महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब हुआ था और उनकी प्रमुख रचनाएं एवं उनके नाम की रोचक कहानी 

1 minute read
महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब हुआ था

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी के प्रथम व्यवस्थित संपादक, भाषावैज्ञानिक, इतिहासकार, समाजशास्त्री, समालोचक, अर्थशास्त्री व अनुवादक माने जाते हैं, जिनका आधुनिक हिंदी साहित्य को समृद्धशाली बनाने में विशेष योगदान माना जाता हैं। वे हिंदी साहित्य के इतिहास के सबसे महान और विद्वान लेखकों में से एक थे। यहाँ महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब हुआ था के साथ साथ उनकी प्रमुख रचनाओं और उन्हें मिले सम्मानों के बारे में बताया जा रहा है।   

महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब हुआ था?

महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म 9 मई 1864 को हुआ था। महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म दौलतपुर, जिला रायबरेली, उत्तर में हुआ था। इनके पिता का नाम ‘रामसहाय द्विवेदी’ था। इनका बचपन दौलतपुर में ही बीता था। 

महावीर प्रसाद द्विवेदी के नाम के पीछे की रोचक कहानी 

महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव के स्कूल में ही हुई थी। इसके बाद जब वे बड़ी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बड़े स्कूल में गए तो उनके पिता ने गलती से उनका नाम “महावीर प्रसाद द्विवेदी लिखा दिया जबकि स्कूल की पाठशाला में उनका नाम महावीर सहाय द्विवेदी से दर्ज़ था। आगे चलकर वे इसी नाम से हिंदी के महान साहित्यकार के रूप में जाने गए। 

महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रमुख रचनाएं 

महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब हुआ था में अब जानिए महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रमुख रचनाएं : 

निबध-संग्रह 

  • रसज्ञ रंजन 
  • साहित्य-सीकर 
  • साहित्य-संदर्भ
  • अद्भुत-आलाप

गद्य रचनाएँ

  • वैज्ञानिक कोश 
  • नाट्यशास्त्र
  • हिंदी भाषा की उत्पति 
  • संपत्तिशास्त्र (अर्थशास्त्र पर लिखी किताब)
  • कालिदास की निरंकुशता 
  • वनिता-विलाप 
  • कालिदास और उनकी कविता 
  • सुकवि संकीर्तन 
  • अतीत स्मृति 
  • महिला-मोद 
  • वैचित्र्य-चित्रण
  • साहित्यालाप
  • कोविद कीर्तन 
  • दृश्य दर्शन 
  • पुरातत्व प्रसंग 

सम्पादन 

सरस्वती साहित्यिक पत्रिका 

अनुवाद 

  • विनय विनोद – (वैराग्य शतक – भृतहरि)
  • विहार वाटिका – (गीत गोविंद – जयदेव)
  • स्नेह माला – (शृंगार शतक – भृतहरि)
  • गंगा लहरी – (गंगा लहरी – पंडितराज जगन्नाथ)
  • ऋतुतरंगिणी – (ऋतुसंहार – कालिदास)
  • मेघदूत – (कालिदास)
  • कुमारसंभवसार (कुमारसंभवम – कालिदास)
  • भामिनी-विलास (भामिनी विलास- पंडितराज जगन्नाथ)
  • अमृत लहरी (यमुना स्रोत – पंडितराज जगन्नाथ)
  • बेकन-विचार-रत्नावली (निबंध – बेकन)
  • स्वाधीनता (ऑन लिबर्टी – जॉन स्टुअर्ट मिल)

यह भी पढ़ें : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का जीवन परिचय 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि आपको महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब हुआ था की जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*