क्या आप जानते हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ और कब हुआ?

1 minute read
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ और कब हुआ?

लोकतांत्रिक भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने “दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान” भारतीय संविधान का प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था। वह एक कुशल वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने भारत के नागरिकों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ऐसे महान व्यक्ति का जन्म कहां हुआ और कब हुआ? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको इससे संबंधित समपूर्ण जानकारी दी गयी है।

यह भी पढ़ें : जानिए डॉ.भीमराव अंबेडकर कौन थे?

डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ और कब हुआ?

भीमराव रामजी अंबेडकर, जिन्हें डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, एक समाज सुधारक होने के साथ साथ, एक वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं भारतीय संविधान के मुख्य निर्माताओं में से एक थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिले के एक छोटे से गाँव के दलित परिवार में हुआ था जिसके कारण उन्हें बचपन से ही जातिवाद और भेदभाव जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई मुरबादकर था।

नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आप डॉ. अंबेडकर के जन्म से लेकर मृत्यु तक की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जन्म14 अप्रैल 1891 
मध्य प्रदेश, भारत में
जन्म का नामभिवा, भीम, भीमराव, बाबासाहेब अंबेडकर
शैक्षिक विवरण • मुंबई विश्वविद्यालय (बी.ए.)
• कोलंबिया विश्वविद्यालय
(एम.ए., पी.एच.डी., एल.एल.डी.)
लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स 
(एम.एस.सी.,डी.एस.सी.)
ग्रेज इन (बैरिस्टर-एट-लॉ)
पेशाअर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक पत्रकार, समाज सुधारक, धर्मशास्त्री, सम्पादक
व्यवसायवकील, प्रोफेसर व राजनीतिज्ञ
पत्नीरमाबाई अंबेडकर       
(विवाह 1906- निधन 1935) 
डॉ० सविता अंबेडकर      
(विवाह 1948- निधन 2003) 
बच्चेयशवंत अंबेडकर
राजनीतिक दल    
                  
शेड्युल्ड कास्ट फेडरेशन
स्वतंत्र लेबर पार्टी
भारतीय रिपब्लिकन पार्टी
पुरस्कार/ सम्मान• बोधिसत्व (1956) 
• भारत रत्न (1990) 
• पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004) 
• द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012)
मृत्यु6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65)       

संबंधित आर्टिकल्स

डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचयडॉ. भीमराव अंबेडकर के 20 कथन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर निबंधभीमराव अंबेडकर पर हिंदी में स्पीच
Ambedkar Jayanti Wishes in HindiBR Ambedkar Facts in Hindi
Ambedkar Shayari in Hindi Ambedkar Books in Hindi
BR Ambedkar Quotes in Hindiडॉ अंबेडकर के प्रेरक विचार
Ambedkar GK Quiz in HindiUPSC Question (Dr B R Ambedkar Parinirvan Divas)

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां हुआ और कब हुआ? इसके बारे जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह ट्रेंडिंग इवेंट से संबंधित अन्य ब्लॉग्सपढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*