Autistic Pride Day: कैसे हुई ऑटिस्टिक प्राइड डे की शुरुआत? जानिए क्या हैं ऑटिज़्म के लक्षण

1 minute read
autistic pride day

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार लगभग हर 100 में से 1 बच्चे को ऑटिज्म है। हर साल 18 जून के दिन autistic pride day मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज में ऑटिस्टिक लोगों को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए मनाया जाता है। ऑटिस्म ग्रस्त लोगों का सम्मान करने और उनके लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 

Autistic pride day के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि ऑटिस्टिक लोग रोगी नहीं होते बस नार्मल लोगों से थोड़ा अलग होते हैं। इस दिन के द्वारा यह स्वीकारा जाता है की ऑटिस्टिक लोग स्पेशल हैं। उनके पास अपनी अलग ख़ूबी है। इस दिन ऑटिस्टिक लोग सामने आते हैं और अपनी कहानी बयां करते हैं। 

ऑटिस्म क्या होता है?

ऑटिज़्म मस्तिष्क के विकास के दौरान होने वाला एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो व्यक्ति के सामाजिक व्यवहार और संपर्क को प्रभावित करता है। यह सामान्य तौर पर बच्चे के तीन साल के होने से पहले ही शुरू होने लगता है। हर बच्चे में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं। इससे प्रभावित बच्चा सीमित व्यव्हार कर सकता है या बार-बार एक ही काम को दोहराता है। ऑटिज्म से पीड़ित लगभग चालीस प्रतिशत बच्चे बोल भी नहीं पाते हैं।

कैसे जानें कि आपको ऑटिज़्म है?

जन्म के दो साल तक अगर बच्चे किसी तरह का इशारा नहीं करते तो वह ऑटिज्म का लक्षण हो सकता है। ऐसे में किसी थेरेपिस्ट के पास जाना चाहिए। अगर सही समय पर ऑटिज़्म की पहचान कर ली जाए तो सही ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। ऑटिज़्म ट्रीटमेंट में बिहेवियर थेरेपी के साथ अन्य तरह की थेरेपी देकर इलाज किया जाता है।

ऑटिज्म के लक्षण क्या होते हैं?

  • जन्म के दो साल तक बच्चों को नहीं बोलना।
  • भाषा के विकास में विलंब होना।
  • लैंग्वेज स्किल्स की कमी। 
  • बिहेवियरल स्किल्स की कमी। 
  • समूह में खेलना पसंद नहीं करना।
  • सोशल स्किल्स की कमी 
  • मानसिक अवसाद।
  • गले मिलने से अस्वीकार करना।
  • नाम बुलाने पर उत्तर नहीं देना।
  • एक चीज को बार-बार दोहराना।

ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

Autistic pride day पहली बार 2005 में एस्पीज फॉर फ्रीडम (AFF) द्वारा मनाया गया था, जो एक ऐसा समुदाय है जो ऑटिज्म के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम करता है। तब से हर साल विश्व स्तर पर इस दिन को मान्यता दी जाती है। 2004 में ऑटिस्टिक लोगों के साथ दुर्व्यवहार की प्रतिक्रिया के रूप में एस्पिज़ फॉर फ्रीडम बनाया गया था। यह उसी के बारे में ज्ञान फैलाने पर केंद्रित है।

ऑटिस्टिक प्राइड फ्लैग में इंद्रधनुषी रंगों से भरे अनंतता का प्रतीक है। इंद्रधनुष गर्व का प्रतिनिधित्व करता है, और अनंत विविधता और अनंत संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

यह था autistic pride day पर हमारा आर्टिकल। यदि आप और भी ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu Hindi Blogs पर पढ़ सकते हैं। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*