National Voters Day in Hindi: 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

1 minute read
National Voters Day in Hindi

किसी भी लोकतांत्रिक देश के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में मतदाताओं के महत्व को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश, भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन सभी भारतीय नागरिकों को सम्मानित अथवा जागरूक करने के लिए मनाया जाता है जो चुनाव के दिनों में मतदान करते हैं। वहीं बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपके साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस (national voters day in Hindi) का इतिहास, महत्व और इस वर्ष का थीम क्या है, इस बारे में जानकारी साझा करेंगे। इसके लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना होगा।  

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में

किसी भी देश में सरकार बनाने में मतदाताओं की एक अहम भूमिका होती है। मतदाता अपने कीमती वोट के जरिये देश के विकास में एक अमूलय योगदान देते हैं। वहीं सरकार ने ऐसे मतदाताओं को सम्मानित करने अथवा अन्य भारतीय नागरिकों को जागरूक करने या फिर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने और वोट देने के अधिकार को मूल अधिकार बनाने में प्रोत्साहित करने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों और अभियानों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। 

यह भी पढ़ें : January Important Days in Hindi

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का संक्षिप्त इतिहास

आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पहली बार 25 जनवरी, 2011 को मनाया गया था। 25 जनवरी के दिन ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का एक खास कारण यह था कि साल 1950 में 25 जनवरी के दिन ही भारतीय चुनाव आयोग (ECI), की स्थापना हुई थी। चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के नाम से भी जाना जाता है। आपको यह भी बता दें कि पहले मतदान की उम्र पहले 21 साल थी लेकिन 1988 में इसे घटाकर 18 साल कर दिया गया। यानी की अब भारत का प्रत्येक वो नागरिक जिसकी उम्र 18 साल या इससे अधिक है, वह मतदान करने के लिए योग्य है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

एक बेहतर सरकार और देश के विकास के लिए वोट देना भारतीय नागरिकों का अधिकार भी है और दायित्व भी। भारतीय नागरिक की इस जिम्मेदारी को सराहने के लिए, चुनाव के महत्व और मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त, यह दिन युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें : National Bird Day in Hindi 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य 

देश की तरक्की के लिए हर एक नागरिक का वोट जरूरी है। इसलिए मतदाता दिवस को मनाने का उद्देश्य उन सभी नागरिकों को (जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है) वोट देने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा इस दिन का उद्देश्य है – मतदाता जागरूकता बढ़ाना, समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देना, लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न मनाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (national voters day in Hindi) को बढ़ावा देने के लिए हर साल इसे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम है “हर वोट को गिनना: कोई भी मतदाता पीछे न छूटे”। इससे पहल वर्ष की आप नीचे देख सकते हैं-

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम 2023 : ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ 
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम 2022 : “चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना”
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम 2021 “हमारे मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और सूचित बनाना।”
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम 2020 “मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता।”

FAQs

राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में मतदाताओं के महत्व को बढ़ावा देने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया गया था?

भारत में पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 में मनाया गया था। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 की थीम क्या थी?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ थी। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको राष्ट्रीय मतदाता दिवस (national voters day in Hindi) के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*