डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में 20 लाइन: जानिए डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में महत्वपूर्ण बातें 

1 minute read
डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में 20 लाइन

भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिनांक 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था। डॉक्टर अंबेडकर क़ानून के एक बड़े जानकार, समाज सुधारक और शिक्षाविद थे। उन्होंने पिछड़े और दलित जाती के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए। उनके प्रयासों के बदौलत ही आज दलित और पिछड़ों को समाज में स्थान मिल सका है। यहाँ डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में 20 लाइन दी जा रही हैं। 

डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में 20 लाइन

यहाँ डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बारे में 20 लाइन दी जा रही हैं :

  1. डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास कुल 32 डिग्रियां थीं।  
  2. डॉ.भीमराव अंबेडकर को कुल 9 भाषाओं का ज्ञान था। 
  3. डॉ. भीमराव अंबेडकर को कई देशी और विदेशी भाषाओं का ज्ञान था।  
  4. डॉ. अंबेडकर बचपन से ही एक मेधावी छात्र थे। 
  5. डॉ. अंबेडकर ने बचपन में बहुत अपमान और भेदभाव सहन किया था। 
  6. डॉ. अंबेडकर भारत के पहले दलित थे जो कोलंबिया यूनिवर्सिटी पढ़ने गए थे। 
  7. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने गुरु की पुत्री से शादी की थी जो कि एक ब्राम्हण परिवार से आती थीं। 
  8. डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया था।  
  9. डॉ. अंबेडकर की प्रतिभा के कारण ही पंडित नेहरू ने विरोधी होते हुए भी उन्हें भारत का पहला क़ानून मंत्री बनाया था। 
  10. डॉ. अंबेडकर को “बाबा साहेब” नाम से भी जाना जाता है। 
  11. डॉ. आंबेडकर ने मूकनायक नामक एक समाचार पात्र भी प्रकाशित किया था। 
  12. डॉ. अंबेडकर ने आएगी चलकर बौद्ध धर्म अपना लिया था।  
  13. डॉ. अंबेडकर की जयन्ती को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। 
  14. डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान समिति की अध्यक्षता की थी।  
  15. डॉ. अंबेडकर को भारतीय इतिहास में समानता और न्याय का प्रतीक माना जाता है।  
  16. डॉ. अंबेडकर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर बनने वाले पहले भारतीय थे।  
  17. वे एक कुशल चित्रकार भी थे। 
  18. उनका जीवन संघर्षों की एक कहानी रहा है। 
  19. उन्होंने भारत ने छुआछूत के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया था। 
  20. उनकी मृत्यु सन 1956 में नई दिल्ली में हुई थी। 
डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचयडॉ. भीमराव अंबेडकर के 20 कथन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर निबंधभीमराव अंबेडकर पर हिंदी में स्पीच
Ambedkar Jayanti Wishes in HindiBR Ambedkar Facts in Hindi
Ambedkar Shayari in Hindi Ambedkar Books in Hindi
BR Ambedkar Quotes in Hindiडॉ अंबेडकर के प्रेरक विचार
Ambedkar GK Quiz in HindiUPSC Question (Dr B R Ambedkar Parinirvan Divas)
डॉ.भीमराव अंबेडकर कौन थे?डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ और कब हुआ?
भीमराव अंबेडकर कितने भाई थे?भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कब हुई
डॉ. भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कहाँ हुई थी?भीमराव अंबेडकर को किसने पढ़ाया था?

FAQs 

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मुख्य विचार क्या थे?

डॉ. भीमराव अम्बेडकर का दृष्टिकोण, उनकी विचारधारा मानववादी रही है। उनका उदेश्य शोषित, पीड़ीत एवं दलित समाज का विकास करना एवं उन्हें उनके मानव अधिकारों से सजग करानाएवं मानवीय अधिकार दिलाना था। उनके चिन्तन में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता व न्याय के दर्शन होते है ।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्यों फेमस है?

डॉक्टर अंबेडकर फेमस हैं क्योंकि वे भारत के संविधान निर्माता हैं।  

अंबेडकर के तीन नारे कौन से हैं?

डॉ. अंबेडकर की तीन नारे ‘शिक्षित बनो, संगठित हो, और संघर्ष करो थे। 

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में 20 लाइन से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह ट्रेंडिंग इवेंट से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*