National Youth Day in Hindi : जानिए कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

1 minute read
National Youth Day in Hindi

युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है क्योंकि वे देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था, वहाँ की राजनीति व्यापार आदि में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनके काम  देने के लिए 12 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जाता है। भारत में इस दिन की गरिमा और बढ़ जाती है, क्योंकि 12 जनवरी के दिन ही स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें। इस ब्लॉग में हम आपको National Youth Day in Hindi के बारे में, राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम, राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।  

क्या है राष्ट्रीय युवा दिवस

राष्ट्रीय युवा दिवस, जिसे विवेकानन्द जयंती के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 12 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, एक गहन दार्शनिक और दृढ़ सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य भी भारतीय युवाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें रैलियाँ, खेल प्रतियोगिताएँ एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना है।

स्वामी विवेकानंद : एक नजर में

स्वामी विवेकानन्द जिनका मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था, एक हिंदू भिक्षु थे जिनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता शहर में हुआ था। स्वामी विवेकानन्द ने छोटी उम्र से ही “उच्च विचार और सादा जीवन” का सार अपना लिया था। उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य के रूप में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अपने पूरे जीवन में उन्होंने खुद को भारतीय संस्कृति के मूल मूल्यों के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षाएं और पहल आज भी लोगों को प्रेरित करती है और हमेशा करती रहेगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम 

विश्वभर में राष्ट्रीय युवा दिवस को बढ़ावा देने के लिए हर साल यह किसी विशेष थीम पर मनाया जाता है। इस साल की थीम है “इट्स ऑल इन द माइंड” जिसका हिंदी में अर्थ है कि सब कुछ आपके दिमाग में ही है। यानी कि आपके वास्तविकता का अनुभव आपके विचारों, विश्वासों और भावनाओं से प्रभावित होता है। किसी भी परिस्थिति को सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से ट्रीट करना है या नहीं यह केवल आपके दिमाग में ही है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 का थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” था जबकि राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 का थीम “यह सब दिमाग में है” था। 

यह भी पढ़ें : Pravasi Bharatiya Divas : प्रवासी भारतीय दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, यहां जानें इतिहास और महत्व

राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास

National Youth Day in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास क्या है? तो चलिए आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास 1984 से शुरू होता है। बता दें कि उस वर्ष भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी और 1985 से हर साल 12 जनवरी से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है।स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों ने कई युवाओं को प्रोत्साहित किया है। ऐसे में तत्कालीन भारत सरकार का मानना था कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन, आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। इसके बाद ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर मनाए जाने की घोषणा की थी। 

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस और क्या है इसका महत्व?

स्वामी विवेकानन्द जी के विचार और कार्य हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। ऐसे में आपको बता दें की राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य ही युवाओं को विवेकानंद जी के विचारों और आदर्शों से परिचित कराना, युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। 

देशभर में इस दिन को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं युवाओं द्वारा रैलियाँ निकाली जाती हैं, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पूजा-पाठ किया जाता है, स्वामी विवेकानंद के साहित्य की प्रदर्शनी लगाई जाती है आदि। इसके अलावा, युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग करने के बारे में बताने के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान भी चलाए जाते हैं। 

National Youth Day in Hindi Quotes

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कोट्स निम्नलिखित है : 

  1. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।
  2. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
  3. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।
  4. बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं।
  5. विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
  6. जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं हैं।
  7. चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।
  8. जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो।
  9. हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।
  10.  वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।

यह भी पढ़ें : World Braille Day in Hindi : जानिए विश्व ब्रेल दिवस क्यों मनाते हैं और क्या है इसका इतिहास?

FAQs

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य है युवाओं को देश के विकास में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर क्या किया जाता है?

राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया जाता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस है। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको National Youth Day in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*