गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म कब हुआ था?

1 minute read
गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म कब हुआ था (1)

गोपाल कृष्ण गोखले भारत की आज़ादी की लड़ाई में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन व समाज सुधार में लगा दिया था। आगे चलकर उन्हें “भारत का ग्लैडस्टोन” के रूप में जाना जाने लगा। गोपाल कृष्ण गोखले की देशभक्ति और सामाजिक चेतना ने उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए “सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी” नामक एक सोसायटी शुरू की, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म कब हुआ था के बारे में जानेंगे। 

गोपाल कृष्ण गोखले के बारे में

गोपाल कृष्ण गोखले जी का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के कोटलुक गांव में 9 मई 1866 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘कृष्णराव श्रीधर गोखले’ था जो पेशे से कोल्हापुर रियासत में एक क्लर्क थे। उनकी माता का नाम वालूबाई गोखले था जो कि एक गृहणी थीं। वहीं 13 वर्ष की आयु में ही उनके पिता का निधन होने के बाद घर की जिम्मेदारी उनके बड़े भाई और उनके कंधों पर आ गई। बचपन से ही गोपाल कृष्ण गोखले सहिष्णु और कर्मठ प्रवृति के व्यक्ति थे। 

यह भी पढ़ें : पढ़िए गोपाल कृष्ण गोखले पर 100, 200 एवं 500 शब्दों में निबंध

गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म कब हुआ था?

गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई 1866 को महाराष्ट्र (तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा) के रत्नागिरी जिले के कोटलुक गांव में हुआ था। वह भारत के एक प्रसिद्ध समाज सुधारक थे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं में से एक थे। उन्हें महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में जाना जाता था।

यह भी पढ़ें : गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे और उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

गोपाल कृष्ण गोखले की मृत्यु कब हुई?

महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की गंभीर बीमारी के कारण 19 फरवरी 1915 को निधन हो गया था। किंतु उनके बलिदान और संघर्ष के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। 

FAQs

गोपाल कृष्ण गोखले कौन थे?

गोपाल कृष्ण गोखले एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और समाज सुधारक थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे और उन्हें “भारत का ग्लैडस्टोन” भी कहा जाता था।

गोपाल कृष्ण गोखले का स्वतंत्रता आंदोलन में क्या योगदान था?

गोपाल कृष्ण गोखले ने स्वतंत्रता आंदोलन में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने स्वदेशी आंदोलन में हिस्सा लेकर शिक्षा सुधार, और सामाजिक सुधारों के लिए काम किया।

गोपाल कृष्ण गोखले की मृत्यु कब हुई?

गोपाल कृष्ण गोखले की मृत्यु 19 फरवरी 1915 को हुई।

आशा है कि आपको गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म कब हुआ था? की पूरी जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*