National Bird Day in Hindi : जानिए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पक्षी दिवस और क्या है इसका इतिहास

1 minute read
National Bird Day in Hindi

दुनियाभर के लोगों को जागरूक करने, किसी खास विषय का समर्थन करने, या किसी खास व्यक्ति या घटना का सम्मान करने के लिए आमतौर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाये जाते हैं। इन दिवसों को मनाने का उद्देश्य है लोगों को एकजुट करना, महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना आदि। इसी कड़ी में आज हम आपको राष्ट्रीय पक्षी दिवस के बारे में बताने जा रहे हैं। National Bird Day in Hindi ब्लॉग के माध्यम से आपको राष्ट्रीय पक्षी दिवस की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसके लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस के बारे में

इस दुनिया में हर प्राणी का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें पक्षीयां भी शामिल हैं। जो हमारे प्रकृति की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक मानी जाती है। पक्षिओं को पर्यावरण का एक मह्त्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है क्योंकि पर्यावरण को संतुलित रखने में उनकी भूमिका अहम है। जिस तरह से पक्षियां हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है उसी तरह हम सभ को भी उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ऐसे में हर साल 5 जनवरी को पक्षियों के महत्व, इतिहास और संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Birds Day) मनाया जाता है। यह दिन विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए एक अवसर प्रदान करता है। यह दिन पक्षी प्रेमियों के लिए एक खास दिन है। इस अवसर पर, कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य पक्षिओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना, और उनके के लिए एक सुरक्षित आवास और भोजन की व्यवस्था करना शामिल है।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस का संक्षिप्त इतिहास

National Bird Day in Hindi के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि राष्ट्रीय पक्षी दिवस का इतिहास क्या है। तो आईये आपको बता दें कि इस दिन को मनाने की शुरुआत 2002 में बोर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर संगठनों द्वारा की गई थी। इन संगठनों का उद्देश्य देशभर में पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना था। इस दिवस को मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में की गई थी। इतिहासकारों के मुताबिक, 5 जनवरी की तिथि को चुनने का कारण ये था कि यह दिन वार्षिक क्रिसमस बर्ड काउंट का दिन भी होता है। ऐसे में अब अमेरिका में हर साल 5 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश रहता है। वहीं ये दिन अब धीरे धीरे अमेरिका के अलावा अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा है। 

यह भी पढ़ें : January Important Days in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी दिवस क्यों मनाया जाता है?

मानव निर्मित समस्याओं के कारण पक्षियों के रहने की गुणवत्ता खत्म हो गई है। इस समस्या को देखते हुए बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर संगठन ने 2002 में राष्ट्रीय पक्षी दिवस की शुरुआत की। इस दिवस का उद्देश्य पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण करना था। साथ ही लोगों में यह जागरूकता भी फैलानी थी कि अब अधिक से अधिक पक्षियों को रहने की बेहतर स्थिति मिल सके और जिन पक्षियों को कैद में रखा गया है उन्हें मुक्त कर दिया जाए। ऐसे में अब इस दिन को कुछ लोग बर्ड वॉचिंग, पक्षियों के लिए खाना या पानी लगाना, या फिर पक्षी संरक्षण संगठनों को दान देकर मनाते हैं। 

राष्ट्रीय पक्षी दिवस का महत्व

पौराणिक समय से ही पक्षियों का विशेष महत्व रहा है। ऐसे में यहाँ हमने राष्ट्रीय पक्षी दिवस के कुछ महत्व बताये हैं जो कि निम्नवत है:

  • यह दिन पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
  • यह पक्षी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालता है।
  • लोगों को पक्षियों की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • और इस दिन लोग पक्षी की रक्षा करने के लिए एक साथ काम करने का संकल्प लेते है।

यह भी पढ़ें : World Introvert Day 

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2024 की थीम

आपको बता दें कि इस वर्ष के राष्ट्रीय पक्षी दिवस का थीम है ‘राइट टू फाइट’ (लड़ाई का अधिकार)। यह थीम पक्षियों की स्वतंत्रता का प्रतीक है, जो हमें उनके अधिकारों के लिए लड़ने की जागरूक करती है। जिस तरह अब भी कई पक्षियों को शिकार, आवास का नुकसान, और जलवायु परिवर्तन जैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज का दिन उन चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पक्षिओं की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने का है। 

राष्ट्रीय पक्षी दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

National Bird Day in Hindi के इस ब्लॉग में आपको राष्ट्रीय पक्षी दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताए जायेंगे।

  • विलुप्त होते पक्षियों की रक्षा के उद्देश्य से 2002 में बोर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर संगठन द्वारा राष्ट्रीय पक्षी दिवस की शुरुआत की गई थी।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य है पक्षियों के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना।  
  • इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पक्षियों के बारे में जानकारी प्रदान करना और पक्षियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था करना शामिल है।

यह भी पढ़ें : 1 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

FAQs

राष्ट्रीय पक्षी दिवस कहाँ मनाया जाता है?

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2002 से अमेरिका में मनाया जा रहा है। इसके बाद से धीरे-धीरे यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाने लगा है।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2024 का थीम क्या है?

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2024 का थीम है “राइट टू फाइट” यानी कि “लड़ाई का अधिकार”

राष्ट्रीय पक्षी दिवस की शुरुआत किसने की थी?

आपको बता दें कि Born Free USA और Avian Welfare Coalition संगठन ने साल 2002 में पहली बार राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 

राष्ट्रीय पक्षी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

राष्ट्रीय पक्षी दिवस हर वर्ष 5 जनवरी को मनाया जाता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको National Bird Day in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*