World Nature Conservation Day : हर साल 28 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास

1 minute read

प्रकृति, हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसका संरक्षण न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, जो हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है, इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर ध्यान आकर्षित करने और प्रकृति के महत्व को समझने का एक अवसर देता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे चारों ओर की प्राकृतिक संसाधन—पानी, वायु, वन हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कितने आवश्यक हैं। इस दिन का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय चुनौतियों को उजागर करना है, बल्कि हमें यह भी प्रेरित करना है कि हम अपनी गतिविधियों और आदतों में बदलाव लाकर प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। इस दिवस (World Nature Conservation Day in Hindi) के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें।

उससे पहले विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के बारे में संक्षिप्त में समझने के लिए नीचे दिए गए टेबल को पढ़ें।

प्रोग्रामविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
प्रोग्राम डेटहर वर्ष 28 जुलाई
प्रोग्राम लेवलवर्ल्ड
प्रोग्राम ऑर्गनाइजरकई देश

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस क्या है?

वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रकृति और जैव विविधता की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है जो मानव जाति की समृद्धि के लिए आवश्यक है। इसे जलवायु परिवर्तन के बारे में सकारात्मक राय बनाने के दिन के रूप में भी जाना जाता है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे (World Nature Conservation Day in Hindi) हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति को बचाने के लिए जागरूक करने के साथ ही पौधे भी लगाए जाते हैं। पानी और पृथ्वी को बचाने के लिए हर साल विश्व प्रकृति संक्षण दिवस मनाया जाता है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी और उस पर मौजूद जीवों की रक्षा और संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। यह दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और पर्यावरण को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करें।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का इतिहास

वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे जानने के साथ ही इसका इतिहास भी जानना जरूरी है। World Nature Conservation Day in Hindi का इतिहास इस प्रकार हैः

  • 1973 में पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम पारित किया गया था, जिस पर संकटग्रस्त और लुप्तप्राय प्रजातियाँ जीवित रहने के लिए निर्भर हैं।
  • 5 अक्टूबर 1948 को फ्रांस के एक छोटे से शहर फॉनटेनब्लियू में इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की स्थापना की गई थी।
  • IUCN मानवीय गतिविधियों और पर्यावरण पर उनके प्रभाव की निगरानी करता है। इसलिए 1960 और 70 के दशक में IUCN ने अपना ध्यान पूरी तरह से प्रजातियों और उनके आवासों की सुरक्षा पर केंद्रित कर दिया।
  • प्रजातियों के विलुप्त होने के खतरे के कारण खतरे वाली प्रजातियों के लिए IUCN लाल सूची का निर्माण हुआ। 
  • 2000 में IUCN ने प्रकृति-आधारित समाधान शुरू किए जो जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें : World Nature Conservation Day GK in Hindi 2023 : जानें विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल

वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे का महत्व क्या है?

प्रकृति के प्रति प्रेम और जल दोहन बचाने के लिए विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संदेश दिया जाता है। यहां हम विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day in Hindi) का महत्व जानेंगेः

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनुष्यों और पृथ्वी पर उनके अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है।
  • यह सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए इंपोर्टेंट है।
  • वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे हमें पेड़ों को न काटने का संदेश देता है।
  • यह हमें जल दोहन के प्रति जागरूक करता है।
  • कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पादन बंद करे।
  • उपयोग किए गए पानी का चक्रीकरण करें।
  • ध्वनि प्रदूषण को सीमित करें।
  • प्लास्टिक के लिफाफे छोड़ें।
  • कागर के लिफाफे या कपड़े के थैले इस्तेमाल करने का संदेश देने के लिए
  • जलवायु को बेहतर बनाने की तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2024 की थीम क्या है?

हर साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2024 की थीम है ‘लोगों और पौधों को जोड़ना, वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज’।

यह भी पढ़ें : 20+ World Nature Conservation Day Quotes : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर अनमोल विचार, जो करेंगे प्रकृति संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कोट्स

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति को बचाने और जल दोहन रोकने के लिए कुछ कोट्स इस प्रकार दिए जा रहे हैः

“संरक्षण मनुष्य और भूमि के बीच सामंजस्य की स्थिति है”

-एल्डो लियोपोल्ड

“परिवर्तन के बिना प्रगति असंभव है, और जो लोग अपना मन नहीं बदल सकते वे कुछ भी नहीं बदल सकते”

-जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

“संरक्षण एक ऐसा उद्देश्य है जिसका कोई अंत नहीं है। ऐसा कोई बिंदु नहीं है जब हम कहेंगे कि हमारा काम समाप्त हो गया”

-राहेल कार्सन

“जो पेड़ लगाता है वह अपने अलावा दूसरों से भी प्यार करता है”

-थॉमस फुलर

“प्रकृति हमारे लिए दिन-ब-दिन अनंत सुंदरता की तस्वीरें बना रही है”

-जॉन रस्किन

Slogan on Nature in Hindi

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हमें सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने और जलवायु को बचाने के लिए कुछ स्लोगन यहां दिए जा रहे हैंः

  1. हमें प्रकृति देती जीवन दान, हम भी इसका करें सम्मान।
  2. मानव अब तक न समझ पाया है कि प्रकृति ने हमे बनाया है।
  3. पेड़, हवा, धरती और जल, ये हैं हमारी जरूरतें हर पल।
  4. जहां है जीवन और मरण, आओ स्वच्छ करें वह पर्यावरण।
  5. हवा और जल प्रकृति के वरदान, हमें करना होगा इनका सम्मान।
  6. पौधारोपण कर करें श्रमदान, यह काम है सबसे महान।
  7. स्वच्छ हवा और सुंदर वन, यह है कई बीमारियों का हल।
  8. प्रकृति का रखो ध्यान तभी देश बनेगा महान।
  9. प्रकृति को बचाना मजबूरी नहीं, जरूरी है।
  10. प्रकृति है जीवन का मूल, कार्य करों इसके अनुकूल।

यह भी पढ़ें : World Nature Conservation Day Speech : छात्रों के लिए सरल शब्दों में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भाषण

FAQs

प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कहां मनाया जाता है?

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस दिल्ली में मनाया जाता है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को इंग्लिश में World Nature Conservation Day कहते हैं।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
विश्व महासागर दिवसविश्व प्रत्यायन दिवस
राष्ट्रीय जड़ी-बूटी और मसाला दिवसविश्व बालश्रम निषेध दिवस
विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवसविश्व रक्तदाता दिवस
विश्व पवन दिवस अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवसफादर्स डे
राष्ट्रीय पठन दिवसविश्व शरणार्थी दिवस

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में World Nature Conservation Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*