Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi: जगदीप धनखड़ एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत के निर्वाचित 14वें उपराष्ट्रपति हैं। श्री धनखड़ 30 जुलाई, 2019 से 18 जुलाई, 2022 तक पश्चिम बंगाल के 28वें राज्यपाल रह चुके हैं। बताना चाहेंगे राजस्थान के छोटे से जिले झुंझुनू से निकलकर देश के दूसरे सबसे सर्वोच्च पद तक का सफर तय करने वाले जगदीप धनखड़ की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन उन्होंने हर एक चुनौती का सामना किया और कामयाबी हासिल की। इस लेख में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय (Jagdeep Dhankhar Ka Jivan Parichay) और उनकी राजनीतिक यात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई है।
नाम | जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) |
जन्म | 18 मई, 1951 |
जन्म स्थान | किठाना गांव, झुनझुनू जिला, राजस्थान |
शिक्षा | एल.एल.बी. (राजस्थान विश्वविद्यालय) |
पेशा | अधिवक्ता, राजनीतिज्ञ |
पिता का नाम | स्वर्गीय श्री गोकल चंद |
माता का नाम | स्वर्गीय श्रीमती केसरी देवी |
पत्नी का नाम | डॉ. सुदेश धनखड़ |
संतान | एक पुत्री (श्रीमती कामना) |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
धारित पद | भारत के 14वें उपराष्ट्रपति |
सदस्य | भारतीय विधि संस्थान, नई दिल्ली, भारतीय मध्यस्थता परिषद, ICC मध्यस्थता आयोग के सदस्य |
वर्तमान पता | वाइस-प्रेसिडेंट एन्क्लेव,108, चर्च रोड,नई दिल्ली – 110001 |
This Blog Includes:
जगदीप धनखड़ की जीवनी – Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi
श्री जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई, 1951 को राजस्थान के झुनझुनू जिले में किठाना नामक गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री गोकल चंद और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती केसरी देवी हैं। वे अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं। बताना चाहेंगे उनकी प्रारंभिक शिक्षा किठाना गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई। फिर कक्षा 6 में उन्होंने सरकारी माध्यमिक विद्यालय, गरदाना में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में भी पढ़ाई की।
इसके उपरांत राजस्थान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाराजा कॉलेज, जयपुर से BSc (ऑनर्स) भौतिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। फिर सन 1978-1979 में राजस्थान विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की।
देश के प्रतिष्ठित वकीलों में शुमार हुए
श्री जगदीप धनखड़ वर्ष 1990 में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित हुए। फिर वर्ष 1988 में राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य चुने गए। बता दें कि वे देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में पेश हुए हैं और 30 जुलाई, 2019 को राज्यपाल का पद संभालने तक राज्य के सबसे वरिष्ठ नामित अधिवक्ता थे।
जगदीप धनखड़ का राजनीतिक सफर
जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 वर्षों का है। वे वर्ष 1989 में झुंझुनू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री बने। फिर 1993 से लेकर 1998 तक अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए। इसके उपरांत जगदीप धनखड़ ने 30 जुलाई, 2019 से 18 जुलाई, 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जगदीप धनखड़ को 6 अगस्त, 2022 को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी नामित किया था। बता दें कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की ओर से संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल मार्गरेट अल्वा के खिलाफ शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
इस दौरान 725 वोट डाले गए, जिनमें से 528 वोट एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को मिले और 182 वोट विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को मिले, जबकि 15 अमान्य पाए गए। भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 अगस्त, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थीं।
विभिन्न देशों की यात्राएं की
श्री जगदीप धनखड़ ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इटली, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, हांगकांग, सिंगापुर आदि सहित कई देशों की व्यापक यात्रा की है। वहीं उनकी खेल, संगीत और अध्ययन में विशेष रूचि है।
जगदीप धनखड़ का व्यक्तिगत जीवन
वर्ष 1979 में जगदीप धनखड़ का विवाह डॉ. सुदेश धनखड़ से हुआ था। इनकी पुत्री श्रीमती कामना का विवाह कार्तिकेय वाजपेयी से हुआ है।
FAQs
श्री जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई, 1951 को राजस्थान के झुनझुनू जिले में किठाना नामक गांव में हुआ था।
जगदीप धनखड़ का संबंध राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गाँव ‘किठाना’ से है।
श्री जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति हैं।
जगदीप धनखड़ की पुत्री श्रीमती कामना का विवाह कार्तिकेय वाजपेयी से हुआ है।
जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.एससी. और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।
पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय
यहाँ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय (Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों के जीवन परिचय की जानकारी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-
आशा है कि आपको उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय (Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।