Ambedkar GK Quiz in Hindi: भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू नगर में हुआ था। वे केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि देश के पहले कानून मंत्री, सामाजिक सुधारक, शिक्षाविद् और दूरदर्शी विचारक भी थे। उन्होंने दलितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके असाधारण योगदान को भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। डॉ. अंबेडकर से संबंधित प्रश्न न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में बल्कि स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं में भी अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लॉग Ambedkar GK Quiz in Hindi में हम आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न प्रस्तुत कर रहे हैं।
This Blog Includes:
डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में
भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिनांक 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था। डॉक्टर अंबेडकर क़ानून के एक बड़े जानकार, समाज सुधारक और शिक्षाविद थे। उन्होंने पिछड़े और दलित जाती के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए। डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास कुल 32 डिग्रियां थीं। डॉ.भीमराव अंबेडकर को कुल 9 भाषाओं का ज्ञान था। डॉ. भीमराव अंबेडकर को कई देशी और विदेशी भाषाओं का ज्ञान था। डॉ. अंबेडकर बचपन से ही एक मेधावी छात्र थे।
डॉ. अंबेडकर ने बचपन में बहुत अपमान और भेदभाव सहन किया था। डॉ. अंबेडकर भारत के पहले दलित थे जो कोलंबिया यूनिवर्सिटी पढ़ने गए थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने गुरु की पुत्री से शादी की थी जो कि एक ब्राम्हण परिवार से आती थीं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया था। डॉ. अंबेडकर की प्रतिभा के कारण ही पंडित नेहरू ने विरोधी होते हुए भी उन्हें भारत का पहला क़ानून मंत्री बनाया था।
डॉ. अंबेडकर को बाबा साहेब नाम से भी जाना जाता है। डॉ. आंबेडकर ने मूकनायक नामक एक समाचार पात्र भी प्रकाशित किया था। डॉ. अंबेडकर ने आएगी चलकर बौद्ध धर्म अपना लिया था। डॉ. अंबेडकर की जयन्ती को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान समिति की अध्यक्षता की थी। डॉ. अंबेडकर को भारतीय इतिहास में समानता और न्याय का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- UPSC Question (Dr B R Ambedkar Parinirvan Divas)
डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल
डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Ambedkar GK Quiz in Hindi) इस प्रकार दिए जा रहे हैं जो आपकी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूती प्रदान करेंगे:
प्रश्न 1 : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पास कितनी डिग्री थी?
उत्तर : डॉ भीमराव अंबेडकर 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं के जानकार थे।
प्रश्न 2 : भीमराव अंबेडकर को किसने पढ़ाया था?
उत्तर : बाबासाहेब आंबेडकर ने ज्योतिबा फूले को गुरु माना था।
प्रश्न 3 : भीमराव अंबेडकर के कितने पुत्र थे?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर के एक ही पुत्र थे।
प्रश्न 4 : भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : 06 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु हुई।
प्रश्न 5 : भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कहां हुई थी?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर की मृत्यु नयी दिल्ली में हुई थी।
यह भी पढ़े : डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय
प्रश्न 6 : भीमराव अंबेडकर की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दो शादियाँ की थी, पहली पत्नी रमाबाई तथा दुसरी पत्नी सविता आम्बेडकर थी।
प्रश्न 7 : भीमराव अंबेडकर के माता-पिता का नाम?
उत्तर : अंबेडकर के पिता का नाम रामजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था।
प्रश्न 8 : बाबा साहब के तीन मंत्र?
उत्तर : शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो।
प्रश्न 9 : भीमराव अंबेडकर का पूरा नाम?
उत्तर : भीमराव रामजी आम्बेडकर था।
प्रश्न 10 : भीमराव अंबेडकर की माता का नाम?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर की माता का नाम भीमाबाई था।
प्रश्न 11 : भीमराव अंबेडकर के पास कौन-कौन सी डिग्रियां थी?
उत्तर : डॉ भीमराव अंबेडकर ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान में कला स्नातक (B.A.) किया था।
प्रश्न 12 : भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम?
उत्तर : अंबेडकर के पिता का नाम रामजी सकपाल था।
यह भी पढ़े : Essay on Bhimrao Ambedkar in Hindi : छात्रों और बच्चों के लिए भारत का संविधान लिखने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर पर निबंध
प्रश्न 13 : भीमराव अंबेडकर की कितनी पत्नी थी?
उत्तर : अंबेडकर की दो पत्नियां थी।
प्रश्न 14 : भीमराव अंबेडकर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था।
प्रश्न 15 : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मुख्य विचार क्या थे?
उत्तर : जीवन लंबा होने की बजाए महान होना चाहिए।
प्रश्न 16 : भीमराव अंबेडकर कितने भाई थे?
उत्तर : आंबेडकर अपने 14 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।
प्रश्न 17 : बाबा साहब की शादी कब हुई थी?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर की पहली शादी 1906 में हुई था।
प्रश्न 18 : अंबेडकर को विदेश किसने भेजा?
उत्तर : अंबेडकर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने में बड़ौदा के तत्कालीन महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने उनकी आर्थिक मदद की थी।
प्रश्न 19 : भीमराव अंबेडकर की दूसरी पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर : भीमराव की दुसरी पत्नी सविता आम्बेडकर थी।
प्रश्न 20 : अंबेडकर के शैक्षिक विचार?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर का मानना था कि शिक्षा से ही ज्ञान का ताला खुलता है।
प्रश्न 21 : बाबा साहब के वंशज?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर के वंशज वर्तमान समय में राजनितीक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्र में काम कर रहे था।
प्रश्न 22 : संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान
उत्तर : डॉ भीमराव अंबेडकर की संविधान निर्माण में सबसे प्रभावी और निर्णायक भूमिका थी।
प्रश्न 23 : आरक्षण किसने लागू किया?
उत्तर : भारत सरकार अधिनियम 1935 में आरक्षण का प्रावधान किया गया था।
प्रश्न 24 : संविधान निर्माता कौन है?
उत्तर : भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर थे।
प्रश्न 25 : संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य?
उत्तर : विधान निर्मात्री समिति के सदस्य जवाहरलाल नेहरू, डॉ० भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे।
प्रश्न 26 : भीमराव अंबेडकर की पहली पत्नी कौन थी?
उत्तर : भीमराव अंबेडकर की पहली पत्नी रमाबाई थी।
प्रश्न 27 : उच्चतर शिक्षा के लिए भीमराव अंबेडकर किस देश में गए?
उत्तर : अंबेडकर उच्च शिक्षा के लिए वे लंदन विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय गए थे।
प्रश्न 28 : भीमराव अंबेडकर कौन से भगवान को मानते थे?
उत्तर : बौद्ध धर्म को।
प्रश्न 29 : डॉ. आंबेडकर की आत्मकथा का क्या नाम है।
उत्तर : वेटिंग फॉर अ वीजा।
प्रश्न 30 : 6 दिसंबर 1956 को क्या हुआ था?
उत्तर : 6 दिसंबर साल 1956 को डॉ भीमराव आंबेडकर का निधन हो गया था।
प्रश्न 31 : डॉ. भीमराव अंबेडकर का उपनाम क्या था?
उत्तर : बाबा साहेब।
प्रश्न 32 : भीमराव अंबेडकर किस जाति से संबंध रखते थे?
उत्तर : महार जाति से।
प्रश्न 33 : डॉ. अंबेडकर ने किस दिन बौद्ध धर्म स्वीकार किया था?
उत्तर : 14 अक्टूबर 1956 को।
प्रश्न 34 : डॉ. अंबेडकर द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक का नाम बताइए।
उत्तर : “अनिहिलेशन ऑफ कास्ट”।
प्रश्न 35 : डॉ. अंबेडकर किस आंदोलन से जुड़े थे?
उत्तर : दलितों के सामाजिक अधिकार और समानता के लिए चलाए गए आंदोलनों से।
प्रश्न 36 : डॉ. अंबेडकर ने ‘साइमन कमीशन’ का विरोध क्यों किया था?
उत्तर : क्योंकि इस आयोग में कोई भारतीय सदस्य नहीं था।
प्रश्न 37 : बाबा साहब ने किस कानून के तहत ‘हिंदू कोड बिल’ पेश किया था?
उत्तर : हिंदू विधि सुधार के अंतर्गत।
प्रश्न 38 : डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न कब मिला?
उत्तर : 1990 में मरणोपरांत।
प्रश्न 39 : डॉ. अंबेडकर किस संस्था के पहले कानून मंत्री बने थे?
उत्तर : भारत के स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद पहले कानून मंत्री बने।
प्रश्न 40 : डॉ. अंबेडकर की प्रसिद्ध मूर्ति कहाँ स्थित है?
उत्तर : दिल्ली के संसद भवन में।
प्रश्न 41 : डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन में किस धर्म को छोड़ा था?
उत्तर : हिंदू धर्म।
प्रश्न 42 : डॉ. अंबेडकर द्वारा स्थापित राजनीतिक दल का नाम क्या था?
उत्तर : शेड्यूल कास्ट फेडरेशन।
प्रश्न 43 : डॉ. अंबेडकर को कौन सा सामाजिक अधिकारवादी माना जाता है?
उत्तर : दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के संरक्षक।
प्रश्न 44 : ‘पुणे समझौता’ किस वर्ष हुआ था?
उत्तर : 1932 में।
प्रश्न 45 : अंबेडकर का प्रसिद्ध कथन क्या है?
उत्तर : “मैं किसी समाज की प्रगति को उस समाज में महिलाओं द्वारा प्राप्त की गई प्रगति से मापता हूँ।”
प्रश्न 46 : डॉ. अंबेडकर ने ‘मूकनायक’ नामक पत्रिका कब शुरू की थी?
उत्तर : 1920 में।
प्रश्न 47 : डॉ. अंबेडकर ने भारत में किस संस्था की नींव रखी थी?
उत्तर : भारतीय बौद्ध महासभा।
प्रश्न 48 : डॉ. अंबेडकर को कितनी भाषाएं आती थीं?
उत्तर : 9 भाषाएं।
प्रश्न 49 : डॉ. अंबेडकर की अंतिम इच्छा क्या थी?
उत्तर : सामाजिक समरसता और समानता का भारत।
प्रश्न 50 : अंबेडकर का स्मारक कहाँ स्थित है?
उत्तर : चैत्यभूमि, मुंबई।
प्रश्न 51 : डॉ. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म के किस रूप को अपनाया?
उत्तर : नवयान बौद्ध धर्म।
प्रश्न 52 : अंबेडकर ने पहली बार बौद्ध धर्म पर कब भाषण दिया था?
उत्तर : 1935 में येवला सम्मेलन में।
प्रश्न 53 : अंबेडकर की दूसरी पत्नी किस पेशे से जुड़ी थीं?
उत्तर : डॉक्टर।
प्रश्न 54 : डॉ. अंबेडकर किस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे?
उत्तर : सिडेनहम कॉलेज, मुंबई।
प्रश्न 55 : अंबेडकर का सबसे पहला स्कूल कौन सा था?
उत्तर : दापोली प्राथमिक विद्यालय।
प्रश्न 56 : डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा किस दिवस को ‘धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : 14 अक्टूबर।
प्रश्न 57 : डॉ. अंबेडकर की प्रेरणा स्त्रोत कौन थे?
उत्तर : गौतम बुद्ध, कबीर, संत तुकाराम।
प्रश्न 58 : अंबेडकर ने किस पत्रिका में ‘जात-पात तोड़क मंडल’ पर लेख लिखा था?
उत्तर : अनिहिलेशन ऑफ कास्ट।
प्रश्न 59 : डॉ. अंबेडकर की पहली नौकरी कहाँ थी?
उत्तर : बड़ौदा राज्य में मिलिट्री सचिव के कार्यालय में।
प्रश्न 60 : भीमराव अंबेडकर की पहली पत्नी रमाबाई का निधन कब हुआ था?
उत्तर : 1935 में।
अंबेडकर से जुड़े जीके के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर से जुड़े जीके कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (Ambedkar GK Quiz in Hindi) यहां दिए जा रहे हैं-
प्रश्न: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कौन सी पार्टी बनाई थी?
उत्तर: स्वतंत्र लेबर पार्टी, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी
प्रश्न: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कौन से प्रमुख पुरस्कार मिले थे?
उत्तर: बोधिसत्व (1956), भारत रत्न (1990), पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004) और द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012) आदि।
प्रश्न: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का समाधि स्थल कहां पर है?
उत्तर: चैत्य भूमि,मुंबई, महाराष्ट्र।
प्रश्न: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखी गई पुस्तकें कौन सी हैं?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय अंश, भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण, भारत में लघु कृषि और उनके उपचार, मूलनायक, ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण, रुपए की समस्या: उद्भव और समाधान, ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युद, बहिष्कृत भारत और जाति विच्छेद आदि।
प्रश्न: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां है?
उत्तर: नागपुर में
प्रश्न: अंबेडकर के तीन नारे कौन से हैं?
उत्तर: शिक्षित बनो, संगठित हो, और संघर्ष करो।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कितने पुत्र हैं?
एक, जिनका नाम यशवंत आंबेडकर है।
प्रश्न. डॉ. बी.आर. अंबेडकर का पेशा क्या है?
उत्तर. वकील
प्रश्न. 1990 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर को मरणोपरांत कौन सा प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था?
उत्तर. भारत रत्न।
प्रश्न. डॉ. बी.आर. अंबेडकर की आत्मकथा का नाम क्या है?
उत्तर. “वीजा का इंतजार”।
प्रश्न. किस समाज सुधारक ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को प्रेरित किया?
उत्तर. ज्योतिराव फुले।
प्रश्न. डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा स्थापित राजनीतिक दल का नाम क्या है?
उत्तर. अनुसूचित जाति संघ।
प्रश्न. सार्वजनिक जल संसाधनों तक पहुँच का अधिकार प्राप्त करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने किस प्रसिद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया?
उत्तर. महाड़ सत्याग्रह।
FAQs
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने के लिए।
तीन।
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ।
उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
UPSC, SSC, Railway, State PSC, Teaching Exams, CET, और स्कूल-कॉलेज स्तर की परीक्षाओं में।
महाड़ सत्याग्रह, मंदिर प्रवेश आंदोलन और चावदार तालाब सत्याग्रह प्रमुख हैं।
संबंधित ब्लाॅग्स
उम्मीद है आपको Ambedkar GK Quiz in Hindi से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।