम उत्तेजना वाले वातावरण में रहना पसंद करते हैं वह अंतर्मुखी यानी कि इंट्रोवर्ट होते हैं। अक्सर अंतर्मुखी लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। उन्हें अकेले समय की आवश्यकता होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि अंतर्मुखी लोग अपने अलग सपनों की दुनिया में व्यस्त रहते हैं, इसलिए उन्हें अन्य लोगों की गतिविधियों में भाग लेने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। अंतर्मुखी लोगों को बेहतर ढंग से समझने और पहचानने एवं आवश्यक समय और स्थान देकर उनका सम्मान करने के लिए दुनियाभर में हर साल 2 जनवरी को विश्व अंतर्मुखी दिवस ( World Introvert Day) मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें : 28 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे का इतिहास

वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे की शुरुआत 2011 मेंफेलिसिटास हेन नामक एक जर्मन मनोवैज्ञानिक और लेखक द्वारा की गई थी। उनका मानना था कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक की छुट्टियां मनाने के बाद 2 जनवरी को इंट्रोवर्ट लोगों को बिजी सोशल लाइफ से आराम करने का मौका मिलता है। ऐसे में यह दिन दुनिया भर में अंतर्मुखी लोगों द्वारा मनाया जाने लगा। हेन ने कहा कि इंट्रोवर्ट लोग अक्सर एक्सट्रोवर्ट लोगों की तुलना में कम सक्षम या सफल माने जाते है। लेकिन वह भी समाज के लिए मूल्यवान और योग्य होते हैं। यह दिन उन लोगों को यह याद दिलाने का एक अवसर होता है। इस दिन कुछ लोग अकेले समय बिताने या ऐसे गतिविधियों में शामिल होते हैं जहाँ वह आरामदायक महसूस करते हैं। वहीं अन्य लोग अंतर्मुखीता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों या अभियानों में भाग लेते हैं। 

वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे का महत्व क्या है?

वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे को मनाने का उद्देश्य है अंतर्मुखीता को व्यक्तित्व प्रकार के रूप में स्वीकार करना, अंतर्मुखी लोगों और समाज में उनके योगदान का सम्मान करना, उनका समर्थन करना और अंतर्मुखी लोगों को यह बताने का अवसर प्रदान करना कि वे अकेले नहीं हैं। आपको बता दें कि चार्ल्स डार्विन से लेकर अल्बर्ट आइंस्टीन तक इतिहास के सबसे प्रतिभाशाली अंतर्मुखी रहे हैं। अक्सर इंट्रोवर्ट लोगों को कम सक्षम माना जाता है। ऐसे में यह दिन उन लोगों की ज़रूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और यह याद दिलाने का अवसर प्रदान करता है कि वे भी समाज के लिए मूल्यवान और योग्य हैं। 

World Introvert Day कोट्स इन हिंदी

World Introvert Day कोट्स निम्नलिखित है : 

  • “प्यार का उच्चतम रूप दूसरे व्यक्ति के अकेलेपन का भी सम्मान करना है।” – रेनर मारिया रिल्के
  • अगर आपको लगता है कि इंट्रोवर्ट लोग दिलचस्प या प्रतिभाशाली नहीं होते हैं तो आप बिलकुल गलत हैं। आपको विश्व अंतर्मुखी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
  • अकेले समय बिताने का आनंद
    अपने विचारों और भावनाओं के साथ जुड़ना
    अंतरंग संबंधों की गहराईयां 
    ये हैं अंतर्मुखीता की शक्तियाँ
    वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे की बहुत बहुत बधाई। 
  • यह दिन सपने देखने वालों, शांत रहने वालों, और अपने साथ समय बिताने वालों का दिन है। सपने देखते रहो, और अपनी दुनिया में मस्त रहो। वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे की शुभकामनाएँ! 
  • एकांत मायने रखता है, और कुछ लोगों के लिए, यह वह वो हवा है जिसमें वे सांस लेते हैं, ऐसे ही लोगों को हैप्पी वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे!

यह भी पढ़ें : 20 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

FAQs

अंतर्मुखी कौन होते हैं?

जो व्यक्ति शांत और कम उत्तेजना वाले वातावरण में रहना पसंद करते हैं वह अंतर्मुखी यानी कि इंट्रोवर्ट होते हैं। आमतौर पर अंतर्मुखी लोग अपनी एक अलग दुनिया में अधिक आरामदायक महसूस करते हैं, और अकेले बिताना पसंद करते हैं।

अंतर्मुखी और बहिर्मुखी के बीच अंतर क्या है?

अंतर्मुखी और बहिर्मुखी दो प्रकार के व्यक्तित्व हैं। अंतर्मुखी लोग अकेले समय बिताना पसंद करते हैं, जबकि बहिर्मुखी लोग सामाजिक संपर्कों की तलाश करते हैं।

अंतर्मुखीता के क्या लाभ हैं?

ऐसा माना जाता है कि आमतौर पर अंतर्मुखी लोग अधिक ध्यान केंद्रित करने वाले, अधिक रचनात्मक और अधिक आत्म-जागरूक होते हैं। 

अंतर्मुखीता के क्या नुकसान हैं?

जिस तरह अंतर्मुखीता के कई लाभ है ठीक उसी तरह नुक्सान भी है। अंतर्मुखी लोगों को दूसरों से जुड़ने में कठिनाई होती है। ऐसे में कई बार अकेले रह जाते हैं। 

विश्व अंतर्मुखी दिवस को मनाने का क्या उद्देश्य है। 

विश्व अंतर्मुखी दिवस को मनाने का उद्देश्य है दुनिया भर में अंतर्मुखी लोगों को बेहतर ढंग से समझना और पहचानना एवं आवश्यक समय और स्थान देकर उनका सम्मान करना।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको World Introvert Day के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*