DU Admission: UG कोर्सेज में राउंड 3 के बाद अभी भी बची लगभग 1,000 सीटें

1 minute read
DU Admission UG vacant seats

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले महीने एडमिशन के तीन राउंड्स आयोजित होने के बाद भी कई सीटें भरी नहीं जा सकी हैं। डीयू के कुछ कॉलेजों में UG कोर्सेज में 71,000 सीटों में से लगभग 1,000 सीटें अभी भी भरी जानी बाकी हैं।

10 अक्टूबर 2023 में अधिक छात्रों को समायोजित करने के लिए, दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा गया कि “केवल शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और प्रोग्राम्स” में कैंडिडेट्स को एडमिशन देने के लिए एक मॉप-अप एडमिशन राउंड आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इतनी बची हैं इन कॉलेजों में अभी खाली सीटें

आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में 111, अदिति महाविद्यालय में 416, भगिनी निवेदिता कॉलेज में 424, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में 315, विवेकानंद कॉलेज में 133, लेडी इरविन कॉलेज में 74 और इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स में 156 सीटें फिलहाल खाली हैं।

खाली सीटों वाले अन्य कॉलेजों में भारती कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, कालिंदी कॉलेज, शहीद राज-गुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमेन और जाकिर हुसैन कॉलेज शामिल हैं।

10 अक्टूबर 2023 को खाली सीटों की लिस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। कॉलेजों ने 11 अक्टूबर 2023 से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया। एडमिशन लेने के लिए लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2023 है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*