जानिए छोटी होली कब है और इसका महत्व

1 minute read
Choti holi kab hai

भारत में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। ये सब त्यौहार भारत के लोग के एक दूसरे के साथ मनाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार होते हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण त्यौहार होली होता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगा के मनाते हैं। वहीं इस दिन गुजिया भी खाई जाती हैं। यह त्यौहार केवल भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में मनाया जाता है। होली के बड़े दिन यानि रंग वाले दिन से पहले एक रात को छोटी होली भी मनाई जाती है। एक आइए इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि इस वर्ष यानि 2024 में छोटी होली कब है और इसका महत्व क्या होता है।

यह भी पढ़ें: Holi in Hindi : जानिए रंगों के त्यौहार होली का इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

छोटी होली कब है?

वर्ष 2024 में छोटी होली 24 मार्च रविवार के दिन है। इस दिन महिलाएं सुबह या दिन के समय होली की पूजा करती हैं और शाम के समय होलिका दहन करके गेहूं की छाल को भूना जाता है। इसके बाद लोग आपस में मिठाई और ठंडाई का सेवन करते हैं।

यह भी पढ़ें: Holi Essay in Hindi : होली पर निबंध कैसे लिखें?

होली का महत्व क्या होता है?

एक तरह जहाँ होली का पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। वहीं दूसरी तरह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं इस दिन का पौराणिक महत्व, सामाजिक महत्व और जैविक महत्व-

पौराणिक महत्व

होली के पर्व का पौराणिक महत्व प्रहलाद, होलिका और हिरण्याकश्यप की कथा है। बता दें कि हिरण्याकश्यप राक्षसों का राजा था और प्रह्लाद उसका पुत्र एवं होलिका उसकी बहन। बहुत वर्षों तक तप करने के बाद, उसे भगवान ब्रह्मा ने पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली आदमी होने का वरदान दिया था।

सामाजिक महत्व

होली के त्यौहार का अपने आप में सामाजिक महत्व है। यह दिन सभी लोगों के आपसी मतभेद को दूर करके उन्हें करीब लाता है। यह त्यौहार दुश्मनों को दोस्तों के रूप में बदलता है। यह त्यौहार संबंधों को पुन: जीवित करता है और उनमें मजबूती लता है।

जैविक महत्व

होली का त्यौहार हमारे शरीर और मन पर बहुत लाभकारी प्रभाव डालता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में आनन्द और मस्ती लाता है। यह त्यौहार रंग खेलने, स्वादिष्ट मिठाई खाने और परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लेने का अवसर होता है।

आशा है कि आपको छोटी होली कब है की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*